Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

उपराज्यपाल ने “रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ” अभियान की फाइल छुट्टी का बहाना देकर रोकी- गोपाल राय

RK News by RK News
October 28, 2022
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि उपराज्यपाल ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की फाइल छुट्टी का बहाना देकर रोकी है। उपराज्यपाल ने फाइल पर साइन न होने के 3 बहाने बनाए हैं। एलजी फाइल रोकने के लिए बहाने बनाने की जगह जल्द से जल्द साइन करें। प्रदूषण के खिलाफ लड़ना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।

दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से अरविंद केजरीवाल की सरकार 15 सूत्रीय कार्यक्रम बनाकर उसपर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। इसके तहत धूल प्रदूषण को रोकने के लिए एंटी डस्ट अभियान, बायोमास बर्निंग तथा पराली बर्निंग को रोकने का अभियान, इंडस्ट्रीज को गैस ईंधन में कन्वर्ट करना आदि शामिल है।

दिल्ली में वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए रेड लाइट पर लोग अपने गाड़ियों का इंजन बंद करने की आदत विकसित करने के लिए पिछले दो सालों से “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान चला रहे हैं। हम सब जानते हैं कि जब दिल्ली में कोई व्यक्ति अपना वाहन लेकर निकलता है और शाम को घर पहुंचता है कि तो वह कम-से-कम 10 से 12 रेड लाइट से होकर गुजरता है।

भारतीय पेट्रोलिय कंज्यूमर एसोसियशन के सर्वे के मुताबिक रेड लाइट होने पर भी वाहन को स्टार्ट रखने की वजह से प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 25 से 30 मिनट की बेकार में ईंधन जलाता है। इसलिए रेड लाइट होने पर प्रत्येक व्यक्ति अपने वाहन को बंद कर दे तो 15 से 20 प्रतिशत तक वाहन से होने वाले प्रदूषण में कमी आ सकती है।

इस अभियान में लगभग 2500 सिविल डिफेंस के वालंटियर्स को ट्रेनिंग देकर, दिल्ली पुलिस के साथ उनसे मॉकड्रिल कराकर दिल्ली के 100 व्यस्ततम चौराहों पर तैनात किया जाता है। जहां वे गांधीगरी के माध्यम से गुलाब देकर लोगों से अपने वाहनों का इंजन बंद करने का आग्रह करते हैं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा इस बारे में आपको बताया था कि उपराज्यपाल कार्यालय से इससे संबंधित फाइल पर साइन न होने के कारण इस अभियान को फिलहाल रोक रहे हैं। इसके जवाब में उपराज्यपाल ने अपने विश्वस्थ सूत्रों के माध्यम से मीडिया में एक प्रेस नोट भेजा। जिसमें फाइल पर साइन न होने के 3 बहाने बताए गए।

उन्होंने कहा कि पहला बहाना यह बताया कि 21 तारीख को जब मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल उनके कार्यालय में आई तो उसके बाद पूरे सप्ताह छुट्टी थी। मैं आपसे कहना चाहता है कि कोई मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यपाल एक हफ्ते छुट्टी पर नहीं रहता है। मैं खुद दीपावली के दूसरे दिन 25 तारीख को दिल्ली सचिवालय के बाहर 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन को पूरे दिल्ली में छिड़काव करने के लिए भेजा, तब सारे अधिकारी भी मौजूद थे। मैंने 26 अक्टूबर को एंटी डस्ट अभियान की समीक्षा बैठक की। उसमें भी सारे अधिकारी मौजूद थे। जब 27 अक्टूबर को उपराज्यपाल कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया तो हमने यह निर्णय लिया की इस अभियान को स्थगित कर दिया जाए। इस लिए यह केवल बहानेबाजी है की 7 दिन छुट्टी की वजह से फाईल पर साईन नहीं हुआ। यह इस बात को दर्शाता है कि उपराज्यपाल को दिल्ली में सर्दियों में होने वाले प्रदूषण का कोई अहसास ही नहीं है।

दूसरा बहाना उन्होंने यह दिया है कि इसप्रकार की फाइलों में दिमाग लगाना पड़ता है। इसलिए इसपर साइन करने के लिए समय चाहिए होता है। मेरा कहना यह है कि यदि उन्हें नहीं समझ में आ रहा है कि यह अभियान क्या है तो मुझे बुला लेते। मैं उन्हें समझा देता है कि यह अभियान क्या है और पिछले दो सालों से किस प्रकार चल रहा है।

तीसरा बहाना उन्होंने यह बनाया है कि उस फाइल में 31 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई थी। इसलिए अभी साइन नहीं हुआ है। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि जब सीएम अरविंद केजरीवाल को फाइल भेजी गई थी तो उसमें 31 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई थी। लेकिन इस अभियान के पहले काफी तैयारी करनी पड़ती है। दिपावली के बाद यह आशंका थी की प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। इसलिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जल्दी करो। इसलिए हमने 22 तरीख को सारे मीडिया के माध्यम से यह बातें कहीं कि हम 28 तारीख से इस अभियान की शुरूआत करेंगे। हमने विभाग को नोट भेजा कि वे 28 तारीख से इस अभियान को प्रारम्भ करने की तैयारी करें।

एलजी ने कल मेरे द्वारा की गई प्रेस वार्ता के तो देख-पढ़ लिया। लेकिन जो 22 अक्टूबर को सारे मीडिया को बताया की प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण इस अभियान को 31 के बजाए 28 अक्टूबर से ही शुरू करेंगे, वे खबर उन्होंने नहीं पढ़ी।

इस प्रकार ये 3 बहाने एलजी की तरफ से दिए गए हैं कि क्यों इस फाईल पर साईन नहीं हुआ है? मैं एक और दिलचस्प बात आपलोगों को बताना चाहता हूँ। एलजी 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की आलोचना करते हैं। छठ की तैयारियों को लेकर उनको बुरा भला बोलते हैं। तब उनका ऑफिस खुला था। अभी तक फाईल पर साईन नहीं किए हैं और आज 28 तरीख हो गई है। कब हम ट्रेनिंग कराएंगे, कब उनसे मॉकड्रिल कराएंगे और कब सारी तैयारियां करेंगे। इसलिए मेरा निवेदन है कि मीडिया में बयानबाजी बंद कीजिए। अगर आपको मीडिया में बयानबाजी करनी है तो भाजपा के प्रवक्ता बन जाइए। क्योकि अभी तक जितने एलजी हुए हैं, उन सबसे ज्यादा बयान अकेले आपने जारी किए हैं।

इसलिए आपसे निवेदन है कि इस फाइल पर राजनीति न करें, दिल्ली के लोगों की सांसों पर राजनीति बंद करें और जल्दी से फाइल पर साईन करें ताकि हम इस अभियान को शीघ्र शुरू कर सकें।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post
राम रहीम, कठुआ, बिलकीस , बलात्कारियों से इतनी ‘मोहब्बत’ क्यों

राम रहीम, कठुआ, बिलकीस , बलात्कारियों से इतनी 'मोहब्बत' क्यों

T20: इस भारतीय दिग्गज ने जिंबाब्वे को फौलाद बना दिया

T20: इस भारतीय दिग्गज ने जिंबाब्वे को फौलाद बना दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

फडणवीस की पत्नी अमृता ने सट्टेबाज की मदद का वादा किया थाः कहती है चार्जशीट

June 6, 2023

برطانیہ، فرانس اور کینیڈا کی اسرائیل کو دھمکی,کہا کہ غزہ میں فوجی کارروائی بند کرو ورنہ۔

May 20, 2025

—तो हम 2002 दोहराएंगे यह हिंदुओं का भारत है पाकिस्तान नहीं: वीएचपी नेता की मुसलमानों को धमकी

April 3, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi