Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ढाका: जय बांग्ला’ अब बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा नहीं, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

RK News by RK News
December 14, 2024
Reading Time: 1 min read
0

बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें ‘जय बांग्ला’ (बांग्ला उच्चारण- जॉय बांग्ला) को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित किया गया था.
यह नारा शेख मुजीबुर रहमान द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था, जो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता थे. शेख हसीना को इस साल 5 अगस्त को उनकी सरकार के ख़िलाफ़ हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी.

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

सरकार बदलने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट की चार-सदस्यीय पीठ ने मंगलवार (10 दिसंबर) को यह फैसला सुनाया. पीठ की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सैयद रफात अहमद कर रहे थे.
अदालत ने कहा कि न्यायपालिका इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती क्योंकि राष्ट्रीय नारा तय करना सरकार की नीतिगत निर्णय का हिस्सा है. सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल अनीक आर. हक ने कहा, ‘इस आदेश के बाद ‘जय बांग्ला’ को राष्ट्रीय नारा नहीं माना जाएगा.’

**जय बांग्ला’ का इतिहास
जॉय बांग्ला मशहूर बंगाली कवि, संगीतकार और लेखक काजी नजरुल इस्लाम की एक कविता से लिया गया है.
इंडियन एक्सप्रेस में इस विषय पर प्रकाशित एक विस्तृत लेख से पता चलता है कि 1922 में लिखी काजी नजरुल इस्लाम की कविता ‘पूर्ण अभिनंदन’ की पांचवीं पंक्ति में जॉय बांग्ला का जिक्र मिलता है.इस कविता में बंगाल के क्रांतिकारियों की भावना का वर्णन किया गया है, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी उत्पीड़न की बेड़ियों को तोड़ा. नजरुल इस्लाम ने औपनिवेशिक शासन, विदेशी उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ विद्रोह को अभिव्यक्त करने वाली सी कविताएं लिखीं. उनकी इस लेखनी के कारण उन्हें ‘बिद्रोही कवि की उपाधि दी गई.उनकी रचनाएं 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पूर्वी बंगाल के बंगालियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं. 1972 में उन्हें बांग्लादेश का ‘राष्ट्रीय कवि’ घोषित किया गया.

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के नायक और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को जब 22 जनवरी 1969 को पाकिस्तानी सरकार ने जेल से रिहा किया, तो ढाका में सर्वदलीय छात्र संग्राम परिषद द्वारा आयोजित एक बड़ी रैली में उनका अभिनंदन ‘जॉय बांग्ला’ के नारे ही किया गया था.
बांग्लादेश की आज़ादी के लिए छेड़े गए मुक्ति संग्राम के दौरान ‘जॉय बांग्ला’ मुक्तिवाहिनी का युद्ध घोष बन गया था.
बांग्लादेश की स्वतंत्रता के तुरंत बाद ‘जॉय बांग्ला’ को देश का राष्ट्रीय नारा बना दिया गया. हालांकि 1975 में शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के बाद राष्ट्रपति बने खोंडकर मुश्ताक अहमद ने इस नारे को बदलकर ‘बांग्लादेश जिंदाबाद’ कर दिया.

2017 में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के वकील बशीर अहमद ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें ‘जॉय बांग्ला’ को राष्ट्रीय नारा घोषित करने की मांग की गई. उनका तर्क था कि ‘जॉय बांग्ला हमारी स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का नारा है. इसे राष्ट्रीय नारे के रूप में भविष्य की पीढ़ियों के लिए बनाए रखना चाहिए.’

अहमद की दलील को स्वीकार करें हुए हाईकोर्ट ने 10 मार्च, 2020 को‘जॉय बांग्ला’ को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित कर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इसे राष्ट्रीय महत्व के दिनों में भाषणों में इस्तेमाल करें (आभार:वायर हिन्दी)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

संविधान पर बहस: पीएम मोदी के आगे क्या राहुल गांधी ने फिर मौक़ा गंवा दिया?

डॉ. योगिता मुंजाल को अंतर्राष्ट्रीय TCAM सम्मेलन में पहचान पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप

September 7, 2026
NEP2022: लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब कोई फेल नहीं होगा, जीरो मार्क्स लाने पर भी प्रमोट होंगे

ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान ‘WhatsApp पर शेयर’ हुआ

July 31, 2026

मणिपुर हिंसा – कूकी बुजुर्ग ने कहा,”अपने ही देश में शरणार्थी बन गया हूं.”

May 8, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi