Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

HFL Bank Fraud: देश के इतिहास का सबसे बड़ा बैंक घोटाला

RK News by RK News
June 23, 2022
Reading Time: 1 min read
0
HFL Bank Fraud: देश के इतिहास का सबसे बड़ा बैंक घोटाला

नई दिल्ली: देश के इतिहास में सबसे बड़ा बैंक घोटाला सामने आया, यह घोटाला 34,615 करोड़ का बताया जा रहा है, इस मामले में सीबीआई ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व सी एम डी कपिल वधावनऔर निदेशक धीरज वधावन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

RELATED POSTS

मुस्लिम आबादी 14.2% फिर अल्पसंख्यक कैसे,?अल्पसंख्यकों की परिभाषा फिर से तय हो: भाजपा नेता की मांग

बिहार: महागठबंधन में फूट! इन 8 सीटों पर “friendly figh”होगी

हिंसा,मॉब-लिंचिंग और गौरक्षकों पर तहसीन पूनावाला दिशानिर्देशों की उपेक्षा निंदनीय :मौलाना महमूद मदनी

आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह को 34 हजार करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया है।

द क्विट हिंदी अनुसार इससे पहले एबीजी शिपयार्ड का 22,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, वहीं, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक को 13,000 करोड़ रुपये चुकाए बिना ही देश छोड़कर भाग गए थे।

सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिय की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. यूबीआई की शिकायत के मुताबिक, डीएचएफएल ने 2010 से 2018 के बीच यूनियन यूबीआई बैंक की अगुवाई में 17 बैंकों से 42,000 करोड़ से अधिक का कर्ज लिया था, जिसमें से 34,615 करोड़ रुपये बकाया है, 2019 में कर्ज को एन पी ए (गैर-निष्पादित संपत्तियां) और 2020 में धोखाधड़ी घोषित किया गया था।

बैंक ने आरोप लगाया है कि कपिल और धीरज वधावन ने दूसरे लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत तथ्यों को छुपाया और गलत तरीके से प्रस्तुत किया है, साथ ही उन्होंने विश्वासघात करते हुए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया है।

इसके साथ ही आरोप है कि डीएचएफएल उन कामों में पैसा नहीं लगाती थी जिसके लिए वो बैंकों से कर्ज लेती थी, बल्कि इन फंड्स को एक महीने के थोड़े समय के अंदर ही दूसरी कंपनियों में भेज दिया जाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के दौरान यह भी पाया गया कि लोन का पैसा सुधाकर शेट्टी नाम के एक शख्स की कंपनियों में भी भेजा गया, साथ ही यह पैसा दूसरी कंपनियों के ज्वाइंट वेंचर में लगाया गया।

जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि लोन का पैसा 65 से ज्यादा कंपनियों में भेजा गया इसके लिए बाकायदा अकाउंट बुक में फर्जीवाड़ा किया गया।

बुधवार को इस मामले में सीबीआई ने मुंबई में 12 ठिकानों पर छापेमारी की, सीबीआई के 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने दस्तावेज खंगाले और सबूत जुटाए,सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं।

इस मामले में सीबीआई ने डीएचएफएल के पूर्व सीएमडी कपिल वधावन, निदेशक धीरज वधावन, सुधाकर शेट्टी सहित अन्य कंपनियों- गुलमर्ग रिलेटेर्स, स्काईलार्क बिल्डकॉन दर्शन डेवलपर्स, टाउनशिप डेवलपर्स समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि, कपिल और धीरज वधावन पहले से ही जेल में हैं, दोनों को यस बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई और ईडी के केस के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

सितंबर 2021 में पीरामल डीएचएफएल को खरीद लिया था, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने संकट के दौर से गुजर रही कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड को 38,050 करोड़ रुपये में खरीदा था, साथ ही डीएचएफएल के कर्जदाताओं को 34,250 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

Muslim Population vs Minority Status Debate
समाचार

मुस्लिम आबादी 14.2% फिर अल्पसंख्यक कैसे,?अल्पसंख्यकों की परिभाषा फिर से तय हो: भाजपा नेता की मांग

December 4, 2025
समाचार

बिहार: महागठबंधन में फूट! इन 8 सीटों पर “friendly figh”होगी

October 18, 2025
समाचार

हिंसा,मॉब-लिंचिंग और गौरक्षकों पर तहसीन पूनावाला दिशानिर्देशों की उपेक्षा निंदनीय :मौलाना महमूद मदनी

October 18, 2025
समाचार

छत्तीसगढ़ में भी “अवैध”धर्मांतरण के खिलाफ“कठोर”विधेयक लाने का बीजेपी सरकार का फैसला

October 17, 2025
समाचार

नितीश का मुस्लिमों से किनारा,इस बार सिर्फ 4 प्रत्याशी ? मगर क्यों

October 16, 2025
समाचार

मुझे मुल्ली और आतंकी कहा गया,,, भावुक हुईं सांसद इकरा हसन,

October 16, 2025
Next Post
एकनाथ शिंदे की बगावत, बीजेपी ‘पुराना हिसाब’ चुकाना चाहती है

एकनाथ शिंदे की बगावत, बीजेपी 'पुराना हिसाब' चुकाना चाहती है

जामिया आवासीय कोचिंग अकादमी: UPSC की निशुल्क कोचिंग के लिए 30 जून तक होगा आवेदन

जामिया आवासीय कोचिंग अकादमी: UPSC की निशुल्क कोचिंग के लिए 30 जून तक होगा आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगा JDS, अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे: देवगौड़ा

April 5, 2023

‘पुलवामा मामले में गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए था, केजरीवाल चुनाव से पहले होंगे गिरफ्तार’सत्यपाल मलिक का दावा

May 5, 2023

“नए भारत को मदरसों की ज़रूरत नहीं… असम के सभी मदरसे जल्द बंद होंगे…” : मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा

March 17, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मुस्लिम आबादी 14.2% फिर अल्पसंख्यक कैसे,?अल्पसंख्यकों की परिभाषा फिर से तय हो: भाजपा नेता की मांग
  • बिहार: महागठबंधन में फूट! इन 8 सीटों पर “friendly figh”होगी
  • हिंसा,मॉब-लिंचिंग और गौरक्षकों पर तहसीन पूनावाला दिशानिर्देशों की उपेक्षा निंदनीय :मौलाना महमूद मदनी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi