Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

CBI ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक को जासूसी मामले में किया गिरफ्तार

RK News by RK News
May 18, 2023
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक को कथित तौर पर रक्षा मामलों से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं को गैरकानूनी रूप से एकत्रित करने और उन्हें विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रघुवंशी और पाठक को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया.
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से जांच अपने हाथ में ली थी, जो पिछले साल सितंबर से रघुवंशी का पता लगाने की कोशिश कर रही थी, जब उसे सूचना मिली थी कि कुछ भारतीय पत्रकार वैसी सूचनाएं जुटाने के बाद विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा कर रहे हैं, जिनसे मित्र देशों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं.
रघुवंशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को जयपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रघुवंशी और उसके करीबी लोगों से जुड़े 12 स्थानों पर छापेमारी की थी. प्राथमिकी के मुताबिक, ‘‘विशेष प्रकोष्ठ द्वारा प्राप्त जानकारी से पता चला कि एक पत्रकार अवैध रूप से सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद और हमारे मित्र देशों के साथ भारत की रणनीतिक और राजनयिक वार्ता से संबंधित संवेदनशील विवरण एकत्र कर रहा था, जिससे इन देशों के साथ भारत के संबंध प्रभावित हो सकते हैं.”
सीबीआई ने रघुवंशी तथा नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जासूसी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए और उन्हें विधिक जांच के लिये भेजा गया है.(courtesy:NDTV )

RELATED POSTS

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
समाचार

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

July 2, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

July 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत
समाचार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

July 1, 2026
हमारे फ़ोन टैप किए जा रहे हैं, अखिलेश का सनसनीखेज़ दावा
समाचार

‘आलसी-आरामतलबी वाली जिंदगी से बाहर निकलिए’…अखिलेश को जन्मदिन पर किसने दिया ऐसा ‘तोहफा’?

July 1, 2026
योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर
समाचार

“अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…”ओवैसी का योगी सरकार पर तंज

June 30, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

June 30, 2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' से बैन हटाया, यह disclaimer लगाने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में पाए गए क‌थित 'शिवलिंग' की वैज्ञानिक जांच परपर रोक लगाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

‘मैं कहीं नहीं भागा हूं’, रेड्स के बीच विधायक अमानतउल्ल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी

February 12, 2025

US में पढ़ाई का है प्‍लान? जान लें ट्रंप का नया फरमान,स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर लगाई रोक, मगर क्यों?

May 28, 2025
तालिबान की बढ़त के बीच भारत ने कंधार से अपने लोग निकाले

तालिबान की बढ़त के बीच भारत ने कंधार से अपने लोग निकाले

July 11, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
  • ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi