Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए शान्ति पूर्ण प्रदर्शन

RK News by RK News
February 21, 2025
Reading Time: 1 min read
0

क़ब्रों की तोड़फोड़ व अपमान के खि़लाफ़ पुलिस कार्यवाही की मुस्लिम कल्चरल सोसायटी ने उठाई मांग
नई दिल्ली:( प्रेस विज्ञप्ति)दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) कब्रिस्तान मामले में पूरा साल गुज़र जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जहां आज भी शरारती तत्व सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए लगातार क़ब्रों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिनके खि़लाफ़ ‘मुस्लिम कल्चरल सोसायटी उत्तम नगर‘ के पदाधिकारियों व इलाके की अवाम ने जुमे की नमाज़ के बाद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि पिछलें साल 31 जनवरी 2024 को समय सुबह 11 बजे मुस्लिम कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष मौ. हारून जब अपनी संस्था के कुछ पदाधिकारियों के साथ मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) क़बिस्तान में असमाजिक तत्वों द्वारा क़ब्रों को तोड़ने के संबंध में थाना मोहन गार्डन शिकायत करने जा रहे थे। उसी समय, मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) क़ब्रिस्तान के अन्दर अपने पूर्व सदस्यों की व अन्य पुरानी पक्की क़ब्रों को बुरी तरह तोड़-फोड़ कर नष्ट हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पीसीआर काल व लिखित शिकायत देकर पुलिस को सूचित किया था। परंतु एक साल बाद भी उसपर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और असल मुजरिम आज भी खुले घूम रहे हैं।
याद रहे कि इसी क़ब्रीस्तान में फरवरी 2020 में असमाजिक तत्वों द्वारा क़ब्रों पर मलबा डालकर नुकसान पहुचाने व क़ब्रिस्तान पर अवैध गतिविधियों को अंजाम देकर इलाके का माहौल ख़राब करने की कोश्शि की गई थी। इस कब्रिस्तान में आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की लगभग ढाई हज़ार क़ब्रें मौजूद हैं। जिसकी तुरंत मुस्लिम कल्चरल सोसायटी के सदस्यों द्वारा अवाम को साथ लेकर क़ब्रों को तोड़ने वाले ट्रेक्टर ट्राली व ड्राइवर-हेल्पर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, तथा पुलिस शिकायत कर गिरफ़्तार कराया था। जिसके संबध में थाना मोहन गार्डन में एफआईआर नंबर 97/2020 दर्ज है। वह अपराधिक मामला भी द्वारका कोर्ट में विचाराधीन है।

RELATED POSTS

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत


परंतु उस समय भी दोषियों के खि़लाफ़ पुलिस द्वारा सख़्त कार्यवाही न कर साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी वजह से उक्त दोषियों की हिम्मत और बढ़ी और पिछले साल इन दोषियों ने हमारी संस्था के पूर्व मरहूम सदस्यों की बड़ी कब्रों के साथ-साथ अन्य क़ब्रों को भी बुरी तरह तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया। जिसकी पुलिस व आला अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई क़ानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। मोहन गार्डन क़ब्रिस्तान में होने वाली लगातार इन्हीं वारदातों के ख़िलाफ़ आज मुस्लिम कल्चरल सोसायटी ने इलाके की अवाम के साथ मिलकर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद हारून, उपाध्यक्ष मौहम्मद इक़बाल, कोषाध्यक्ष नूर आलम अंसारी के साथ भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सरकार व पुलिस प्रशासन से मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) क़ब्रिस्तान व उसमें मौजूद क़ब्रों की हिफाज़त सुनिश्चित करने के लिए शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन कर मांग उठाई।
उन्होंने बताया कि अब नई सरकार दिल्ली में बन गई है हम उम्मीद करते हैं कि सरकार क़ब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए उचित क़दम उठायगी, और जल्द ही हमारी मुस्लिम कल्चरल सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्य दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, सहित अन्य आला अधिकारियों से मुलाकात कर इस समस्या का हल निकालने का निवेदन करेंगें। ताकि हमारी शिकायत पर एफआईआर दर्ज हो और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्यवाही हो सके।

Tags: mohan gardenprotest at mohan gardenvipin garden
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
समाचार

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

July 2, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

July 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत
समाचार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

July 1, 2026
हमारे फ़ोन टैप किए जा रहे हैं, अखिलेश का सनसनीखेज़ दावा
समाचार

‘आलसी-आरामतलबी वाली जिंदगी से बाहर निकलिए’…अखिलेश को जन्मदिन पर किसने दिया ऐसा ‘तोहफा’?

July 1, 2026
योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर
समाचार

“अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…”ओवैसी का योगी सरकार पर तंज

June 30, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

June 30, 2026
Next Post

दुबई  में विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस का आयोजन, मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

अब्दुल्ला आज़म जेल से रिहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ख़बरदार! टेलीग्राम पर आए मैसेज भूलकर भी न पढ़ें, इंजीनियर के अकाउंट से गायब हो गए 12 लाख

January 11, 2024

‘₹25 करोड़ दो, आर्यन को ड्रग केस मेें नहीं फँसाएँगे’: NCB अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

May 12, 2023
36 घंटे में 38 लाख खर्च, ट्रंप की 2020 की भारत यात्रा पर आरटीआई का जवाब

36 घंटे में 38 लाख खर्च, ट्रंप की 2020 की भारत यात्रा पर आरटीआई का जवाब

August 18, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
  • ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi