Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मुफ्ती मुकर्रम ने कहा, मुसलमान इस जाल में नहीं फंसेगा

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मुस्लिम समाज में सधी प्रतिक्रिया। मुस्लिम धर्मगुरूओं ने कहा- अगर सबके लिए एक समान है कानून तो विरोध नहीं, लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- कानून का अध्ययन कर तय करेंगे रणनीति।

RK News by RK News
July 11, 2021
Reading Time: 1 min read
0
मुफ्ती मुकर्रम ने कहा, मुसलमान इस जाल में नहीं फंसेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण नीति की घोषणा कर दी है। मुस्लिम समुदाय में इस जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बेहद सधी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा है कि यह कानून एक सियासी खेल है और मुसलमान इसमें नहीं फंसेगा।

RELATED POSTS

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

शाही इमाम ने अमर उजाला से बात चीत करते हुए कहा कि यह कानून बहुसंख्यक वर्ग को लामबंद करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। वे इसका न तो विरोध करेंगे और न ही इसका स्वागत करेंगे। लेकिन अगर पूरे देश के लिए एक समान कानून लाया जाता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह सबके लिए एक जैसा होगा।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने से जमीन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना ज्यादा कारगर कदम साबित होता। अगर दूसरे कानूनों की तरह इस कानून के बनने के बाद भी इसका पालन नहीं हुआ तो फिर इसका कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।

वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मुफ्ती अतीक बस्तावी का कहना है कि बोर्ड जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बारीकी से नजर रख रहा है। कानून का अंतिम प्रारूप सामने आने के बाद वह इसका अध्ययन कर इस पर अपनी रणनीति बनाएगा। इसके लिए बोर्ड की बैठक में उचित निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यह बात देखी गई है कि जहां भी शिक्षा ज्यादा हुई है वहां पर लोग खुद ही कम बच्चे पैदा करने लगते हैं। इसके लिए उनके साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करनी पड़ती है। ऐसे में सरकार को कानून का डंडा चलाने से स्थान पर शिक्षा बढ़ाने की ओर गंभीरता के साथ काम करना चाहिए।

उधर, जमील अंजुम देहलवी, जनरल सेक्रेटरी, अंजुमन मोहब्बताने वतन ने कहा है कि वे इस कानून का कड़ा विरोध करते हैं। इससे समाज के एक वर्ग को दूसरे से बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जबरदस्ती बच्चे पैदा करने से रोकने की बजाय शिक्षा के प्रसार पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

अंजुम देहलवी ने कहा कि इस्लाम में जनसंख्या नियंत्रण पर स्पष्ट राय दी गई है कि अगर पति-पत्नी दोनों सहमति से बच्चा पैदा न करने की बात पर राजी हैं तो बच्चा न पैदा करने पर कोई रोक नहीं है। लेकिन, अगर पति या पत्नी में से कोई एक भी बच्चा पैदा करना चाहता है तो दूसरा पार्टनर उसे इससे रोक नहीं सकता।

अंजुम देहलवी ने आगे कहा कि जैद अबुल फजल फारूकी की पुस्तक ‘इस्लाम एंड फैमिली प्लानिंग’ में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि जनसंख्या नियंत्रण में इस्लाम कोई बाधा नहीं बनता है, लेकिन जरूरी है कि इसके लिए उचित तरीके अपनाए जाएं। इसके लिए पति और पत्नी, दोनों का सहमत होना भी जरूरी है।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?
समाचार

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026
बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
Next Post
अमित शाह के जूनियर मंत्री की डिग्री सवालों के घेरे में

अमित शाह के जूनियर मंत्री की डिग्री सवालों के घेरे में

हिंदू कोड बिल का विरोध करने वाला RSS समान नागरिक संहिता चाहता है, पर ड्राफ़्ट कहाँ है?

हिंदू कोड बिल का विरोध करने वाला RSS समान नागरिक संहिता चाहता है, पर ड्राफ़्ट कहाँ है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

JDU ने कहा:अब धार्मिक गुंडागर्दी नहीं चलेगी

May 14, 2023
Gujrat Riots: मैंने 16 साल की बच्ची को उसकी मां की गोद में जिंदा जलते देखा: अमित शाह

Gujrat Riots: मैंने 16 साल की बच्ची को उसकी मां की गोद में जिंदा जलते देखा: अमित शाह

June 25, 2022

रमजान बदलाव का महीना : अमीर जमाअत

March 25, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
  • अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi