Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home विचार

सजा बन चुकी है प्रक्रिया

RK News by RK News
July 24, 2022
Reading Time: 1 min read
0
सजा बन चुकी है प्रक्रिया

पी. चिदंबरम 

RELATED POSTS

असम की सरकार मदरसों के विरोध में क्यों है?

50 सालों तक संघ के हेड क्वार्टर पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया, जानिए सबकुछ

एक ही झटके में AMU के पाठ्यक्रम में बदलाव किसके कहने पर हुआ?

“हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली में प्रक्रिया सजा बन गई है। हड़बड़ी में बिना सोचे-समझे अंधाधुंध गिरफ्तारियों से लेकर जमानत लेने तक के लिए विचाराधीन मामलों में लंबे समय तक कैद रखने की जो प्रक्रिया है, उस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है… यह बेहद गंभीर बात है कि देश में छह लाख दस हजार कैदियों में से अस्सी प्रतिशत कैदी विचाराधीन हैं… अब उस प्रक्रिया पर सवाल उठाने का वक्त आ चुका है, जिसकी वजह से बिना मुकदमे के लोगों को इस तरह लंबे समय तक कैद में रखा जा रहा है।’’- एनवी रमण, भारत के प्रधान न्यायाधीश

ऐसे समझदारी भरे शब्द नहीं बोले गए हैं, निश्चित रूप से हाल के वर्षों में तो देश के किसी शीर्ष जज ने ऐसा नहीं ही कहा है। न्यायमूर्ति रमण ने सत्रह साल वकालत की है और बाइस साल से जज हैं। आपराधिक न्याय प्रणाली में न्याय के नाम पर अदालतों में क्या होता है, वे इससे अनजान नहीं हैं। वे आरोपियों के परिवार वालों, वकीलों, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और संबंधित नागरिकों से भी मिले होंगे और सैकड़ों दर्दनाक किस्से सुने होंगे। इस लेख का उद्देश्य आपके साथ ऐसे ही कुछ किस्से साझा करना है।

बिना मुकदमा जेल में

इस वक्त उन सोलह आरोपियों से ज्यादा सदमा पहुंचाने वाली कोई कहानी नहीं है, जिसे भीमा कोरेगांव मामले के रूप में जाना जाता है। एक जनवरी 2018 को, जैसा कि उस दिन हर साल होता है, भीमा कोरेगांव में कुछ लोग (दलित समुदायों के कुछ सदस्य) इस गांव के संघर्ष की दो सौवीं जयंती मनाने के लिए जमा हुए थे।

इसमें भीड़ ने हिंसा और पत्थरबाजी की, जैसा कि आरोप है कि उसे दक्षिणपंथी समूहों ने उकसाया था। इसमें एक व्यक्ति मारा गया और पांच जख्मी हुए थे। राज्य सरकार (भाजपा) ने जो जांच करवाई, उसने अजीब मोड़ ले लिया। 6 जनवरी 2018 को पांच लोगों को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये सभी दलित समुदाय से सहानुभूति रखने वाले और वामपंथी थे। अगले महीनों में और गिरफ्तारियां हुईं। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक वकील, एक कवि, एक पादरी, लेखक, प्रोफेसर और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल थे। 2019 में चुनाव के बाद गठबंधन सरकार (गैर-भाजपा) सत्ता में आई।

पक्षपात पूर्ण जांच के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने इस मामले की फिर से जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) बना दिया। दो दिन के भीतर ही केंद्र सरकार (भाजपा) ने दखल दिया और मामले को राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआइए) को सौंप दिया!

कई याचिकाओं के बावजूद आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया गया। चौरासी वर्षीय पादरी फादर स्टेन स्वामी की 5 जुलाई, 2021 को जेल में मौत हो गई। बयासी साल के मशहूर कवि वरवर राव को 22 सितंबर, 2021 को चिकित्सीय आधार पर अंतरिम जमानत दी गई।

जेएनयू के पीएचडी छात्र शरजील इमाम को दो भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शरजील ने ये भाषण दिसंबर 2019 में सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय में दिए थे। दिल्ली में मामले के अलावा वह असम, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी आरोपों का सामना कर रहा है। 28 जनवरी, 2020 से वह जेल में है और उसे जमानत देने से इनकार कर दिया गया है।

जेएनयू के पूर्व छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद को फरवरी 2020 के दंगों के मामले में 14 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। उसे भी जमानत नहीं दी गई है। केरल के मशहूर पत्रकार कप्पन सिद्धीकी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वे उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड की खबर करने जा रहे थे। वे भी 5 अक्तूबर 2020 से जेल में बंद हैं और उन्हें भी जमानत नहीं मिली है।

कानून क्या है?

इस लेख का आशय यह नहीं है कि आरोप झूठे हैं या सही। मुद्दा यह है कि आरोपियों को जमानत क्यों नहीं दी जा रही है? जांच के दौरान आरोपी पूर्व-विचाराधीन होते हैं, जब अदालत उन पर आरोप तय कर देती है तो वे विचाराधीन कैदी हो जाते हैं। आरोप-पूर्व साक्ष्य, आरोप निरूपित करना, सुनवाई और बहस में तो सालों लग सकते हैं, बल्कि लगेंगे ही।

जब तक सुनवाई पूरी न हो जाए, तब तक आरोपी को क्या जेल में रखा जाना चाहिए? क्या सुनवाई के पहले जेल में रखना सुनवाई, साक्ष्य, दोषसिद्धि और सजा का विकल्प है? क्या देश का कानून यही है? अगर वास्तव में देश का कानून यही है तो क्या ऐसे कानून की दोबारा व्याख्या या ऐसे कानून में संशोधन नहीं होना चाहिए?

नयायमूर्ति रमण के नाराजगी भरे बयान में कई सवाल मौजूद हैं। इनका जवाब सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित कानून में देखा जा सकता है। चालीस साल पहले गुरबख्श सिंह सिब्बिया मामले (1980) में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा था कि ‘आपराधिक दंड संहिता की कई धाराओं से सिद्धांत रूप में यह निष्कर्ष निकलता है कि जमानत देना नियम है और इससे इनकार करना अपवाद’।

वर्ष 2014 में अरनेश कुमार मामले में अदालत ने कहा था कि गिरफ्तार करने की शक्ति के अधिकार को कुल मिलाकर उत्पीड़न, दमन के एक हथियार के रूप में देखा जाता है और निश्चित रूप से इसे जनता के प्रति दोस्ताना रूप में नहीं देखा जाता।

29 जनवरी, 2020 को एक अन्य संविधान पीठ ने सुशीला अग्रवाल मामले में उन सारे भ्रमों जो गुरबख्श सिंह सिब्बिया और अरनेश कुमार मामले से उपजे थे, को दूर करते हुए आजादी के अधिकार को बनाए रखने के लिए अदालत की शक्तियों और उनके कर्तव्यों की पुनर्पुष्टि की थी।

पीठ ने कहा था- अपने आप को यह याद दिलाना लाभदायक होगा कि नागरिक जिन अधिकारों को गहराई से अनुभव करते हैं, वे मौलिक अधिकार हैं, न कि प्रतिबंध मौलिक अधिकार हैं।

काला धब्बा

इसके बावजूद गिरफ्तारी के अधिकार का खुल कर दुरुपयोग हो रहा है। सतर्क सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे कई सारे फैसले दिए हैं, जो गिरफ्तार करने के अधिकार को कम करते हैं। 11 जुलाई 2022 को सतेंदर कुमार मामले में निर्णायक बयान देकर इसका समापन कर दिया और 20 जुलाई, 2022 को मोहम्मद जुबैर मामले में आए धमाकेदार आदेश ने भी इस पर सब साफ कर दिया।

आपराधिक न्याय व्यवस्था पर दुखद टिप्पणी यही है कि इन सारे फैसलों के बावजूद भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी, शरजील इमाम, उमर खालिद, सिद्दीकी कप्पन और ऐसे ही हजारों लोग बिना दोष सिद्धि के जेल में बंद हैं। मेरा मानना है कि इसीलिए न्यायमूर्ति रमण बोले।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

असम की सरकार मदरसों के विरोध में क्यों है?
विचार

असम की सरकार मदरसों के विरोध में क्यों है?

August 7, 2022
50 सालों तक संघ के हेड क्वार्टर पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया, जानिए सबकुछ
विचार

50 सालों तक संघ के हेड क्वार्टर पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया, जानिए सबकुछ

August 6, 2022
एक ही झटके में AMU के पाठ्यक्रम में बदलाव किसके कहने पर हुआ?
विचार

एक ही झटके में AMU के पाठ्यक्रम में बदलाव किसके कहने पर हुआ?

August 6, 2022
अंधेरगर्दी पर सर्वोच्च न्यायालय की मुहर
विचार

अंधेरगर्दी पर सर्वोच्च न्यायालय की मुहर

August 2, 2022
एक नजरिया: हिंदू- मुस्लिम को एक साथ ला सकने वाला ही मोदी को चुनौती दे सकता है
विचार

एक नजरिया: हिंदू- मुस्लिम को एक साथ ला सकने वाला ही मोदी को चुनौती दे सकता है

July 31, 2022
गोदाम’ का होरी अब बीमार नहीं पड़ता! आत्महत्या करता है! 
विचार

गोदाम’ का होरी अब बीमार नहीं पड़ता! आत्महत्या करता है! 

July 31, 2022
Next Post
मुस्लिम लड़के को लव जिहाद में फंसाने के लिए लड़की हायर की, बीजेपी नेता षड्यंत्र में शामिल

मुस्लिम लड़के को लव जिहाद में फंसाने के लिए लड़की हायर की, बीजेपी नेता षड्यंत्र में शामिल

रात के अंधेरे में पुलिस का काम लोगो को सुरक्षा देना है, ना की प्रधानमंत्री का बैनर लगाना- गोपाल राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मध्य प्रदेश के 34 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति ने हनुमान मंदिर के लिए अपनी जमीन दी दान

मध्य प्रदेश के 34 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति ने हनुमान मंदिर के लिए अपनी जमीन दी दान

June 15, 2022
1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरे देश में पाबंदी

1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरे देश में पाबंदी

June 29, 2022
झूठे आरोपों में जेल फरक्का के किसानों को जमानत मिली, जय किसान आंदोलन की अहम भूमिका

झूठे आरोपों में जेल फरक्का के किसानों को जमानत मिली, जय किसान आंदोलन की अहम भूमिका

July 18, 2022

Popular Stories

  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खबरदार! धंस रहा है नैनीताल, तीन तरफ से पहाड़ियां दरकने की खबर, धरती में समा जाएगा शहर, अगर .…..!

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तौकीर रजा की कायापलट, योगी को बताया शानदार मुख्यमंत्री। कहा, 2024 में प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उपराज्यपाल ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ सीबीआई जांच की अनुमति दी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 5000 से ज्यादा प्रतिबंधित चाकू ऑनलाइन बेचे गए, दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट से मांगी खरीदारों की डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत की पहली मुस्लिम फीमेल न्यूरोसर्जन बनी डॉ. मरियम अफीफा अंसारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • जमाअत इस्लामी हिन्द ने गाजा में इजरायली बर्बरता की निंदा की
  • पैग़ंबरे इस्लाम पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने एंकर नाविका कुमार को गिरफ्तारी से राहत दी
  • क्या हैं बिहार का नया समीकरण, नीतीश टूटे तो BJP को कितना होगा नुकसान?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?