Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

राहुल गांधी की लोकप्रियता तेजी से कैसे बढ़ने लगी?

RK News by RK News
July 9, 2024
Reading Time: 1 min read
0

एक नज़रिया डॉ॰ रविकांत-18वीं लोकसभा के पहले सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण की चर्चा लगातार हो रही है। एक घंटे से अधिक समय तक दिए गए अपने भाषण में राहुल गांधी ने अग्निवीर, बेरोजगारी और महंगाई जैसे बुनियादी मुद्दों से लेकर मणिपुर जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। अपने भाषण में राहुल गांधी ने बड़ी बेबाकी से नरेंद्र मोदी की राजनीति को बेपर्दा किया। 
गोदी मीडिया के सहारे नरेंद्र मोदी अपनी असफलताओं को बड़े करीने से छुपाते रहे हैं। इसी कॉरपोरेट मीडिया और भाजपा के आईटी सेल द्वारा देश में सांप्रदायिक जहर फैलाकर समाज को विभाजित किया गया। धार्मिक उन्माद के जरिए मॉब लिंचिंग और दलित-आदिवासियों के उत्पीड़न की हजारों घटनाएं सामने आई हैं। नरेंद्र मोदी को लगता था कि सांप्रदायिक विभाजन और धार्मिक उन्माद के ज़रिए फिर से चुनावी सफलता हासिल कर लेंगे। लेकिन चुनावी नतीजे बताते हैं कि सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग, चुनाव आयोग, गोदी मीडिया और लाखों करोड़ों रुपए झोंकने के बावजूद देश की जनता ने नरेंद्र मोदी और भाजपा को नकार दिया है। हालांकि नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के समर्थन से सरकार बनाने में कामयाब ज़रूर हुए हैं, लेकिन राहुल गांधी लगातार देश के लोगों के मुद्दों को उभारकर नरेंद्र मोदी के लिए मुसीबतें पैदा कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो हिंदू धर्म के ठेकेदार हैं, जो हिंदू धर्म की राजनीति करते हैं, वे लोगों को डराते हैं, हिंसा और नफरत फैलाते हैं। जबकि हिंदू धर्म हमें अभय होना सिखाता है। राहुल गांधी की इस बात की दुर्व्याख्या करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि है, ‘यह गंभीर मसला है। पूरे हिंदू समाज को हिंसक बताया जा रहा है।’ संसद के इतिहास में संभवतया यह पहला मौका था, जब नेता प्रतिपक्ष के भाषण के बीच में नेता सदन यानी प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप किया हो और और भी दुर्भावना से प्रेरित होकर
वस्तुतः नरेंद्र मोदी ने अपने समर्थकों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक संकेत दे दिया कि राहुल गांधी के भाषण को हिंदू धर्म को हिंसक बताने के रूप में प्रचारित करना है। दूसरे दिन जब नरेंद्र मोदी ने सदन में दो घंटे 16 मिनट का भाषण दिया तो वह भाषण राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर कम, राहुल गांधी के भाषण पर ज्यादा केंद्रित था। दरअसल, राहुल गांधी का भाषण बहुत तेजी से वायरल हुआ थ
तमाम विश्लेषकों और बुद्धिजीवियों ने राहुल गांधी के भाषण को बहुत सराहा था। जबकि नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी की छवि को बिगाड़ने के लिए बेहद नाटकीय भाव भंगाओं के साथ भाषण दिया।
इस भाषण में राहुल गांधी का मजाक ही नहीं उड़ाया गया था बल्कि कुछ और भी था। राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियों में एक किस्म की उत्तेजना थी। यही कारण है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं, बजरंग दल और अनेक हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। उनके चित्र पर कालिख पोती गई। कांग्रेस कार्यालय और कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। इंटेलिजेंस द्वारा सूचना मिली है कि राहुल गांधी पर ख़तरा बढ़ गया है।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने ‘डरो मत’ का नारा दिया था। अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों पर कट्टरपंथी हिंदुओं द्वारा कभी गो तस्करी के नाम पर तो कभी कथित रूप से हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए हमले किए जाते रहे हैं। पिछले एक दशक में पूरे देश में एक भय का माहौल बनाया गया। सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को पुलिसिया तंत्र द्वारा प्रताड़ित किया गया। मध्यमवर्ग बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। ऐसी परिस्थितियों में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। देखते ही देखते लाखों लोग राहुल गांधी के कारवां से जुड़ते चले गए।
राहुल गांधी की प्रतिबद्धता जितनी समाज के प्रति बढ़ती जा रही है, उतनी ही उनकी प्रसिद्धि भी बढ़ती जा रही है। इसीलिए अब राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है।
सत्तातंत्र और हिंदुत्ववादी संगठनों के ज़रिए राहुल गांधी के खिलाफ जो नफरत और हिंसा का प्रचार किया जा रहा है, वह बेहद भयावह और चिंताजनक है
तमाम खुफिया सूचनाओं के बावजूद राहुल गांधी का जनता के बीच जाना जारी है। पिछले साल जातीय हिंसा की आग में जलते हुए मणिपुर के लोगों से मिलने के लिए राहुल गांधी राहत कैंपों में गए थे।
राहुल गांधी हाथरस और अलीगढ़ भी गए, जहां एक सत्संग कार्यक्रम के बाद मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। राहुल गांधी की सक्रियता उन हिंदुत्ववादी ताक़तों के लिए पैगाम है कि वे उन्हें कितना भी भयभीत करें लेकिन वह अपने लक्ष्य से भटकने वाले नहीं हैं। हालाँकि राहुल गांधी के प्रशंसक बेहद चिंतित हैं

(लेखक दलित चिंतक हैं और लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में असि. प्रोफ़ेसर हैं।)

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
पीएम मोदी ने पुणे में तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन
समाचार

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज
समाचार

शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

July 21, 2026
Next Post

शामली में वसीम अकरम त्यागी समीत दो पत्रकारों पर एफ़आईआर ‘प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया सख़्त रिएक्शन यह’मामला क्या है?

हर शाख पर बाबा बैठे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ग़ज़ा होलोकास्टः क्या 2 लाख लोग मार दिए गए, इसराइली सेना के पूर्व चीफ ने ‘सच’ उगला

September 13, 2025

शुक्रिया नसीरुद्दीन शाह! तुमने लाज रख ली

December 31, 2021

जामिया ने देशभक्ति के जोश और उमंग के साथ मनाया 76वाँ स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
  • मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस
  • पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi