Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

प्रधानमंत्री देश में ‘एक पार्टी का राज’ चाहते हैं: सांसदों के निलंबन पर खड़गे

RK News by RK News
December 20, 2023
Reading Time: 1 min read
0

शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा से बड़े स्तर पर सांसदों का निलंबन हुआ है. बीते दो दिनों में 127 विपक्ष के सांसद निलंबित कर दिए गए हैं.
इस पूरे सत्र में निलंबित हुए सांसदों की संख्या 141 है.
इस समय राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नौ सांसद ही सदन में बचे हैं और विपक्ष के कुल 43 सांसद सदन में बचे हैं.
सांसदों का निलंबन ऐसे समय हुआ है जब सदन में कुछ अहम बिल पेश होने वाले हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों के निलंबन पर कहा है कि प्रधानमंत्री देश में ‘एक पार्टी का राज’ स्थापित करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया लेकिन जिस बीजेपी सांसद के कारण वो संसद में घुसे उनसे अब तक पूछताछ तक नहीं हुई.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि वे संसद में हुए गंभीर सुरक्षा उल्लंघन पर गृह मंत्री से बयान चाहते थे.”
“6 घुसपैठियों पर यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. लेकिन वो जिस सांसद की मदद से सदन में आए उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है, ये कैसी जांच है?”
“वो वरिष्ठ अधिकारी जो संसद की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार हैं उनसे जवाब क्यों नहीं मांगे जा रहे हैं. महीनों से ये प्रदर्शनकारी इसकी योजना बना रहे हैं. इस बड़े इंटेलीजेंस फेल के लिए ज़िम्मेदार कौन है?”
“संसद की बहुस्तरीय सुरक्षा होने के बाद भी दो लोग अपने जूतों में कनस्तर छिपाकर संसद में प्रवेश कर लेते हैं और लोकतंत्र के मंदिर के बीचों-बीच पहुंचने में कामयाब हो जाते हैं.”
“प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी देश में ‘एक पार्टी का राज’ स्थापित करना चाहती है. ये लोग ‘एक अकेला’ की बात करते हैं, जो खुद में लोकतंत्र को बर्बाद करने जैसा है. ठीक यही उन्होंने सांसदों को निलंबित करके किया है. ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा देने के बजाय सांसदों से उनके लोकतांत्रिक अधिकार छिने जा रहे हैं.”

RELATED POSTS

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
समाचार

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

July 2, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

July 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत
समाचार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

July 1, 2026
हमारे फ़ोन टैप किए जा रहे हैं, अखिलेश का सनसनीखेज़ दावा
समाचार

‘आलसी-आरामतलबी वाली जिंदगी से बाहर निकलिए’…अखिलेश को जन्मदिन पर किसने दिया ऐसा ‘तोहफा’?

July 1, 2026
योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर
समाचार

“अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…”ओवैसी का योगी सरकार पर तंज

June 30, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

June 30, 2026
Next Post

INDIA Alliance: UP में कांग्रेस क्यूँ चाहती है BSP का साथ? ये हैं कारण

पीएम चेहरे पर मतभेद, नीतीश ने बुलाई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, बड़ी घोषणा संभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

केजरीवाल ने कैसे खुद को मोदी के चैलेंज तौर पर पेश किया

केजरीवाल ने कैसे खुद को मोदी के चैलेंज तौर पर पेश किया

August 18, 2022

केंद्र ने खत्म की नो डिटेंशन पॉलिसी,-8वीं में फेल हुए तो नहीं मिलेगा अगली क्लास में प्रमोशन,

December 23, 2024
जब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अंडरवर्ल्ड के डॉन के प्यार में पड़ गई

जब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अंडरवर्ल्ड के डॉन के प्यार में पड़ गई

June 14, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
  • ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi