Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

‘मैंने मुसलमानों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला’, पीएम मोदी बोले- बस किसी को “खास नागरिक” स्वीकार नहीं कर सकता

RK News by RK News
May 20, 2024
Reading Time: 1 min read
0

देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच समय निकालकर पीएम मोदी द्वारा अलग-अलग चैनलों को इंटरव्यू दिया जा रहा है। इस बीच पीटीआई से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी एक शब्द भी नहीं बोला और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही है। हालांकि इस दौरान पीएम मोदी ने इस बात को स्पष्ट कर दिया कि वो किसी को भी देश में खास नागरिक के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने की अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके भाषणों का उद्देश्य वोट बैंक की राजनीति के साथ-साथ अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण करने की विपक्षी दलों की कोशिशों का पर्दाफाश करना है।
“अल्पसंख्यकों के खिलाफ मैंने एक शब्द नहीं बोला”
 साक्षात्कार के दौरान मोदी से जब उनके बयानों के कारण अल्पसंख्यकों के बीच पैदा हुई आशंकाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला है। मैं केवल कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ बोल रहा हूं। कांग्रेस संविधान के विरुद्ध काम कर रही है, यही बात मैं कहता रहा हूं।’’ मोदी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू समेत भारतीय संविधान के निर्माताओं ने फैसला किया था कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अब आप उससे पलट रहे हो। उनका खुलासा करना मेरी जिम्मेदारी है। उस समय संविधान सभा में मेरी पार्टी का कोई सदस्य नहीं था। यह देशभर के उत्कृष्ट लोगों की सभा थी।’’ 
प्रधानमंत्री से जब एक बार फिर पूछा गया कि क्या उनके चुनावी भाषणों में कभी अल्पसंख्यकों को निशाना नहीं बनाया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कभी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही। केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी नहीं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण के रास्ते पर चलती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वे लोग तुष्टीकरण के रास्ते पर चलते हैं, मैं संतुष्टीकरण के रास्ते पर चलता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी राजनीति तुष्टीकरण की है, मेरी राजनीति ‘सबका साथ सबका विकास’ की है। हम ‘सर्व धर्म समभाव’ में विश्वास रखते हैं। हम सभी को अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं। हम किसी को खास नागरिक के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, बल्कि सभी को समान समझते हैं।’’ 
पीएम बोले- बिना तर्क के प्रचार करना पाप है
प्रधानमंत्री से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें वाकई लगता है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हिंदुओं की संपत्ति को मुसलमानों को दे देगी या केवल यह प्रचार के लिए कही गई बात थी। इस पर मोदी ने कहा, ‘‘यह केवल मेरे इस तरह से सोचने का सवाल नहीं है। बिना किसी तर्क के प्रचार करना पाप है। मैंने कभी ऐसा पाप नहीं किया और ना ही करना चाहूंगा। उन्होंने (विपक्ष ने) ऐसे अतार्किक प्रचार अभियान चलाए हैं।’’ प्रधानमंत्री ने माना कि जिस दिन कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया गया था, उस दिन उन्होंने कहा था कि इस पर मुस्लिम लीग की छाप है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को उसी दिन मेरी बात का खंडन करना चाहिए था और कहनाचाहिए था कि ‘मोदी जी यह सही नहीं है’।’’ (courtesy Indiatv)

RELATED POSTS

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप

दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत
समाचार

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत

September 7, 2026
JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप
समाचार

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप

September 7, 2026
दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही
समाचार

दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

September 7, 2026
ज़ोहरान ममदानी के RSS कार्यक्रम के विरोध पर विवाद,RSS ने दिया जवाब
समाचार

लंदन में भागवत ने दी ‘हिंदू राष्ट्र’ की नई परिभाषा ! बोले- विविधता ही आधार

September 7, 2026
₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़! सुभाष चंद्रा केस के फैसले को HDFC बैंक देगा चुनौती
समाचार

सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के LIC Housing Finance मामले में FIR

September 6, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

राहुल का डर या हमला? ‘दिमागी नक्सल’ से ‘झूठ की गूंज’ तक, राहुल गांधी और कांग्रेस पर मोदी का हमला

September 6, 2026
Next Post

OBC लिस्ट में शामिल मुस्लिम जातियों की होगी समीक्षा, कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थान सरकार का ऐलान

'7 दिन बढ़ाई जाए अंतरिम बेल',  केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पलवल कि हिन्दू महापंचायत में जमकर हेट स्पीच, विशेष वर्ग को खुली धमकियाँ

August 13, 2023

अमानतुल्लाह खान ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की,दिल्ली की  किसी कोर्ट में कर सकते हैं सरेंडर

February 13, 2025
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत
  • JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप
  • दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi