Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ज्ञानवापी मस्जिद कहीं और ले जाएं, यहां हिंदुओं को पूजा करने दें: वीएचपी

RK News by RK News
January 28, 2024
Reading Time: 1 min read
0

रातात्विक सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की रिपोर्ट में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद वाली जगह पर पहले मंदिर होने की बात सामने आने के बाद विश्व हिंदू वरिषद (वीएचपी) ने मस्जिद को किसी और जगह ले जाने की मांग की है.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के अनुसार, वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक बयान जारी कर कहा, “हम इंतज़ामिया कमेटी से आग्रह करते हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद को सम्मान के साथ किसी उचित जगह ले जाया जाए और काशी विश्वनाथ के मूल स्थान को हिंदू समाज को सौंप दिया जाए.”
अख़बार लिखता है कि इस संगठन की ओर से जारी यह बयान उसके रुख़ में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पहले वह ज्ञानवापी परिसर को लेकर इतना आक्रामक नहीं था.
आलोक कुमार ने उपासना स्थल अधिनियम (विशेष प्रावधान) 1991 का हवाला देते हुए कहा कि एएसआई ने पुष्टि की है कि इस जगह पर मंदिर था.
उन्होंने कहा कि “इससे विश्व हिंदू परिषद की मांग को मज़बूती मिलती है कि यहां हिंदू समाज को तथाकथित वज़ूख़ाना में पाए गए शिवलिंग की सेवा पूजा का अवसर दिया जाए.”
वीएचपी अध्यक्ष ने कहा, “वज़ूखाने में मौजूद शिवलिंग से इस बात में कोई शक नहीं रह जाता कि ये मस्जिद का ढांचा है. परिसर में जनार्दन, रूद्र और उमेश्वर जैसे नामों का पाया जाना इसके मंदिर होने का स्पष्ट सबूत है.”
आलोक कुमार ने कहा कि एएसआई ने जो सुबूत जुटाकर निष्कर्ष निकाले हैं, उनसे साबित होता है कि 15 अगस्त 1947 में यह उपासना स्थल एक मंदिर था और आज भी है.
उन्होंने कहा कि ऐसे में इस क़ानून की धारा 4 के तहत इसे हिंदू मंदिर घोषित किया जाना चाहिए.
उपासना स्थल क़ानून कहता है कि भारत में 15 अगस्त 1947 को जो धार्मिक स्थान जिस स्वरूप में था, वह उसी स्वरूप में रहेगा, उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
अख़बार लिखता है कि विडंबना यह है कि कुछ लोग इसी क़ानून का हवाला इस जगह में यथास्थिति बनाए रखने की मांग कर रहे हैं.
विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि वह मानता है कि भारत के दो प्रमुख समुदायों में प्रेम भरे रिश्ते बनाए रखने के लिए सही क़दम उठाना ज़रूरी है.
वीएचपी प्रमुख आलोक कुमार ने कहा, “एएसआई एक आधिकारिक और विशेषज्ञ संस्थान है, जिसने ज़िला जज को रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में पुष्टि होती है कि मस्जिद को एक अहम मंदिर को ढहाकर बनाया गया था.”
उन्होंने कहा, “मंदिर का एक हिस्सा, जिसे पश्चिमी दीवार कहा जाता है, वह हिंदू मंदिर का बचा हुआ हिस्सा है.”
ब तक विश्व हिंदू परिषद की ओर से इस मामले पर आधिकारिक तौर पर बोलने से परहेज़ किया जाता रहा है.
अख़बार के अनुसार, अनौपचारिक तौर पर संगठन का पहले यह कहना था कि मुस्लिम समुदाय एएसआई की रिपोर्ट से यह मान लेगा कि इसे हिंदुओं को सौंप देना चाहिए.
बीबीसी के अनुसार अपनी रिपोर्ट में एएसआई ने निष्कर्ष निकाला है कि यहां वर्तमान ढांचे से पहले एक हिंदू मंदिर था.
इस रिपोर्ट को पिछले महीने सीलबंद लिफ़ाफ़े में वाराणसी कोर्ट को सौंपा था. इसकी प्रतियां बीते गुरुवार को मुक़दमे के हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों को दी गई थीं.

RELATED POSTS

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?
समाचार

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026
बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
Next Post

मद्रास हाई कोर्ट ने ग़ैर-हिंदुओं को मंदिर जाने से रोकते हुए कहा- ये पिकनिक स्पॉट नहीं

राहुल से बहुत ख़फ़ा है नीतीश, यह कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ओडिशा की घटना पर देश में गुस्से की लहरः राहुल ,पूर्व सैन्य अफसर बेहद नाराज

September 21, 2024
भारत में मुसलमान की कमाई दूसरों से बहुत कम: एक रिपोर्ट

भारत में मुसलमान की कमाई दूसरों से बहुत कम: एक रिपोर्ट

September 16, 2022
काशी, मथुरा पर विश्व हिंदू परिषद फिर दावा करेगी, आंदोलन चलाने का ऐलान

काशी, मथुरा पर विश्व हिंदू परिषद फिर दावा करेगी, आंदोलन चलाने का ऐलान

June 26, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
  • अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi