Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

जेब कतरे’ वाले बयान पर इलेक्शन कमिशन राहुल पर क़ानून के अनुसार कार्रवाई करे :दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश

RK News by RK News
December 21, 2023
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्रीय चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कारोबारी गौतम अडानी को ‘जेबकतरे’ कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ “कानून के अनुसार” कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि बयान अच्छे नहीं थे। अदालत ने चुनाव आयोग को कार्रवाई करने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया
अदालत ने आदेश में कहा, “हालांकि बयान अच्छा नहीं हैं, फिर भी चूंकि केंद्रीय चुनाव आयोग इस मामले में कार्रवाई कर रहा है, इसलिए अदालत मामले को लंबित नहीं रखना चाहेगी। इसका निपटारा किया जाता है।”
अदालत ने यह सूचित किए जाने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया कि हालांकि केंद्रीय चुनाव आयोग ने उनके भाषण के संबंध में 23 नवंबर को उन्हें नोटिस जारी किया था और कहा था कि 26 नवंबर तक जवाब नहीं देने पर वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी, लेकिन वह जवाब देने में विफल रहे
महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई के कालाचौकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में भी शिकायत दर्ज कर एफआईआर की मांग की गई। कई अन्य स्थानों पर शिकायत की गई। दिल्ली में जाट महासभा ने गुरुवार को प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
संसद सुरक्षा में सेंध लगने पर विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को उठाने के लिए नोटिस दिए। सरकार ने इस पर न तो बयान दिया और न कोई चर्चा संसद के दोनों सदनों में होने दी। इसका जब विपक्षी सांसदों ने विरोध किया तो दोनों सदनों से 146 सांसदों को निष्कासित कर दिया गया। दरअसल, सांसदों को निष्कासित किए जाने पर टीएमसी के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद के बाहर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। राहुल गांधी ने इसका वीडियो बनाया लेकिन कहीं शेयर नहीं किया। पर, भाजपा ने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया। सारा मुद्दा ये है कि उपराष्ट्रपति ने इसे अपने समुदाय से जोड़कर जाटों का अपमान बता दिया। अब भाजपा यही प्रचारित कर रही है कि यह जाटों का अपमान है। मूल मुद्दा संसद सुरक्षा पर सांसदों के निष्कासन का था लेकिन उस मुद्दे को सत्तारूढ़ पार्टी ने रफादफा कर दिया। (साभार सत्य हिन्दी)

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

I.N.D.I.A गठबंधन से बतौर पीएम चेहरा नीतीश के पक्ष में ज्यादा वोटः सर्वे

दिल्ली में एक और घोटाला? स्वास्थ्य विभाग में 300 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, अब CBI करेगी जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

सिसोदिया को सीबीआई ने बुलाया, क्या गिरफ्तार होंगे?

October 16, 2022

हिमाचल में कांग्रेस का संकट गहराया, वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्री पद छोड़ा

February 28, 2024
संघ की बैठक में बढ़ते “इस्लामी कट्टरपंथ” पर चर्चा, उदयपुर पर मुसलमानों को दी यह नसीहत

संघ की बैठक में बढ़ते “इस्लामी कट्टरपंथ” पर चर्चा, उदयपुर पर मुसलमानों को दी यह नसीहत

July 10, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi