Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली ने 1200 नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

Shaukat Ali by Shaukat Ali
February 24, 2023
Reading Time: 1 min read
0

उपराज्यपाल, श्री वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों / स्थानीय निकायों / स्वायत्त निकायों के लिए चयनित लगभग 1200 नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह भव्य समारोह दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए माननीय उपराज्यपाल महोदय ने बताया कि लंबे समय से रिक्त स्थायी सरकारी रिक्तियों को भरने के लिए किए गए प्रतिबद्ध प्रयासों के परिणाम दिखने लगे हैं। केवल शिक्षा विभाग में ही पिछले 08 महीनों में 9369 नई भर्तियां की गई हैं और कुल मिलाकर विभिन्न विभागों/ एजेंसियों में शिक्षा निदेशालय सहित 12000 से अधिक नई भर्तियां की गई हैं। श्री सक्सेना ने बताया कि यह 2017-21 के बीच पिछले पांच वर्षों के दौरान की गई प्रति वर्ष औसत भर्ती से दोगुना से अधिक है, जो केवल 5880 थी। उन्होंने जल्द से जल्द सरकार में सभी स्थायी रिक्तियों को भरने के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से भर्तियों की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
इस अवसर पर सचिव (सेवा) ने स्वागत भाषण दिया, इस दौरान मुख्य सचिव, दिल्ली, तथा दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों/ स्थानीय निकायों/ स्वायत्त निकायों के प्रमुख एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए चयनित कुल 1200 सफल अभार्थियों को उनके नियुक्ति पत्र लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। केवल शिक्षा निदेशालय में ही 600 नई भर्तियां की गयी हैं, जबकि दिल्ली परिवहन निगम में 360 नई नियुक्तियां की गई हैं। चयनित उम्मीदवारों की बड़ी संख्या महिला, दिव्यांग और अन्य आरक्षित श्रेणियों से है।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

उपराज्यपाल ने नवनियुक्त सरकारी सेवकों को उनके ईमानदार प्रयास द्वारा नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होने कहा की नवनियुक्त सरकारी सेवकों से यह अपेक्षा की जाती है की वे दिल्ली और देश के लिए सरकारी सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये भविषय मे भी पूरी लगन, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।
श्री सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में पदभार ग्रहण करने के दिन से ही विकास को गति देने के अलावा दिल्ली के नागरिकों को समयबद्ध तरीके से जनसेवा सुनिश्चित करने हेतु मानव संसाधन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। वे खुद दिल्ली में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए भर्ती की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली के विभिन्न विभागों में 18000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की है। ये रिक्तियां शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग एवम अन्य विभागों में विभिन्न पदों से संबंधित हैं।
उपराज्यपाल ने आगे कहा कि सभी संबंधित विभागों के ईमानदार प्रयास के कारण दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से 18000 से अधिक पदों को भरना संभव हो पाया है। इसके अलावा दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) आने वाले दिनों में 25000 से अधिक पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में है, क्योंकि यह उनकी प्राथमिकता है कि कोई स्थायी पद रिक्त नहीं रहेना चाहिए या संविदात्मक या तदर्थ नियुक्तियों के माध्यम से भरा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भर्ती की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विभाग को उपयुक्त निर्देश दिए गए हैं।
श्री सक्सेना ने एक विशेष संवर्ग में सभी कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान प्रगति का पर्याप्त अवसर सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कैडर के पुनर्गठन की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि सभी योग्य कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिल सके। उन्होंने पेंशन मामलों के शीघ्र निवारण की आवश्यकता और पेंशन संबंधी मामलों के तत्काल निपटान के लिए पर्याप्त उपाय करने पर भी जोर दिया।

उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, जो न केवल उन्हें आजीविका का साधन प्रदान करेगा, बल्कि भारत को आने वाला समय में एक विकसित देश बनाने के लिए आवश्यक मानव संसाधन भी उपलब्ध कराएगा।
मुख्य सचिव ने भी सभा को संबोधित किया और नए भर्ती हुए सरकारी सेवकों को प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करके सरकारी सेवा में प्रवेश करने पर बधाई दी। उन्होंने कामना की कि वे आगे भी दिल्ली में नागरिक केंद्रित सेवा वितरण प्रणाली बनाने और भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में ईमानदारी से प्रयासरत रहेगें ।
मुख्य सचिव ने नए नियुक्त लोगों को अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए “कर्मयोगी” स्व- शिक्षण कार्यक्रमों में नामांकित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक वैश्विक शहर और भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए सभी पक्षों को सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

ShareTweetSend
Shaukat Ali

Shaukat Ali

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

Justice for Junaid,Nasir: मुस्लिम संगठनों का जयपुर में जोरदार प्रदर्शन

माफिया को मिट्टी में मिला देंगे: जोगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

खट्टर ने क्यों कहा- सीएम बदलने के फैसले फेसबुक, ट्यूटर से नहीं होते

खट्टर ने क्यों कहा- सीएम बदलने के फैसले फेसबुक, ट्यूटर से नहीं होते

December 12, 2022
सावरकर ने नाम बदलकर अपनी पहली जीवनी लिखी, अपने आपको बता दिया था हीरो

सावरकर ने नाम बदलकर अपनी पहली जीवनी लिखी, अपने आपको बता दिया था हीरो

November 10, 2022
IIT Delhi में जॉब, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर वैकेंसी

IIT Delhi में जॉब, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर वैकेंसी

November 15, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi