Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

एजेंसियों के छापों से बॉन्ड वसूली?
:__हरिशंकर व्यास

RK News by RK News
March 16, 2024
Reading Time: 1 min read
0

अभी जब तक यह पता नहीं चलता है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया है तब तक इसे संयोग ही मानें कि चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली पांच सबसे बड़ी कंपनियों में से तीन के यहां प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने छापा मारा था। इस बात को थोड़ा और विस्तार दें तो एक आंकड़ा यह है कि 12 अप्रैल 2019 से लेकर 24 जनवरी 2024 तक यानी करीब पांच साल में जिन कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड खरीदा है उनमें से 30 सबसे बड़ी कंपनियां ऐसी हैं, जिनमें से 14 के यहां किसी न किसी केंद्रीय एजेंसियों का छापा पड़ा है या कार्रवाई शुरू हुई है।
यह भी संयोग है कि कुछ कंपनियों को बड़े सरकारी ठेके मिले उससे ठीक पहले या ठीक बाद उन्होंने चुनावी बॉन्ड खरीदे। सो, जब तक सारे आंकड़े नहीं आते हैं और जब तक बॉन्ड के यूनिक कोड से मिलान नहीं हो जाता है कि किसका खरीदा बॉन्ड किसको मिला तब तक इसे संयोग मानें। लेकिन उन आंकड़ों के बगैर यह तो हकीकत है कि सबसे 50 फीसदी से ज्यादा चंदा भाजपा को मिला है तो केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के दायरे में आईं कंपनियों का भी ज्यादा चंदा उसी के खाते में गया होगा।
बहरहाल, सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिक की कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने खरीदी हैं। कंपनी ने 27 अक्टूबर 2020 से पांच अक्टूबर 2023 तक यानी तीन साल में 1,368 करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड खरीदा है। इस बीच 2022 में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की थी और धन शोधन के  मामले में उसकी 409 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।
इसी तरह सबसे ज्यादा बॉन्ड खरीदने वाली दूसरी कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है, इसने 966 करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड खरीदा है। इस कंपनी के ऊपर अक्टूबर 2019 में आयकर विभाग ने छापा मारा था। इसके बारे में एक रिपोर्ट यह भी है कि कंपनी ने महाराष्ट्र में ठाणे-बोरीवली टनल रोड का 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा ठेका मिलने से एक महीने पहले 140 करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड खरीदा
ऐसे ही तीसरी बड़ी कंपनी है वेदांता लिमिटेड। इस ग्रुप की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड, के ऊपर अगस्त 2022 में धन शोधन के एक मामले में ईडी ने छापा मारा था। इस समूह ने कुल मिला कर चार सौ करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड खरीदा है। चौथी बड़ी कंपनी हल्दिया एनर्जी लिमिटेड। इस कंपनी ने 377 करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड खरीदा था। इसके खिलाफ मार्च 2020 में सीबीआई ने कार्रवाई की थी। इसी तरह हैदराबाद की कंपनी यशोदा सुपर हॉस्पिटल के ऊपर दिसंबर 2022 में आयकर का छापा पड़ा था।
हालांकि कंपनी ने इससे एक साल पहले ही अक्टूबर 2021 में 162 करोड़ रुपए का बॉन्ड खरीदा था। डीएलएफ कॉमर्शियल डेवेलपर्स लिमिटेड के यहां जनवरी 2019 में सीबीआई ने और नवंबर 2023 में ईडी ने छापा मारा था। इस कंपनी ने 130 रुपए का चुनावी बॉन्ड खरीदा है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने 123 करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड खरीदा है। इस कंपनी के ऊपर अप्रैल 2022 में ईडी ने कार्रवाई की थी। electoral bonds
इस तरह के कई पैटर्न आंकड़ों का विश्लेषण करने पर मिल रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि नवंबर 2022 में एक ही दिन अनेक बड़ी दवा कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड खरीदे थे। उनके बॉन्ड किसको गए और एक ही दिन खरीद का क्या राज था, यह भी कुछ समय के बाद ही पता चलेगा। (साभार नया इंडिया)
(यह लेख के निजी विचार है)

RELATED POSTS

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध

दिल्ली SIR में बड़ा झटका; चांदनी चौक के बूथ पर 729 वोटरों से अब सिर्फ 1 नाम

BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध
समाचार

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध

September 10, 2026
दिल्ली में SIR से पहले मतदाता सूची में करीब 11 लाख नाम कम हुए, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
समाचार

दिल्ली SIR में बड़ा झटका; चांदनी चौक के बूथ पर 729 वोटरों से अब सिर्फ 1 नाम

September 10, 2026
BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
समाचार

BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

September 10, 2026
‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला
समाचार

‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला

September 9, 2026
‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज
समाचार

‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज

September 9, 2026
होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह;  ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज
समाचार

होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह; ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज

September 9, 2026
Next Post

Lok Sabha Election 2024 : 19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव का ऐलान, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे

यूपी की सीटों के लिए कांग्रेस की नई योजना’ जीतने में लगाएगी पूरी ताक़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जयंती पर खास: मौलाना हबीब-उर-रहमान लुधियानवी एक अजीम मुजाहिद-ए-आजादी

जयंती पर खास: मौलाना हबीब-उर-रहमान लुधियानवी एक अजीम मुजाहिद-ए-आजादी

July 3, 2022

असमः बोडोलैंड निकाय चुनाव में बीजेपी धराशायी,बीपीएफ की शानदार वापसी,हिमंता के सारे नैरेटिव नाकाम

September 27, 2025
‘बुलडोजर बदले की राजनीति का हथियार बन रहे हैं’, सहारनपुर में ढहाई गई मस्जिद पर मौलाना अरशद मदनी ने उठाए सवाल

‘बुलडोजर बदले की राजनीति का हथियार बन रहे हैं’, सहारनपुर में ढहाई गई मस्जिद पर मौलाना अरशद मदनी ने उठाए सवाल

September 6, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध
  • दिल्ली SIR में बड़ा झटका; चांदनी चौक के बूथ पर 729 वोटरों से अब सिर्फ 1 नाम
  • BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi