Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

अब 4 साल का ग्रेजुएशन करने वाले सीधे दे पाएंगे NET एग्जाम, UGC ने बदले ये नियम

RK News by RK News
April 22, 2024
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली : चार साल की स्नातक डिग्री (FYUP) लेने वाले छात्र अब सीधे यूजीसी नेट दे सकते हैं और पीएचडी कर सकते हैं. यह निर्णय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लिया गया है. यूजीसी ने बताया कि जेआरएफ के साथ या उसके बिना पीएचडी करने के लिए छात्रों को चार साल के स्नातक प्रोग्राम में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड हासिल करने होंगे.
मौजूदा व्यवस्था में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए छात्रों को केवल 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG) डिग्री की जरूरत है. नए नियमों के तहत अब चार साल की स्नातक डिग्री वाले छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक चार साल का स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) पूरा करके डिग्री हासिल करने वाले छात्र सीधे पीएचडी करने के लिए पात्र माने जाएंगे. ऐसे छात्र नेट परीक्षा भी दे सकते हैं.
एफवाईयूपी पूरा करने वाले छात्रों को ऐसे किसी भी विषय में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें कि वे पीएचडी करना चाहते हैं. गौरतलब है कि यह विषय उन विषयों से अलग हो सकते हैं जिनकी पढ़ाई छात्रों ने एफवाईयूपी के दौरान की है.
हालांकि इसके लिए यूजीसी ने कुछ शर्तें भी तय की हैं. एफवाईयूपी पूरा करने वाले या आठ सेमेस्टर पूरा करने के उपरांत ग्रेजुएशन की डिग्री लेने वाले छात्र इस नई व्यवस्था में मान्य होंगे. हालांकि चार वर्षीय डिग्री पूरी होने पर इन छात्रों के न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है.जहां अंकों की बजाय ग्रेड की व्यवस्था है, वहां भी 75 प्रतिशत अंकों के बराबर ग्रेड होना चाहिए. हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को यहां अंकों में कुछ छूट प्रदान की जा सकती है.
(साभार NDTV इंडिया)

RELATED POSTS

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
समाचार

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
समाचार

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
Next Post

यूपी दूसरा चरण: मजबूत आंकड़ों के बाद भी भाजपा के लिए दिक्कतें कम नहीं

मोदी का 'विवादित भाषण' विदेशी मीडिया में छाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जुड़ रहा इंडिया गठबंधन सपा ‘आप’ के बाद उद्धव, ममता से वार्ता

February 23, 2024
भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान में लांच करते, सीएम आसाम का कांग्रेस पर कटाक्ष

भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान में लांच करते, सीएम आसाम का कांग्रेस पर कटाक्ष

September 7, 2022
अब चड्ढा को गिरफ्तार करने की तैयारी, केजरीवाल का अंदेशा

अब चड्ढा को गिरफ्तार करने की तैयारी, केजरीवाल का अंदेशा

September 30, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
  • पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi