Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

दिल्ली : MCD ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का उल्लंघन करने पर 350 से अधिक चालान काटे, करीब 700 KG सामान जब्त

RK News by RK News
July 1, 2022
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) पर प्रतिबंध लागू होने के बीच शुक्रवार को करीब 700 किलोग्राम प्लास्टिक उत्पाद जब्त करने के साथ ही 350 से अधिक लोगों के चालान काटे हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम एसयूपी प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में सभी आवश्यक कदम उठा रहा है और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक कर रहा है।

निगम ने बयान में कहा कि एमसीडी ने 689.01 किलोग्राम प्लास्टिक उत्पाद जब्त किए और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर अपने अधिकार क्षेत्र में 368 चालान काटे हैं। प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री, उपयोग और भंडारण को रोकने के लिए जोन स्तर पर कुल 125 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।

इस बीच, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और पालिका बाजार समेत दिल्ली के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने ‘नो प्लास्टिक’ लिखे पोस्टर अपनी दुकानों पर चिपका दिए।

ग्राहकों के पॉलिथिन बैग की मांग करने पर कई दुकानदार उन्हें वैकल्पिक चीजों का उपयोग करने की सलाह देते दिखे, तो कुछ दुकानदार पॉलिथिन बैग में सामान की बिक्री करते दिखे। हालांकि, ऐसे दुकानदारों ने दावा किया कि वे बचे हुए पॉलिथिन बैग का ही उपयोग कर रहे हैं।

प्रमुख बाजारों में कारोबारी संगठनों के पदाधिकारी भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर लागू प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित बाजारों में दुकानदारों को जागरूक करते दिखे। हालांकि, सरोजिनी नगर बाजार के पास सड़क किनारे खाद्य उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर प्लास्टिक की प्लेट, चम्मचों और कांटों का उपयोग होते देखा गया। बाजार में एसयूपी के इस्तेमाल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने संबंधी पोस्टर भी लगे नजर आए।

सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि हमने पोस्टर लगाए हैं और सर्कुलर वितरित किए हैं। सुबह हमने सभी दुकानदारों को वॉट्सऐप के जरिय मैसेज भेजकर सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुकानदार इसका पालन कर रहे हैं। वहीं, पालिका बाजार में दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथिन बैग में सामान देने से इनकार करते दिखे।

RELATED POSTS

‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान ‘WhatsApp पर शेयर’ हुआ

बीजेपी के मुखर प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा? X बायो से हटाया बीजेपी का नाम

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती
समाचार

‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

July 31, 2026
NEP2022: लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब कोई फेल नहीं होगा, जीरो मार्क्स लाने पर भी प्रमोट होंगे
समाचार

ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान ‘WhatsApp पर शेयर’ हुआ

July 31, 2026
बीजेपी के मुखर प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा? X बायो से हटाया बीजेपी का नाम
समाचार

बीजेपी के मुखर प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा? X बायो से हटाया बीजेपी का नाम

July 31, 2026
“सीधे फायरिंग कराता, महिलाओं का रेप करवाता”…RSS नेता की जंतर मंतर आंदोलन पर टिप्पणी
समाचार

“सीधे फायरिंग कराता, महिलाओं का रेप करवाता”…RSS नेता की जंतर मंतर आंदोलन पर टिप्पणी

July 28, 2026
समाचार

“ये गटर जेनरेशन है…”: CJP प्रदर्शनकारियों पर कंगना रनौत के बयान से मचा बवाल

July 28, 2026
‘जुनैद भाई’ कौन हैं? जंतर-मंतर आंदोलन के उस चेहरे की कहानी, जिनके परिवार तक पहुंची पुलिस
समाचार

‘जुनैद भाई’ कौन हैं? जंतर-मंतर आंदोलन के उस चेहरे की कहानी, जिनके परिवार तक पहुंची पुलिस

July 27, 2026
Next Post

एसयूपी वस्तुओं पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या 5 साल तक की जेल की होगी सज़ा- गोपाल राय

नुपुर शर्मा को अपने बचाव में सुप्रीम कोर्ट जाना भारी पड़ गया

नुपुर शर्मा को अपने बचाव में सुप्रीम कोर्ट जाना भारी पड़ गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बेंगलुरु में फ़लस्तीनी लोगों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले 11 एक्टिविस्टों पर एफ़आईआर

October 18, 2023

उत्तराखंड: 2018 के बाद अंतरधार्मिक विवाहों की जांच करेगी पुलिस

June 18, 2023
मँहगाई यार छूने लगी है अब आसमाँ

मँहगाई यार छूने लगी है अब आसमाँ

July 14, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती
  • ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान ‘WhatsApp पर शेयर’ हुआ
  • बीजेपी के मुखर प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा? X बायो से हटाया बीजेपी का नाम

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi