Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

एकनाथ शिंदे की बगावत, बीजेपी ‘पुराना हिसाब’ चुकाना चाहती है

RK News by RK News
June 23, 2022
Reading Time: 1 min read
0
एकनाथ शिंदे की बगावत, बीजेपी ‘पुराना हिसाब’ चुकाना चाहती है

नई दिल्ली: शिवसेना में हुई बड़ी बगावत के पीछे टीवी चैनलों, अखबारों में एकनाथ शिंदे अहम किरदार के रूप में दिखाई दिए हैं। लेकिन बीजेपी के 4 बड़े नेता शिवसेना के विधायकों को गुजरात के सूरत से लेकर असम के गुवाहाटी तक ठहराने, जरूरी चीजों का इंतजाम करने और लगातार उनके संपर्क में बने हुए हैं।

RELATED POSTS

‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

इनके अलावा महाराष्ट्र से भी बीजेपी के कुछ नेताओं को शिवसेना के बागी विधायकों के संपर्क में बने रहने के लिए गुवाहाटी भेजा गया है और यह नेता वहां से महाराष्ट्र बीजेपी को पल-पल की अपडेट दे रहे हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, शिवसेना के विधायकों के सूरत पहुंचने पर गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मेजबान की तरह उनका स्वागत किया और इस वजह से पहले से तय अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। पाटिल आनन-फानन में अहमदाबाद से सूरत पहुंचे और इस दौरान सूरत के ली मेरिडियन होटल के बाहर गुजरात पुलिस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई जिससे शिवसेना का कोई भी नेता इनसे ना मिल सके। सीआर पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं लेकिन बाद में वह गुजरात आ गए थे।

इंडिया टुडे के मुताबिक, शिंदे और शिवसेना के अन्य बागी विधायकों को सूरत के पांच सितारा होटल में ठहराने का यह विचार सीआर पाटिल का ही था। सूरत पाटिल का गृह नगर भी है।

यह भी कहा जा रहा है कि पाटिल ने होटल में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी और वह शिंदे के सूरत में रहने तक लगातार उनसे संपर्क करते रहे।

पाटिल गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद भी हैं और उन्हें पी एम मोदी और अमित शाह का बेहद नजदीकी माना जाता है। पार्टी उन्हें यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में भी तमाम अहम कामों की जिम्मेदारी देती रही है। सूरत से निकलकर शिवसेना के विधायक जब गुवाहाटी पहुंचे तो वहां भूमिका शुरू हुई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की। सीएम सरमा खुद गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में पहुंचे जहां पर शिवसेना के बागी विधायक रुके हुए हैं। इससे पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर बीजेपी के विधायक सुशांत बोरगोहेन ने शिवसेना के बागी विधायकों का स्वागत किया। सुशांत को सीएम सरमा का करीबी माना जाता है।

सरमा पूर्वोत्तर में बीजेपी के सबसे अहम चेहरे हैं और बीजेपी ने सर्बानंद सोनोवाल की जगह सरमा को सीएम बनाया जबकि वह कुछ साल पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, बीजेपी के सूत्रों ने कहा है कि एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों से बातचीत करने की जिम्मेदारी बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि को दी गई है। भूपेंद्र यादव इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव थे और पार्टी संगठन के तमाम अहम कामों में अहम रोल निभाते रहे हैं। यादव के पास राजनीतिक मसलों को सुलझाने और चुनाव में काम करने का अच्छा-खासा अनुभव है।

 

 

 

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,

September 5, 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
समाचार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

September 5, 2026
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR
समाचार

खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

September 5, 2026
जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद
समाचार

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

September 4, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस कैमरे ने ‘पकड़े’ हत्या-रेप के आरोपी

September 4, 2026
ज़ोहरान ममदानी के RSS कार्यक्रम के विरोध पर विवाद,RSS ने दिया जवाब
समाचार

‘हमें गुमराह किया गया,‘भागवत के आने की जानकारी नहीं थी’; न्यूयॉर्क के धार्मिक नेताओं ने RSS कार्यक्रम में शामिल होने पर जताया अफसोस

September 4, 2026
Next Post
जामिया आवासीय कोचिंग अकादमी: UPSC की निशुल्क कोचिंग के लिए 30 जून तक होगा आवेदन

जामिया आवासीय कोचिंग अकादमी: UPSC की निशुल्क कोचिंग के लिए 30 जून तक होगा आवेदन

पवार ने संभाली कमान, कहा- सरकार बचाने के लिए कुछ भी करेंगे

पवार ने संभाली कमान, कहा- सरकार बचाने के लिए कुछ भी करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

‘गोलवलकर की रिपैकेजिंग चालू है’

‘गोलवलकर की रिपैकेजिंग चालू है’

November 22, 2022

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच तेज, चंपत राय से लंबी पूछताछ के बाद 70 लोगों को नोटिस

June 30, 2026
वेश्यालय चलाने के आरोपी बीजेपी नेता के फार्म हाउस से विस्फोटक बरामद

वेश्यालय चलाने के आरोपी बीजेपी नेता के फार्म हाउस से विस्फोटक बरामद

July 29, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
  • खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi