Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

UP में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी की जीत नहीं, ओवैसी का छलका दर्द

RK News by RK News
July 5, 2021
Reading Time: 1 min read
0
UP में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी की जीत नहीं, ओवैसी का छलका दर्द

उत्तर प्रदेश् में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं इस चुनाव में एक भी मुसलमान प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी है। परिणाम आने के बाद से ही एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी लगातार बयान जारी कर रहे हैं। पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ललकारने के बाद अब ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह पर निशाना साधा है। एक ट्वीट थ्रेड में ओवैसी ने अपना दर्द जाहिर किया है। वो लिखते हैं कि उत्तर प्रदेश के 19 प्रतिशत आबादी वाले मुसलामानों का एक भी जिला अध्यक्ष नहीं है। मंसूबा बंद तरीक़े से हमें सियासी और समाजी तौर पर दूसरे दर्जे का शहरी बना दिया गया है।

RELATED POSTS

इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में लागू होगी UCC; फडणवीस सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति

क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

सिर्फ इतना ही नहीं, इसी थ्रेड में उन्होंने सपा को टारगेट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश की एक सियासी पार्टी खुद को भाजपा का सबसे प्रमुख विपक्षी दल बताती है। ज़िला पंचायत के चुनाव में उनके 800 सदस्यों ने जीत दर्ज की थी, लेकिन अध्यक्ष के चुनाव में मात्र 5 अध्यक्ष की सीटों पर उनकी जीत हुई है ऐसा क्यों? क्या बाक़ी सदस्य भाजपा के गोद में बैठ गए हैं? गौरतलब है कि हाल ही में घोषित हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने 67 सीटें हासिल की हैं। वहीं सपा को मात्र 5 सीटें मिली हैं। कुल 75 सीटों वाले चुनाव में जनसत्ता दल 1, लोकदल 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती है।

ओवैसी सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलाय​म सिंह के परिवार को लपेटते हुए आगे ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं, मैनपुरी, कन्नौज, बदायूं, फ़र्रूख़ाबाद, कासगंज, औरैया, जैसे जिलों में इस पार्टी के सबसे ज़्यादा प्रत्याशी जीत कर आए थे, लेकिन अध्यक्ष के चुनाव फिर भी हार गए। इन सारे ज़िलों में तो कई सालों से ‘परिवार विशेष’ का दबदबा भी रहा है। अब यह बात तो जगजाहिर है कि जिन जिलों का नाम ओवैसी ने अपनी ट्वीट में लिखा है, वो समाजवादी पार्टी के दबदबे वाले जिले माने जाते हैं। ऐसे में ओवैसी किस पर निशाना साध रहे हैं यह बात बखूबी समझी जा सकती है।

अपनी ट्वीट में ओवैसी ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। वह लिखते हैं, अब तो हमें एक नई सियासी तदबीर अपनाना ही होगा। जब तक हमारी आज़ाद सियासी आवाज़ नहीं होगी तब तक हमारे मसाइल हल नहीं होने वाले हैं। भाजपा से डरना नहीं है, बल्कि जम्हूरी तरीके से लड़ना है। ओवैसी अपनी ट्वीट्स में मुसलमानों की सहानुभूति जुटाने का भी पूरा इंतजाम करते नजर आते हैं। यह बात उनकी इस ट्वीट से जाहिर हो जाती है। अंदाजा लगाया जा रहा है ​कि इन बातों के जरिए ओवैसी यूपी के मुसलमान वोटों में सेंध लगाने की जुगत में हैं। गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में यहां की सियासत में हाथ-पांव आजमाने की कोशिशें भी खूब हो रही हैं। ओवैसी के ट्वीट्स भी इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

Tags: ओवैसी
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
समाचार

इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

July 10, 2026
महाराष्ट्र UCC
समाचार

उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में लागू होगी UCC; फडणवीस सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति

July 10, 2026
क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला
समाचार

क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

July 9, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

‘मैं उनकी हिट लिस्ट में हूं…’ ट्रंप के सनसनीखेज दावे के बाद ईरान की खुली धमकी- ‘उंगली ट्रिगर पर है’

July 9, 2026
ममता बनर्जी
समाचार

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! ED ने TMC के ₹440 करोड़ के बैंक खाते फ्रीज किए,

July 8, 2026
झांसी: पूर्व विधायक देवनारायण यादव की डेढ़ अरब की संपत्ति
समाचार

बंगाल: बरुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर;CM बोले-लिंचिंग में मारा युवक बेकसूर

July 8, 2026
Next Post
बीजेपी लीडर का बयान ,मुस्लमान हमारे भाई नहीं,अब हथियार उठाना पड़ेगा

बीजेपी लीडर का बयान ,मुस्लमान हमारे भाई नहीं,अब हथियार उठाना पड़ेगा

क़ुर्बानी के पैसे किसी ग़रीब को देने से क़ुर्बानी अदा नहीं होगी : मौलाना अबदुलख़ालिक़ नदवी

क़ुर्बानी के पैसे किसी ग़रीब को देने से क़ुर्बानी अदा नहीं होगी : मौलाना अबदुलख़ालिक़ नदवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अब जम्मू से तय होगा नया सी एम! नई हद बंदी से यहाँ की छे सीटें बढ़ गईं

अब जम्मू से तय होगा नया सी एम! नई हद बंदी से यहाँ की छे सीटें बढ़ गईं

December 20, 2021

असम के मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाए और हेट स्पीच के मामले दर्ज किए जाएं:जमीअत उलमा-ए-हिंद की मांग

August 21, 2025
HFL Bank Fraud: देश के इतिहास का सबसे बड़ा बैंक घोटाला

HFL Bank Fraud: देश के इतिहास का सबसे बड़ा बैंक घोटाला

June 23, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में लागू होगी UCC; फडणवीस सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति
  • क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi