Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

सूचनाओं के नाम पर एजेंडा चलाता है मेन स्ट्रीम मीडिया?

RK News by RK News
July 30, 2022
Reading Time: 1 min read
0
सूचनाओं के नाम पर एजेंडा चलाता है मेन स्ट्रीम मीडिया?

दीपक राजसुमन

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

आज के मेन स्ट्रीम मीडिया को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये लोग डर की दुकान खोलना चाहते हैं! राष्ट्रवाद के नाम पर देश को नफ़रत की आग में झोंकना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि इन्होंने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ख़राब करने का ठेका ले रखा है। आज दर्शक और नागरिक की परिभाषा क्या होती है; वो मिटाने की कोशिश की जा रही है। लोकतंत्र के मायने क्या होते हैं, राष्ट्रवाद क्या होता है, निष्पक्षता क्या होती है, उनकी लोगों के प्रति, देश के प्रति ज़िम्मेदारी क्या होती है। इन सारे सवालों को मीडिया बहुत पीछे छोड़ चुका है। यही कारण है कि भारतीय मीडिया अपनी विश्वसनीयता को लगातार खोते जा रहा है।

माना जाता है कि मीडिया लोकतंत्र का एक मज़बूत स्तंम्भ होता है, जिसके ऊपर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी होती है। लोगों की आवाज को सत्ता तक पहुँचाने का एक जरिया होता है। लेकिन इसके रवैये को देखकर लगता है कि मीडिया सत्ताधारी दलों के एजेंडे को दर्शकों तक पहुँचाने का जरिया बनकर रह गया है। इसमें सिर्फ सत्ता की आवाज़ है, जनता और विपक्ष की आवाज मीडिया में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती।

आज मीडिया दर्शकों के मन में धर्म को लेकर एक नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश कर रहा है। जहाँ अपने धर्म को बचाने के लिए दूसरे धर्म के लोगों को मारना, उन्हें टार्गेट करना देशद्रोही, पाकिस्तान

समर्थक बताना शामिल है। यह एक भयंकर बर्बादी की दिशा में देश के युवाओं को ले जा रहा है, जो सबको बर्बाद करके मानेगा। आज एक किसान को अपनी गाय बेचनी हो तो व्यापारी उस गाय को खरीदने से डरता है कि कहीं रास्तें में राष्ट्रवाद के नाम पर लोग उसको मार ना दें। ये नया भारत है और कहानी नए भारत की है; जिसकी कल्पना महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरु, सरदार पटेल, वीर सावरकर, दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी नहीं की होगी।

पिछले कुछ सालों में भारतीय मीडिया की कार्यशैली को देखें तो पता चलता है कि इन लोगों ने देश की जनता को बेवकूफ़ बनाने के लिए खूब काम किया है।

 

आज न्यूज़ चैनलों की हेडलाइंस होती है; ‘पाकिस्तान थर-थर काँप गया’, ‘पाकिस्तान झुक गया’, ‘मोदी के ऐलान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप’, ‘मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी’, ‘अब पाकिस्तान नहीं बचेगा’। ये सबसे बड़ी चिंता की बात है।

लोग ऐसी हेडलाइंस को देखकर सच भी मान लेते हैं। लेकिन वो कभी मीडिया और नेताओं से सवाल नहीं करते कि जरा एक बात बताओ, जब पुलवामा हमला हुआ, हमारे चालीस जवान शहीद हुए, तीन सौ किलो आरडीएक्स लेकर देश के अंदर घुस गया, हमारे देश के अंदर बम ब्लास्ट कर दिया तब तुम्हें यह पता क्यों नहीं चलता कि देश के अंदर क्या हो रहा है, क्या होने वाला है? ना मीडिया को, ना पत्रकारों को, ना नेताओं को? लेकिन ‘पाकिस्तान डर गया’, ‘काँप गया’, ‘मिट जाएगा’, यह सब कहाँ से पता लग जाता है?

देश की ख़बर इस मीडिया को मालूम नहीं लेकिन पाकिस्तान में क्या हो रहा है वो मालूम हो जाता है। सलाम है इस मीडिया की महान पत्रकारिता को! हाल ही में एक लेखक ने अपने ब्लॉग में लिखा कि मैं कुछ दिनों से देख रहा हूँ कि लोगों के पास सोचने, समझने और विचार करने की शक्ति ख़त्म हो चुकी है। जो मीडिया कहता है वही वो सच मान लेते हैं,  यह भारत को बर्बादी की ओर ले जा रहा है।

आज करोड़ों युवा बेरोज़गार हैं। उनकी फ़रियाद सुनने वाला कोई नहीं। लेकिन सरकार सिर्फ ये कह दे कि मदरसा बंद करेंगे तो टीवी में घंटों-घंटों डिबेट होने लगती है। सरकार कह दे राफेल ला रहे हैं, तो मीडिया उस राफेल को लेकर महीनों-महीनों तक टीवी डिबेट के जरिए ही पाकिस्तान और चीन को तबाह करते नज़र आता है। विपक्ष इस पर सवाल कर दे तो उन्हें देशद्रोही का तमगा दे दिया जाता है। आखिर कब तक ऐसे टीवी चैनलों पर देश की जनता अपने पैसे ख़र्च करेगी? जिसका हमारे मुद्दों और समस्याओं से कोई मतलब ही नहीं हैं। ये तो वही बात हो गई कि हम अपने देश को बर्बाद करने के लिए अपने पैसे से ही अपने देश में बम की फैक्टरी ख़ड़ी कर रहे हैं। जो एक दिन हमारे देश में ही फ़टेगा और हम सभी को तबाह करेगा।

आज मीडिया का मुख्य मुद्दा है – धर्म, मंदिर, मसजिद, हलाला, तलाक, फ़तवा, राष्ट्रवाद। इसके लिए हमलोग हर महीने अपने डिश टीवी में दो सौ रुपए का रिचार्ज करवाते हैं। ज़रा सोचिये ऐसे मुद्दों पर हो रही डिबेट्स को देखकर आपके जीवन में क्या बदलाव होने वाला है? इससे आपको क्या मिलेगा?

सोचिये और समझिये, लोकतंत्र आपका है। पैसे आप ख़र्च करते हैं, दर्शक मत बनिए। नागरिक बनिए। लोकतंत्र में अच्छे नागरिक का होना बहुत ज़रूरी है। मतदाता बनिए, भीड़ मत बनिए। वरना ये राजनीति और कॉर्पोरेट के गुलाम पत्रकार और मीडिया आपको रोबोट बना कर छोड़ेंगे, जहाँ आप अपने मर्जी से न बोल सकते हैं, न ही कुछ कर सकते हैं।

आभार: सत्य हिंदी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post
गोदाम’ का होरी अब बीमार नहीं पड़ता! आत्महत्या करता है! 

गोदाम’ का होरी अब बीमार नहीं पड़ता! आत्महत्या करता है! 

संजय राऊत के घर पर ED का छापा, हो रही है पूछताछ, हिरासत में ले सकती है

संजय राऊत के घर पर ED का छापा, हो रही है पूछताछ, हिरासत में ले सकती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी की आशंका जताई

February 19, 2023
“नूपुर की जुबान काटकर लाने पर एक करोड़ का इनाम”। भीम सेना का भड़काऊ बयान

“नूपुर की जुबान काटकर लाने पर एक करोड़ का इनाम”। भीम सेना का भड़काऊ बयान

June 9, 2022
यूपी: एआईएमआईएम नेता के आलीशान होटल पर चला बुलडोजर, मलबे में तब्दील

यूपी: एआईएमआईएम नेता के आलीशान होटल पर चला बुलडोजर, मलबे में तब्दील

November 11, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi