Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

INDIA Alliance: UP में कांग्रेस क्यूँ चाहती है BSP का साथ? ये हैं कारण

RK News by RK News
December 20, 2023
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन ने एक बार फिर से बैठक की है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल पटना, बेंगलुरू, मुंबई के बाद दिल्ली में इकट्ठा हुए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बैठक में कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कई दौर की बैठकों का आयोजन होगा. इस बैठक से ठीक पहले कांग्रेस की एक बैठक हुई, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा यूपी को लेकर हुई, जहां मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को साथ लेकर चलने की बात कही गई. 
ABP न्यूज़ के अनुसार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले हुई कांग्रेस की इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने हिस्सा लिया. बैठक में यूपी कांग्रेस के नेता शामिल हुए, जिन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बीएसपी को साथ लेकर चलने का सुझाव दिया. बैठक में यूपी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीएसपी को इंडिया में शामिल करना चाहिए और बिना बीएसपी को साथ लिए यूपी में बीजेपी को हराना मुश्किल होने
ABP न्यूज़ के मुताबिक़ यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जिन्हें अकेले जितना कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल हैं. एबीपी न्यूज के संवाददाता जैनेंद्र कुमार ने बैठक से जुड़ी जानकारियों को साझा करते हुए बताया कि यूपी कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि अगर यूपी में बीजेपी को हराना है, तो बीएसपी को साथ लाना होगा, यानी मायावाती की पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल करना होगा. हालांकि, कुछ ऐसे भी नेता थे, जो मायावती पर भरोसा करने के पक्ष में नहीं थे. 
बैठक में ज्यादतर नेताओं का मानना रहा है कि यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ जो प्रस्तावित गठबंधन है. उसके हिसाब से उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. वहीं, इस पर कांग्रेस आलाकमान ने कहा कि पार्टी यूपी में सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. जैनेंद्र ने बताया कि एक तरफ यूपी कांग्रेस के नेता बीएसपी को इंडिया गठबंधन में शामिल करना चाहते हैं, मगर वह समाजवादी पार्टी को भी साथ लेकर चलना चाहते हैं. 
कांग्रेस को बीएसपी की जरूरत क्यों है? 
यूपी में बीजेपी काफी मजबूत है. ऐसे में उसे हराने के लिए कांग्रेस को स्थानीय दलों की जरूरत है. समाजवादी पार्टी पहले से ही इंडिया गठबंधन में शामिल है. मगर सिर्फ दो दलों का गठबंधन आसानी से जीत नहीं दिलाने वाला है. इसकी वजह ये है कि 2014 चुनाव में कांग्रेस को 2 सीट और 2019 में 1 सीट पर जीत मिली. समाजवादी पार्टी ने जहां 2014 में 5 सीटें जीती, तो 2019 में बीएसपी के साथ गठबंधन कर भी 5 सीटों पर जीत हासिल की. 
वहीं, बीएसपी को 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. मगर जब 2019 में पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, तो उसे 10 सीटों पर जीत हासिल हुई. ऐसे में ये दिखाता है कि अगर कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बीएसपी दोनों के साथ ताल-मेल बैठा लेती है, तो जीत की राह आसान हो जाएगी. यूपी की राजनीति में मायावती का अभी भी बड़ा जनाधार है, जिसे कमतर कर नहीं आंका जा सकता है. 

RELATED POSTS

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
समाचार

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

July 2, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

July 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत
समाचार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

July 1, 2026
हमारे फ़ोन टैप किए जा रहे हैं, अखिलेश का सनसनीखेज़ दावा
समाचार

‘आलसी-आरामतलबी वाली जिंदगी से बाहर निकलिए’…अखिलेश को जन्मदिन पर किसने दिया ऐसा ‘तोहफा’?

July 1, 2026
योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर
समाचार

“अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…”ओवैसी का योगी सरकार पर तंज

June 30, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

June 30, 2026
Next Post

पीएम चेहरे पर मतभेद, नीतीश ने बुलाई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, बड़ी घोषणा संभव

इंडियन यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गरीबों को लिहाफ़ वितरण प्रोग्राम का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 देश के संविधान के विरुद्, बहुसंख्यकों के वर्चस्व का प्रतीक,  अंत तक संघर्ष की जमीअतुल उलामाए हिंद की घोषणा

April 13, 2025
इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव: अखिलेश यादव 

इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव: अखिलेश यादव 

August 18, 2022
यूपी में जुबैर के खिलाफ 6 केस जांच के लिए एसआईटी का गठन

यूपी में जुबैर के खिलाफ 6 केस जांच के लिए एसआईटी का गठन

July 13, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
  • ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi