Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

रिटायर्ड अफसरों में भगवा पार्टी में शामिल होने की होड़!

RK News by RK News
January 4, 2023
Reading Time: 1 min read
0

2014 के बाद देखें तो भारतीय जनता पार्टी का देश की राजनीति में दबदबा बढ़ा है। भाजपा का दावा है कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा लगातार अपने संगठन को विस्तार करती रहती है। इसके अलावा कई अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोग पार्टी से जुड़ते रहते हैं। इसके साथ ही आईएएस और आईपीएस में अपनी सेवा दे चुके कुछ बड़े अफसरों ने भी भाजपा का दामन थामा है। उदाहरण के तौर पर हम पूर्व गृह सचिव आरके सिंह का नाम ले सकते हैं जो कि केंद्र सरकार ने फिलहाल मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश में भी अफसरों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। अरविंद कुमार शर्मा जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ पद पर थे, उन्होंने भाजपा का दामन थामा और फिलहाल योगी आदित्यनाथ की सरकार में कई मंत्रालयों का प्रभार संभाल रहे हैं। भाजपा के लिए यह सिलसिला जारी रहने वाला है क्योंकि कई ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं जो आने वाले दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 
कुछ दिन पहले ही आई जी के पद से रिटायर होने वाले कविंद्र प्रताप सिंह ने भी भगवा झंडा उठा लिया है। वह विश्व हिंदू परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें विश्व हिंदू परिषद ने काशी प्रांत का अध्यक्ष बनाया है। कविंद्र प्रताप सिंह एसपी रेलवे, एसपी ट्रैफिक, कुंभ मेला 2013, डीआईजी कुंभ मेला 2019, आईजी प्रयागराज अधिक बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। इन दिनों एक और नाम खूब सुर्खियों में है। वह नाम उत्तर प्रदेश में फिलहाल कई विभागों में सचिव की भूमिका निभा रहे नवनीत सहगल का है। उत्तर प्रदेश में चाहे किसी की भी सरकार रही हो, नवनीत सहगल हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। नवनीत सहगल मुख्यत: पंजाब के रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। नवनीत सहगल 1988 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं। नवनीत सहगल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से है।

हालांकि, नौकरशाहों का राजनीति से प्रेम नया नहीं है। फैजाबाद के जिलाधिकारी रहे केके नायर जन संघ में शामिल हो गए थे। उत्तर प्रदेश की बात करें तो हाल में ही विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वीआरएस लेकर राजनीति के मैदान में कूदे। भाजपा ने उन्हें कन्नौज से उम्मीदवार बनाया और वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे। दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय में जॉइंट डायरेक्टर रहे राजेश्वर सिंह ने भी वीआरएस लेकर राजनीति में आना बेहतर समझा। उन्होंने ने भी सरोजिनी नगर से जीत हासिल की है। नौकरशाहों के बीजेपी में आने की सबसे बड़ी वजह अगर देखी जाएं तो इनके शीर्ष नेतृत्व का नौकरशाही पर भरोसा है। जब भी बीजेपी या इसके गठबंधन की सरकार आती है तो एक आरोप इनकी सरकार पर जरूर लगता है कि सरकार को नौकरशाह चला रहे हैं। अभी भी केंद्र की सरकार हो या उत्तर प्रदेश सरकार दोनों पर यह आरोप लगातार रहा है कि कुछ नौकरशाह पार्टी के नेताओं को भी अनदेखा करते हैं और सरकार में हस्तक्षेप ज्यादा है। (सोर्स: प्रभासाक्षी)

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

मेरे पास BJP-RSS के कई नेताओं की अश्लील सीडी-कांग्रेस नेता का सनसनीखेज दावा

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, आठवीं तक के सभी स्कूल 14 तक बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पवार बिना एनसीपी का क्या होगा?

May 2, 2023

क्या ब्लड शुगर के मरीज आम खा सकते हैं? डॉक्टर से जानिये कब, कितना और कौन सा फल खाना सही

March 3, 2023

जौहर यूनिवर्सिटी को बचा लीजिए, एक खास वर्ग को पीछे रखने की मंसूबा बंद कोशिश हो रही है: आजम खान

April 4, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi