Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

वीके सक्सेना मानहानि केस में मेधा पाटकर को 5 माह की जेल

RK News by RK News
July 9, 2024
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को मानहानि के मामले में पांच महीने की कैद की सजा सुनाई है। यह मामला दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 2001 में दायर किया था। इसके 24 साल बाद अब इस मामले में सजा सुनाई गई है।
अदालत ने पाटकर को सक्सेना को 10 लाख रुपये का हर्जाना देने का भी आदेश दिया। इस साल मई में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा की अदालत ने इस मामले में मेधा पाटकर को दोषी ठहराया था। वह 2000 से सक्सेना के साथ कानूनी लड़ाई में उलझी हुई थीं
मेधा पाटकर ने अपने ख़िलाफ़ और नर्मदा बचाओ आंदोलन के खिलाफ विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। इसके बाद एक टीवी चैनल पर सक्सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और मानहानिकारक प्रेस बयान जारी करने के लिए दिल्ली के मौजूदा एलजी ने पाटकर के खिलाफ दो मामले भी दर्ज कराए थे। वीके सक्सेना उस समय अहमदाबाद स्थित एनजीओ नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के प्रमुख थे।
इस मामले में पाटकर को दोषी ठहराते हुए मजिस्ट्रेट अदालत ने कहा था कि सक्सेना के खिलाफ उनके बयान न केवल मानहानिकारक थे, बल्कि नकारात्मक धारणाओं को भड़काने के लिए गढ़े गए थे।
सोमवार को आदेश सुनाते हुए अदालत ने कहा कि 69 वर्षीय पाटकर को उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए कठोर कारावास की सजा नहीं दी गई। पाटकर ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की है। जमानत याचिका पर सुनवाई होने तक जेल की सजा 30 दिनों के लिए निलंबित रहेगी
पाटकर 1985 में नर्मदा घाटी के पास रहने वाले आदिवासियों, मजदूरों, किसानों, मछुआरों, उनके परिवारों और अन्य लोगों के मुद्दों को उजागर करने के लिए नर्मदा बचाओ आंदोलन के माध्यम से सुर्खियों में आई थीं।
पिछले साल गुजरात उच्च न्यायालय ने एक अन्य मामले में 2002 में पाटकर पर कथित हमले से जुड़े मामले में किसी भी आगे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाकर सक्सेना को अस्थायी राहत दी थी।
वीके सक्सेना पर दो अन्य भाजपा विधायकों और एक कांग्रेस नेता के साथ 2002 में साबरमती आश्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला करने का आरोप है।
कथित मारपीट की यह घटना गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़कने के बाद शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बैठक के दौरान हुई थी। गैरकानूनी सभा, हमला, गलत तरीके से रोकना और आपराधिक धमकी देने के लिए वर्तमान दिल्ली एलजी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
एक अन्य मामले में पिछले साल मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में पाटकर के साथ 12 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर के अनुसार, पाटकर और अन्य ट्रस्टियों ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में नर्मदा घाटी के लोगों के कल्याण के लिए उनके ट्रस्ट को दान देने के लिए लोगों को गुमराह किया।

RELATED POSTS

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
समाचार

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

August 19, 2026
अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
समाचार

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

August 19, 2026
जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई
समाचार

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

August 19, 2026
कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप
समाचार

कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप

August 19, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
Next Post

धर्म निरपेक्षता पर संकट: चुनाव के बाद भी मुसलमानों के लिए कुछ नहीं बदला

मोदी सरकार अगस्त तक गिर जाएगी, कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहेंः लालू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

आईपीएल में MI VS GT के सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को हराया

May 26, 2023

पाकिस्तान में मतदान जारी ; इंटरनेट सेवा सस्पेंड, कानून-व्यवस्था का हवाला

February 8, 2024

नौ(9) दिनों में आधे रह गए अडानी , शेयरों में गिरावट जारी

February 7, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
  • अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
  • जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi