Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

युवाओं को भी नहीं बख्श रहा प्रोस्टेट कैंसर,यह हैं 6 लक्षण, कहीं आप तो—-

RK News by RK News
June 9, 2025
Reading Time: 1 min read
0

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक सामान्य कैंसर है, जो प्रोस्टेट ग्रंथि में होता है। यह ग्रंथि पुरुषों के जननांग तंत्र का हिस्सा होती है और स्पर्म बनाने में मदद करती है। यह मूत्राशय के ठीक नीचे और मूत्रनली के चारों ओर स्थित होती है। प्रोस्टेट कैंसर को पहले बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब ये युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है।
WHO के अनुसार, साल 2022 में भारत में प्रोस्टेट कैंसर के 37,948 नए केस सामने आए। ये आंकड़ा दुनिया में कैंसर के कुल मामलों के 3% के बराबर है। चिंता की बात यह है कि अब 50 साल से कम उम्र के पुरुषों में भी यह कैंसर तेजी से देखा जा रहा है और यह अधिक खतरनाक रूप में सामने आ रहा है।
डॉ. संदीप हरकर, प्रिंसिपल कंसल्टैंट – यूरोलॉजिस्ट, मणिपाल हॉस्पिटल, गुरुग्राम आपको बता रहे हैं कि युवाओं में प्रोस्टेट कैंसर बढ़ने की वजह हैं और आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं।
जब प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं, तो यह कैंसर बन जाता है। कभी-कभी यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन कुछ मामलों में यह तेजी से फैलने वाला और खतरनाक हो सकता है।
•••खराब लाइफस्टाइल
•••फिजिकल एक्टिविटी की कमी
मोटापा
•••जंक फूड, रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड का ज़्यादा सेवन
•••स्मोकिंग और शराब पीने की आदत
जेनेटिक और एनवायरनमेंटल कारण
परिवार में किसी को पहले से प्रोस्टेट कैंसर होना
•••खराब जीन्स का असर
•••प्रदूषण और कैंसर पैदा करने वाले रसायनों का संपर्क
***प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण क्या हैं?
शुरुआती दौर में इसके कोई खास लक्षण नहीं होते, लेकिन जब बीमारी बढ़ती है तो ये लक्षण दिख सकते हैं:
बार-बार या रात में पेशाब लगना
पेशाब करते समय जलन या दर्द
पेशाब की धार कमजोर होना
वीर्य में खून आना
पीठ, कमर या कूल्हों में लगातार दर्द
थकान और वजन कम होना (आखिरी स्टेज में)
•••प्रोस्टेट कैंसर से कैसे बचें
सही खानपान रखें- फल-सब्जियों और हेल्दी फैट (जैसे नट्स, ऑलिव ऑयल) खाएं। रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
शरीर को एक्टिव रखें- रोजाना तेज चलें, योग करें, और एक्सरसाइज करते रहें।
नियमित जांच कराएं- अगर आपकी उम्र 50 से ज्यादा है या परिवार में किसी को प्रोस्टेट कैंसर रहा है, तो समय-समय पर डॉक्टर से जाँच कराएं।
वजन को कंट्रोल में रखें- मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। फिट रहें।
शरीर में बदलाव को नजरअंदाज न करें- अगर पेशाब करने में दर्द या परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
•••देर से पहचान होने पर क्या होता है?
अगर प्रोस्टेट कैंसर का इलाज समय पर न हो, तो यह बहुत ज्यादा आक्रामक हो सकता है। इलाज के दौरान डॉक्टर को पूरी प्रोस्टेट ग्रंथि, आसपास के टिश्यू और लिम्फ नोड्स तक हटाने पड़ सकते हैं। कभी-कभी हार्मोन थेरेपी, रेडिएशन या टेस्टिस हटाने की सर्जरी (ऑर्किएक्टोमी) भी करनी पड़ती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते प्रोस्टेट कैंसर की जांच कराई जाए, ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही उसका इलाज किया जा सके और सर्जरी या गंभीर इलाज की नौबत न आए।(आभार: नवभारत टाइम्स)

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

Tags: 6 symptomscancerdoctorProstatetestyouth
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती
समाचार

‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

July 31, 2026
NEP2022: लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब कोई फेल नहीं होगा, जीरो मार्क्स लाने पर भी प्रमोट होंगे
समाचार

ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान ‘WhatsApp पर शेयर’ हुआ

July 31, 2026
Next Post

बटला हाउस में तोड़फोड़ पर फोरी रोक  से HC का इन्कार, अमानतुल्लाह खान की pil पर सुनवाई की तारीख दे दी

Insult:अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र को जमीन पर पटका,हथकड़ी लगाई, फिर भारत डिपोर्ट किया|

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अवैध मदरसों पर कार्रवाई, दस्तावेज ना होने परश्रावस्ती में SDM ने मदरसा किया सील

April 28, 2025
लोन वसूली के लिए कंपनियां परेशान नहीं कर सकती, आरबीआई का सर्कुलर

लोन वसूली के लिए कंपनियां परेशान नहीं कर सकती, आरबीआई का सर्कुलर

August 14, 2022
जेफ बेजोस का ऐलान, ज्यादातर संपत्ति करेंगे दान

जेफ बेजोस का ऐलान, ज्यादातर संपत्ति करेंगे दान

November 15, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
  • महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
  • 1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi