Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

उपचुनाव: राहुल की यात्रा का लाभ नजर नहीं आया!

RK News by RK News
November 9, 2022
Reading Time: 1 min read
0
उपचुनाव: राहुल की यात्रा का लाभ नजर नहीं आया!

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत के राज्यों में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही इस यात्रा के दो महीने पूरे हो गए हैं। जिस दिन यात्रा के दो महीने पूरे हुए उससे एक दिन पहले छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए और अगर यात्रा के चुनावी फायदे के हिसाब से देखें तो लाभ शून्य रहा। राहुल जिस राज्य में यात्रा कर रहे थे वहां भी कांग्रेस अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी। कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन खुद कांग्रेस जहां भी लड़ी वहां उसका प्रदर्शन बहुत खराब रहा।

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

भारत जोड़ो यात्रा जिस समय तेलंगाना में चल रही थी उसी समय मुनुगोडे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। कांग्रेस पार्टी का राजगोपाल रेड्डी 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 37 हजार से ज्यादा वोट से जीते थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। उपचुनाव में भाजपा ने उनको टिकट दी थी।

उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस के प्रभाकर रेड्डी को 97 हजार और राजगोपाल रेड्डी को 89 हजार वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पी सरवंती रेड्डी को सिर्फ 23 हजार वोट मिले। यानी कांग्रेस पिछली बार जितने वोट से जीती थी उससे भी कम वोट उपचुनाव में मिला।

इसी तरह ओडिशा की धामनगर सीट पर कांग्रेस का बहुत बुरा हाल रहा। कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। भाजपा के सूर्यबंशी सूरज को 80 हजार, बीजद के अबंति दास को 70  हजार और कांग्रेस के बाबा हरेकृष्णा सेठी को साढ़े तीन हजार वोट मिले। कुल मतदान का महज दो फीसदी वोट कांग्रेस को मिला।

इस सीट पर चुनाव लड़े एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी पांच फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस का उम्मीदवार उससे भी नीचे यानी चौथे स्थान पर रहा। यह ओडिशा में कांग्रेस के पूरी तरह से खत्म हो जाने का संकेत है।

कांग्रेस बिहार की मोकामा और गोपालगंज, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ और महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर नहीं लड़ी थी। पार्टी तेलंगाना और ओडिशा की सीट पर लड़ाई में होने की उम्मीद नहीं कर रही थी। लेकिन हरियाणा की आदमपुर सीट पर कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई थी और ऐसा लग रहा था कि वहां कांग्रेस का उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन करेगा। लेकिन आदमपुर सीट पर भी कांग्रेस बड़े अंतर से हारी। कांग्रेस को उम्मीद थी कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा की वजह से जाट का एकमुश्त वोट उसे मिलेगा लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। जाट वोट में इनेलो और आम आदमी पार्टी ने सेंध लगा दी।

करीब 16 हजार वोट से कांग्रेस के जयप्रकाश हार गए। इसके साथ ही हिसार लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस मुक्त हो गया। इस क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों में से पांच भाजपा और चार उसकी सहयोगी जजपा के पास हैं। आदमपुर सीट पहले कांग्रेस के पास थी लेकिन कुलदीप बिश्नोई के पाला बदल कर भाजपा के साथ जाने के साथ ही यह सीट उसके हाथ से निकल गई थी।

 

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post
निर्भया जैसी दरिंदगी’ रेप के बाद हत्या, गर्दन तोड़ दी, प्राइवेट पार्ट में वाइपर का पाइप…

निर्भया जैसी दरिंदगी' रेप के बाद हत्या, गर्दन तोड़ दी, प्राइवेट पार्ट में वाइपर का पाइप...

सावरकर ने नाम बदलकर अपनी पहली जीवनी लिखी, अपने आपको बता दिया था हीरो

सावरकर ने नाम बदलकर अपनी पहली जीवनी लिखी, अपने आपको बता दिया था हीरो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

July 5, 2021
करोना खतरे की आपदा में सरकार ने ढूंढ ही लिया अवसर?

करोना खतरे की आपदा में सरकार ने ढूंढ ही लिया अवसर?

December 24, 2022
प्रशांत किशोर ने कहा, इलेक्शन नहीं लडूंगा पर जनता को ‘अच्छा विकल्प’ दूंगा

प्रशांत किशोर ने कहा, इलेक्शन नहीं लडूंगा पर जनता को ‘अच्छा विकल्प’ दूंगा

November 13, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi