Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

Important:अवैध विवाह से जन्में बच्चों को भी माता-पिता की पैतृक संपत्ति में मिलेगा हिस्सा

RK News by RK News
September 2, 2023
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली : अवैध, अमान्य या शून्य करार दिए गए विवाह से  जन्में बच्चों को भी अपने मृत माता-पिता की पैतृिक संपति में अब अधिकार मिलेंगा। सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार को दिए गए एक फैसले के बाद अब यह संभव है। कोर्ट ने अपने फैसले में शुक्रवार को कहा है कि इस तरह की संतान को कानून अवैध नहीं मानता है
कोर्ट ने कहा है कि  ऐसे विवाह से जन्मी संतानों को उस संपति से वंचित नहीं किया जा सकता है जो संयुक्त हिंदू परिवार में उसके पिता या उसकी माता के हिस्से से आयी है। कोर्ट ने इससे जुड़े केस में सुनाए अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि ऐसे बच्चे मिताक्षरा कानून द्वारा शासित संयुक्त हिंदू परिवार की संपत्ति में ही अपने माता-पिता का हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं
सत्या हिन्दी के मुताबिक़ भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़  की अध्यक्षता वाली तीन जजों  की खंडपीठ रेवनासिद्दप्पा बनाम मल्लिकार्जुन (2011) मामले में दो-जजों की खंडपीठ के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस मामले पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने यह भी स्पष्ट किया है  कि ऐसा बच्चा परिवार में किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति में या उसके अधिकार का हकदार नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला इसलिए भी काफी अहम माना जाता है कि हिंदू अविभाजित परिवारों को नियंत्रित करने वाला उत्तराधिकार का मिताक्षरा कानून पश्चिम बंगाल और असम को छोड़कर पूरे भारत में लागू होता है।
ये बच्चे  हिस्सेदारी में अपने हिस्से के हकदार होंगे
द हिंदू अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीजेआई ने कहा कि शून्य या अमान्य विवाह से पैदा बच्चे की विरासत के लिए पहला कदम पैतृक संपत्ति में उसके माता-पिता की सटीक हिस्सेदारी का पता लगाना होगा। यह पैतृक संपत्ति का “काल्पनिक विभाजन” करके और यह गणना करके किया जा सकता है कि माता-पिता को उनकी मृत्यु से ठीक पहले कितनी संपत्ति मिली होगी। उन्होंने कहा कि  एक बार जब इस तरह के काल्पनिक विभाजन के माध्यम से संपत्ति में मृत माता-पिता की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो जाती है, तो उसके उत्तराधिकारी, जिसमें शून्य या अमान्य विवाह के माध्यम से उसके बच्चे भी शामिल हैं, हिस्सेदारी में अपने हिस्से के हकदार होंगे
इसे नाजायज नहीं माना जा सकता है
द हिंदू अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक फैसले को समझाते हुए सीजेआई ने मामले में उपस्थित वकीलों से कहा कि आपको पहले सहदायिक संपत्ति में माता-पिता के हित का पता लगाना होगा, और इसमें जिन बच्चों को वैधता दी गई है, उनके हिस्से होंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 16 वैधानिक रूप से शून्य या अमान्य विवाह से पैदा हुए बच्चों को वैधता प्रदान करती है। धारा 16(3) में कहा गया है कि ऐसे विवाह से होने वाले बच्चों को अपने माता-पिता की संपत्ति पर अधिकार होगा। 
कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम में ऐसे बच्चों को वैधता प्रदान करने का इरादा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में भी प्रतिबिंबित होना चाहिए, जो विरासत को नियंत्रित करता है। शून्य या अमान्य विवाह से हुए बच्चे वैध रिश्तेदारी  के दायरे में आते हैं और जब विरासत की बात आती है तो हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत इसे नाजायज नहीं माना जा सकता है। 

RELATED POSTS

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
Next Post

ध्रुवीकरण के गड्ढे से स्कूल को निकालो:- करन थापर (हिंदुस्तान टाइम्स)

UP: ‘इंडिया’ के दरम्यान सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला तय!जानिए किसको कितनी सीटें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अभी और बढ़ेगी ठंड… कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

January 12, 2023

प्रेस क्लब समेत 16 संगठनों का सीजेआई को पत्र: एजेंसियों के दुरुपयोग पर लगे लगाम

October 4, 2023
(पसमांदा) मुसलमानों को साधकर सपा, बसपा को झटका देगी बीजेपी?

(पसमांदा) मुसलमानों को साधकर सपा, बसपा को झटका देगी बीजेपी?

December 24, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi