Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

लखनऊ के दोनों आरोपियों का मुकदमा जमीअत लड़ेगी

आतंकवाद के आरोप में गिरफ़्तार दोनों आरोपियों को जमीअत उलमा-ए-हिन्द क़ानूनी सहायता देगी

RK News by RK News
July 14, 2021
Reading Time: 1 min read
0
लखनऊ के दोनों आरोपियों का मुकदमा जमीअत लड़ेगी

नई दिल्ली:

RELATED POSTS

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी

Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

मुस्लिम युवाओं के जीवन को तबाह करने के लिए आतंकवाद को एक हथियार के रूप में प्रयोग करने का सिलसिला लगातार जारी, निर्दोष मुसलमानों की सम्मानजनक रिहाई तक हमारा क़ानूनी संघर्ष जारी रहेगा – मौलाना अरशद मदनी

12 जुलाई को उतर प्रदेश एटीएस की ओर से अलक़ायदा के सदस्य होने के आरोप में गिरफ़्तार दो मुस्लिम युवकों को क़ानूनी सहायता देने का निर्णय जमीअत उलमा-ए-हिंद ने किया है, इस संबंध में गिरफ़्तार युवकों के परिवार वालों ने जमीअत उलमा-ए-हिन्द से क़ानूनी सहायता मांगी है। इस विषय में जमीअत उलमा क़ानूनी इमदाद कमेटी के अध्यक्ष गुलज़ार आज़मी ने कहा कि आरोपियों के परिवार वालों की ओर से क़ानूनी सहायता का अनुरोध प्राप्त होने और अध्यक्ष जमीअत उलमा-ए-हिन्द हज़र मौलाना सैयद अरशद मदनी के आदेश पर आरोपियों को क़ानूनी सहायता दी जाएगी और आरोपियों के बचाव में एडवोकेट फुरक़ान ख़ान को नियुक्त किया गया है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह अदालत से मुक़दमे से संबधित दस्तावेज़ को निकालें जिसमें रिमांड रिपोर्ट, एफ़आईआर की प्रति और अन्य चीज़ें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और मुक़दमे की अगली सुनवाई पर आरोपियों के बचाव में एडवोकेट फुरक़ान अदालत में उपस्थित रहेंगे। गुलज़ार आज़मी ने कहा कि लखनऊ के प्रसिद्ध और वरिष्ठ एडवोकेट मुहम्मद शुऐब ने भी जमीअत उलमा से आरोपियों का मुक़दमा लड़ने का अनुरोध किया था। अध्यक्ष जमीअत उलमा-ए-हिन्द मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि जमीअत के प्रयासों से अब तक सैकड़ों युवक आतंकवाद के मुकदमों में रिहा हो चुके हैं जो यह प्रमाणित करता है कि जांच एजेंसियां बेग़ैर सबूत के धार्मिक पक्षपात के आधार पर गिरफ़्तार कर लेती हैं और एक लम्बे समय के बाद अदालतें उन्हें सम्मानजनक बरी कर देती हैं लेकिन प्रश्न यह है कि जांच एजेंसियों के इस पक्षपातपूर्ण रवैये से मुस्लिम युवकों के जो वर्ष बर्बाद हो जाते हैं उन्हें कौन लौटाएगा इसीलिये जमीअत उलमा ने फास्टट्रैक अदालत की मांग की थी ताकि जल्द ट्रायल हो। अगर वास्तव में दोषी हैं तो सज़ा मिले, अगर निर्दोष हैं तो उन्हें रिहा कर दिया जाए।

मौलाना मदनी ने इस संकप्ल को दोहराया कि जमीअत उलमा-ए-हिन्द आतंकवाद के मामलों में मुसलमानों की सम्मानजनक रिहाई तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। गुलज़ार आज़मी के नाम पत्र में आरोपी मिनहाज अहमद के पिता सिराज अहमद ने लिखा है कि ‘‘मेरे बेटे मिनहाज अहमद को एटीएस विभाग के लोग प्रातः काल आतंकवाद के आरो में ज़बरदस्ती गिरफ़्तार कर ले गए। मैं ख़ुद सरकारी कर्मचारी था और अल्लाह का आभारी हूं कि मेरी ज़िंदगी हर प्रकार से साफ़ है और मैंने अपने बेटे की अच्छी परवरिश की है। मैंने उसको ग़लत लोगों की संगत से दूर रखा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मेरे बेटे के सिलसिले में सहायता करें और मुक़दमे के संबंध में मेरी भरपूर मदद करके आभार प्रकट करने का अवसर दें। मैं इस योग्य नहीं हूं कि मुक़दमे लड़ सकूं। अल्लाह तआला आप सब को इसके बदले बड़ा इनमा देगा।

स्पष्ट रहे कि उतर प्रदेश एटीएस ने अलक़ायदा के नाम पर दो मुस्लिम युवकों को गिरफ़्तार किया है, और उन पर भारत में आतंकी गतिविधियां करने का आरोप लगया है, गिरफ़्तार युवकों में मुसीरुद्दीन और मिनहाज अहमद शामिल हैं। आरोपियों को लखनऊ से गिरफ़्तार किया गया है और उनके क़ब्ज़े से पिस्तौल, प्रेशर कूकुर और ईआईडी विस्फोटक का दावा किया है। यूपी एटीएस ने दोनों आरोपियों के बारे में कहा है कि वह अलक़ायदा के अंसार ग़ज़वतुल हिन्द के सदस्य होने और 15 अगस्त के अवसवर पर भीड़ वाले स्थानों पर मानव बमों का प्रयोग करने वाले थे।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी
समाचार

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी

September 2, 2026
Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी
समाचार

Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी

September 2, 2026
7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?
समाचार

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

September 2, 2026
यूपी में BJP-SP का AI वीडियो वॉर: अखिलेश के खिलाफ ‘टीपू भ्रष्ट’ वीडियो के जवाब में योगी का ‘चिलम’ वीडियो
समाचार

यूपी में BJP-SP का AI वीडियो वॉर: अखिलेश के खिलाफ ‘टीपू भ्रष्ट’ वीडियो के जवाब में योगी का ‘चिलम’ वीडियो

September 2, 2026
अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
Next Post
यूपी के सभी प्राइवेट स्कूल RTI के दायरे में आ,देनी होगीं ये जानकारियां

यूपी के सभी प्राइवेट स्कूल RTI के दायरे में आ,देनी होगीं ये जानकारियां

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं कमलनाथ

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं कमलनाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मुस्लिम बहुल लोक सभा क्षेत्र और मुसलमानों की इमामुदीन

March 20, 2024
BJP नहीं चाहेगी कि गुजरात में कांग्रेस से ज्यादा सीटें AAP की आएं, उभरते दुश्मन से बेहतर मिटता दुश्मन

BJP नहीं चाहेगी कि गुजरात में कांग्रेस से ज्यादा सीटें AAP की आएं, उभरते दुश्मन से बेहतर मिटता दुश्मन

December 5, 2022
गरीबों और मजलूमों की सेवा जारी रखेंगे यूनानी विशेषज्ञ और उर्दू विद्वान डा. सैयद अहमद, सम्मान समारोह में ऐलान

गरीबों और मजलूमों की सेवा जारी रखेंगे यूनानी विशेषज्ञ और उर्दू विद्वान डा. सैयद अहमद, सम्मान समारोह में ऐलान

June 13, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी
  • Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी
  • 7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi