Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

दिल्ली कांग्रेसः लगातार इस्तीफों के पीछे कौन? संदीप दीक्षित पर क्यों उठ रही हैं उंगलियां

RK News by RK News
May 1, 2024
Reading Time: 1 min read
0

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बुधवार 1 मई को इस्तीफा दे दिया। दोनों पूर्व विधायकों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के कांग्रेस के फैसले की आलोचना की और उत्तर-पश्चिम दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उदितराज को टिकट देने पर नाराजगी जताई। यह घटनाक्रम अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा देने के बाद आया है। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। लवली ने भी आप से गठबंधन करने को अपने इस्तीफे की वजह बताई थी।  
इतने इस्तीफों के बाद संदीप दीक्षित की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। जब लवली का इस्तीफा हुआ, उन्होंने पार्टी से एकजुटता दिखाने की बजाय लवली का दर्द बयान किया। उन्होंने लवली के इस्तीफे की आलोचना नहीं की। पिछले रविवार को जब दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने पार्टी के सभी नेताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई तो उसमें उदितराज और कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को निशाना बनाया गया। कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदितराज को प्रत्याशी बनाया है। वहां हो रहे विरोध का संदीप दीक्षित ने विरोध नहीं किया, जबकि वो दिल्ली कांग्रेस के पुराने नेताओं में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित के बेटे हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उनकी पकड़ है। 
कांग्रेस ने जब कन्हैया कुमार को दिल्ली से उम्मीदवार घोषित किया तो पूरे देश में उसका स्वागत हुआ। सोशल मीडिया ने कांग्रेस आलाकमान के फैसले की सराहना की और कहा कि संसद में अब अच्छा सुनने और पूरी गंभीरता से अपनी बात रखने वाला नेता पहुंचेगा। लेकिन संदीप दीक्षित समर्थक और इस्तीफा देने वाले कह रहे हैं कि कन्हैया कुमार बाहरी हैं, उन्हें टिकट नहीं देना चाहिए था। हालांकि उन्हें भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी और इससे पहले हंसराज हंस याद नहीं आए, जब भाजपा ने उन्हें दिल्ली से खड़ा किया। मनोज तिवारी को तो इस बार फिर टिकट मिला है। खुद संदीप दीक्षित का परिवार दिल्ली का नहीं है और बाहर से आकर दिल्ली में बसे हैं। दिल्ली में बड़े पैमाने पर यूपी, बिहार के लोग बसे हुए हैं। दोनों ही पार्टियां अपने ढंग से दिल्ली में प्रयोग करती रहती हैं।  
पूर्व कांग्रेस विधायक नसीब सिंह ने बुधवार को इस्तीफा देते हुए कन्हैया कुमार के बारे में जो कहा है, उसी से जाहिर है कि कांग्रेस में आलाकमान के फैसले के खिलाफ किस तरह अभियान चल रहा था। नसीब सिंह ने कहा- कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौजूदा भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी के खिलाफ विवादास्पद पूर्व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस दिल्ली में सिर्फ एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। नसीब सिंह ने कहाः “उत्तर-पश्चिम दिल्ली का उम्मीदवार (उदितराज) भी व्यावहारिक रूप से कांग्रेस के टिकट पर AAP का उम्मीदवार है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार के साथ भी यही स्थिति है। दरअसल, मौजूदा स्थिति यह है कि कांग्रेस दिल्ली में 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है।”
नसीब सिंह ने कहा-  “कांग्रेस ने वामपंथी और कम्युनिस्ट लोगों को टिकट दिया, जो पार्टी की विचारधारा से सीधे तौर पर विरोधाभासी प्रतीत होते हैं।” नसीब सिंह के बयान से साफ है कि आम आदमी पार्टी से दिल्ली में गठबंधन को बहाना बनाया जा रहा है लेकिन दरअसल, लवली से लेकर नीरज बसोया और नसीब सिंह जैसे असंतुष्ट नेता सीधे तौर पर अपनी महत्वाकांक्षा पूरी नहीं कर पाने की वजह से पार्टी से बगावत पर उतारू हुए। इसमें अरविंदर सिंह लवली का केस सबसे दिलचस्प है जो कांग्रेस छोड़कर पहले भी गए थे। लौटने पर उन्हें कांग्रेस में पूरा सम्मान मिला। लेकिन अब मौका देखकर वो भी निकल गए। 
सूत्रों का कहना है कि संदीप दीक्षित जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की दिल्ली की राजनीति में एंट्री से खुद को असुरक्षित समझ रहे हैं। इसीलिए उन्होंने कन्हैया कुमार और उदित राज की उम्मीदवारी का जमकर विरोध किया। जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्हैया कुमार और उदितराज के नाम की घोषणा की गई, संदीप समर्थक कार्यकर्ताओं ने दोनों के खिलाफ नारे लगाए। उदितराज की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और “बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगा जैसे नारे लगाए। (साभार :सत्य हिन्दी)

RELATED POSTS

विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’

वक्फ बोर्ड में पहली बार हिंदू सदस्यों की एंट्री, फैसले पर शुरू हुआ विवाद

चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, अब कौन संभालेगा कमान?

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’
समाचार

विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’

July 7, 2026
वक्फ बोर्ड में पहली बार हिंदू सदस्यों की एंट्री, फैसले पर शुरू हुआ विवाद
समाचार

वक्फ बोर्ड में पहली बार हिंदू सदस्यों की एंट्री, फैसले पर शुरू हुआ विवाद

July 7, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, अब कौन संभालेगा कमान?

July 6, 2026
अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी
समाचार

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी

July 6, 2026
AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल
समाचार

AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल

July 6, 2026
इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस
समाचार

इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस

July 5, 2026
Next Post

नफरत फैलाने के आरोपों के बाद भाजपा का वीडियो इंस्टाग्राम से हटा 

केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर विचार किया जा सकता है: SC

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025: अंतरिम रोक की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल आ सकता है

September 14, 2025

जमाअत इस्लामी हिन्द ने विख्यात  अर्थशास्त्री
डॉ निजातुल्लाह सिद्दीकी के निधन पर शोक जताया

November 12, 2022

स्टॉक मार्केट में कत्लेआम, बाजार खुलते ही निवेशकों के 19 लाख करोड़ डूबे,एशिया के शेयर बाज़ारका भी बुरा हाल

April 7, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’
  • वक्फ बोर्ड में पहली बार हिंदू सदस्यों की एंट्री, फैसले पर शुरू हुआ विवाद
  • चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, अब कौन संभालेगा कमान?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi