Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

नीतीश के लिए अबकी बार की यह ‘चालाकी’ कहीं भारी न पड़ा जाए.

RK News by RK News
January 26, 2024
Reading Time: 1 min read
0

बिहार में चल रहे राजनीतिक उठापटक की कहानी के बीच सबकी निगाहें नीतीश कुमार के अगले कदम पर है. मीडिया रिपोर्ट और बीते 24 घंटे के नीतीश के राजनीति कदम से स्पष्ट लगता है कि वह एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी में हैं. वह पाला बदलकर फिर भाजपा के साथ जा सकते हैं. लेकिन, हम आपके साथ इस एंगल से बिहार की राजनीति पर चर्चा नहीं कर रहे हैं. हमारा एंगल यह है कि हर बार अपनी चाल में सफल साबित होने वाले नीतीश के लिए अबकी बार की यह ‘चालाकी’ कहीं भारी न पड़ा जाए
दरअलस, बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थित और गणित बिल्कुल बदला हुआ है. इससे पहले नीतीश कुमार ने जितनी बार पाले बदले हैं उसके कुछ तात्कालिक कारण रहे हैं. फिर वह सहयोगी दल के साथ कामकाज में सामन्जस्य नहीं बैठ पाने की बात कहकर अलग हुए. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है. दरअसल, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद इस समय बहुत मजबूत स्थिति में है. दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष भी राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी हैं. ऐसे में मामूली चूक से नीतीश की राजनीतिक पारी पर ग्रहण लग सकता है.
विधानसभा की तस्वीर
नीतीश की राजनीतिक पारी पर चर्चा से पहले हम आपके साथ बिहार विधानसभा की तस्वीर पेश कर रहे हैं. राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभी में स्पष्ट बहुमत के लिए किसी भी गठबंधन को 122 का आंकड़ा चाहिए. इस वक्त विधानसभा में राजद सबसे बड़ी पार्टी है. उसके पास 79 सीटें हैं. नीतीश कुमार की जदयू को अलग कर दिया जाए तो भी महागठबंधन के पास 114 सीटें बचेंगी. कांग्रेस की 19, भाकपा माले की 12, भाकपा की दो और माकपा के पास 1 सीट हैं. उसके साथ एक निर्दलीय विधायक भी हैं. इन सभी का योग 114 होता है. राजद को राज्य में सरकार बनाने के लिए केवल आठ अन्य विधायकों के समर्थन की जरूरत है.
भाजपा के 78 सीटेंराज्य विधानसभा में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. उसके पास 78 विधायक है. आज की तारीख में उसके साथ हम के चार विधायक हैं. नीतीश की पार्टी जदयू के पास 45 सीटें हैं. वैसे तो भाजपा और जदयू मिलकर आसानी से स्पष्ट बहुमत को पार कर लेंगे. इसके अलावा असदद्दुदीन ओवैसी की पार्टी के एक विधायक हैं. यह विधायक किसी भी गठबंधन के साथ नहीं हैं
जदयू के टूटने की संभावना से इनकार नहींराजनीतिक पंडित यह बार-बार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी सरकार के साथ-साथ अपनी पार्टी को बचाने में जुटे हैं. उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले दो फाड़ है. उसका एक मजबूत धड़ा भाजपा के साथ चुनाव लड़ना चाहता है तो दूसरा धड़ा राजद के साथ गठबंधन निभाने की बात कर रहा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. उसने 17 में 16 सीटों पर जीत हासिल की थी. जदयू के 16 सांसद राजद के खिलाफ चुनाव लड़कर जीते थे. बिहार की राजनीति के जानकारों का कहना है कि इनमें से अधिकतर सांसद एक बार फिर भाजपा के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं.
विधायकराजनीति में कभी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इस समय नीतीश के सामने अपनी पार्टी को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है. अगर राजद, जदजू के कुछ विधायकों को अपने पाले में लाने में कामयाब हो जाती है तो बिहार की राजनीति में नीतीश-लालू के दौर का भी अंत हो जाएगा. नियमानुसार जदयू को तोड़ने के लिए 30 विधायकों की जरूरत है. जदयू के भीतर इतनी बड़ी संख्या में विधायकों का अलग गुट बनाना मुश्किल है. ऐसे में अगर लालू-तेजस्वी जदयू के कुछ विधायकों का इस्तीफा दिलवा दें तो स्थिति बदल सकती है. देश की राजनीति में हाल के वर्षों में हमने ऐसी घटनाएं देखी है. मध्य प्रदेश में पिछली बार बनी शिवराज सिंह की सरकार इसका उदाहरण है. बीते दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में भी ऐसा ही उठापटक देखने को मिला था(साभार इंडिया TV)

RELATED POSTS

हॉर्मुज संकट पर कतर की बड़ी चेतावनी, दुनिया पर बढ़ा तेल-गैस संकट का खतरा

सहारनपुर में ढहाई गई मस्‍ज‍िद के के नीचे म‍िले कुएं से ASI को क्‍या म‍िला? क्या है इसका इतिहास?

“यूक्रेन-गाजा से बदहाल है सत्य निकेतन”; PG में रहने वाले छात्रों का छलका डर

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

हॉर्मुज संकट पर कतर की बड़ी चेतावनी, दुनिया पर बढ़ा तेल-गैस संकट का खतरा
समाचार

हॉर्मुज संकट पर कतर की बड़ी चेतावनी, दुनिया पर बढ़ा तेल-गैस संकट का खतरा

September 8, 2026
सहारनपुर में ढहाई गई मस्‍ज‍िद के के नीचे म‍िले कुएं से ASI को क्‍या म‍िला? क्या है इसका इतिहास?
समाचार

सहारनपुर में ढहाई गई मस्‍ज‍िद के के नीचे म‍िले कुएं से ASI को क्‍या म‍िला? क्या है इसका इतिहास?

September 8, 2026
सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद डरे छात्र अब अपनी इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
समाचार

“यूक्रेन-गाजा से बदहाल है सत्य निकेतन”; PG में रहने वाले छात्रों का छलका डर

September 8, 2026
मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत
समाचार

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत

September 7, 2026
JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप
समाचार

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप

September 7, 2026
सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद डरे छात्र अब अपनी इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
समाचार

दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

September 7, 2026
Next Post

“बिहार में अभी खेल होना बाकी है": सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

अयोध्या के बाद, भारतीय धर्मनिरपेक्षता को सतर्क होने की जरूरत, न कि धार्मिक रूढ़िवादिता के आगे झुकना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

विपक्ष की बेंगलुरु बैठक में 24 पार्टियां लेंगी हिस्सा, 8 नये दलों का मिला साथ

July 12, 2023
RBI प्लास्टिक नोट

अब जेब में होंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने जारी किया ग्लोबल टेंडर

July 17, 2026

Delhi govt vs LG issue: LG नहीं, चुनी हुई सरकार ही दिल्ली की बॉस ,सुप्रीम कोर्ट में AAP सरकार की बड़ी जीत

May 11, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • हॉर्मुज संकट पर कतर की बड़ी चेतावनी, दुनिया पर बढ़ा तेल-गैस संकट का खतरा
  • सहारनपुर में ढहाई गई मस्‍ज‍िद के के नीचे म‍िले कुएं से ASI को क्‍या म‍िला? क्या है इसका इतिहास?
  • “यूक्रेन-गाजा से बदहाल है सत्य निकेतन”; PG में रहने वाले छात्रों का छलका डर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi