Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

पी एम ने कहा, औरंगज़ेब के खिलाफ़ गुरु तेग बहादुर की हिम्मत दहशतगर्दी के विरूद्ध लड़ना सिखाती है

RK News by RK News
December 25, 2021
Reading Time: 1 min read
0
पी एम ने कहा, औरंगज़ेब के खिलाफ़ गुरु तेग बहादुर की हिम्मत दहशतगर्दी के विरूद्ध लड़ना सिखाती है

नई दिल्ली (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुजरात के कच्छ स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व समारोह को वर्चुअली संबोधित किया. उन्होंने साल 2001 में आए भूकंप का जिक्र किया और कहा कि मुझे गुरु कृपा से इस पवित्र स्थान की सेवा करने का सौभाग्य मिला था. गुजरात के सिख संगत हर साल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक गुरुद्वारा लखपत साहिब (Gurudwara Lakhpat Sahib) में गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाते हैं.

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘दशकों से जिस करतारपुर साहिब कॉरिडोर की प्रतीक्षा थी, 2019 में हमारी सरकार ने ही उसके निर्माण का काम पूरा किया.’ उन्होंने कहा, ‘अभी हाल ही में हम अफ़ग़ानिस्तान से स-सम्मान गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को भारत लाने में सफल रहे हैं.’ पीएम ने पूछा, ‘गुरु कृपा का इससे बड़ा अनुभव किसी के लिए और क्या हो सकता है?’

कच्छ में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘औरंगजेब के खिलाफ गुरु तेग बहादुर का पराक्रम और उनका बलिदान हमें सिखाता है कि आतंक और मजहबी कट्टरता से देश कैसे लड़ता है. इसी तरह, दशम गुरु, गुरु गोबिन्द सिंह साहिब का जीवन भी पग-पग पर तप और बलिदान का एक जीता जागता उदाहरण है.’ उन्होंने कहा, ‘अंग्रेजों के शासन में भी हमारे सिख भाइयों बहनों ने जिस वीरता के साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, हमारा आजादी का संग्राम, जलियांवाला बाग की वो धरती, आज भी उन बलिदानों की साक्षी है.’

कोरोना वायरस महामारी के दौरान गुरुद्वारों की तरफ से किए गए कार्यों का भी पीएम मोदी ने जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘कोरोना के कठिन समय में हमारे गुरुद्वारों ने जिस तरह सेवा की जिम्मेदारी उठाई, वो गुरु साहब की कृपा और उनके आदर्शों का ही प्रतीक है.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे गुरुओं का योगदान केवल समाज और आध्यात्म तक ही सीमित नहीं है. बल्कि हमारा राष्ट्र, राष्ट्र का चिंतन, राष्ट्र की आस्था और अखंडता अगर आज सुरक्षित है, तो उसके भी मूल में सिख गुरुओं की महान तपस्या है.’

पीएम ने बताया कि अमेरिका ने 150 से ज्यादा वस्तुएं लौटाई हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ महीने पहले जब मैं अमेरिका गया था, तो वहां अमेरिका ने भारत को 150 से ज्यादा ऐतिहासिक वस्तुएं लौटाईं. इसमें से एक पेशकब्ज या छोटी तलवार भी है, जिस पर फारसी में गुरु हरगोबिंद जी का नाम लिखा है. यानि ये वापस लाने का सौभाग्य भी हमारी ही सरकार को मिला.’ पीएमओ की तरफ शुक्रवार को बयान के अनुसार, गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे. गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी सहित पांडुलिपियां और गुरुमुखी लिपि.

पीएमओ ने जानकारी दी, ‘वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी. नरेन्द्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था. इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है. उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर भी नजर आई, जैसे गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, गुरु गोबिन्द सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व.’

Tags: AurangzebPM Modi
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post
नफरत का बहुसंख्यकवाद

नफरत का बहुसंख्यकवाद

‘बेअदबी’-मॉबलिंचिंग पर चुप्पी क्यों?

‘बेअदबी’-मॉबलिंचिंग पर चुप्पी क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पीएम की अध्यक्षता वाले पैनल से चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो: कांग्रेस

पीएम की अध्यक्षता वाले पैनल से चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो: कांग्रेस

December 12, 2022

एनआईआरएफ -2022 में जामिया बना देश का तीसरा शीर्ष विश्वविद्यालय

July 15, 2022
गुजरात चुनाव: बटला हाउस एनकाउंटर की भी एंट्री

गुजरात चुनाव: बटला हाउस एनकाउंटर की भी एंट्री

November 29, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi