Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

दिल्ली की महिलाओं को सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी सौगात, आज से विशेष “महिला मोहल्ला क्लीनिक” शुरू

Shaukat Ali by Shaukat Ali
November 3, 2022
Reading Time: 1 min read
0

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। दिल्ली में आज से महिलाओं के लिए विशेष “महिला मोहल्ला क्लीनिक” की शुरूआत की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने चार महिला मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहले चरण में 100 महिला मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे। यहां केवल महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों का इलाज होगा। यहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी और समान्य मोहल्ला क्लीनिकों की तरह यहां भी सारा इलाज फ्री होगा। ईश्वर करें कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, लेकिन अगर कोई तकलीफ़ हो तो चिंता मत करना। आपके इस बेटे और भाई ने आपके इलाज की अच्छी व्यवस्था की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संभवतः दिल्ली में देश का यह पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक खोला गया है। हमारे मोहल्ला क्लीनिक को देखने कई राज्यों से मुख्यमंत्री, मंत्री व अधिकारी आए हैं और कई राज्यों में मोहल्ला क्लीनिक शुरू हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में महिला मोहल्ला क्लीनिक भी पूरे देश में फैलेंगे और लोगों की सेवा करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नई दिल्ली के काली मंदिर स्थित डीआईजेड स्टॉफ क्वार्टर्स में आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक साथ चार महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों से बात कर उनका हालचाल भी जाना। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल महिला मोहल्ला क्लीनिक के अंदर गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने मोहल्ला क्लीनिक की खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में हमने अपनी माताओं-बहनों के लिए महिला मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर होंगी, दवाईयां-टेस्ट एकदम फ्री होंगे। ईश्वर करें आप हमेशा स्वस्थ रहें, लेकिन अगर कोई तकलीफ़ हो तो चिंता मत करना, आपके इस बेटे और भाई ने आपके इलाज की अच्छी व्यवस्था की है।’’
—

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के हर नागरिक को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। वुमन फ्रेंडली महिला मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। कई दशकों से देश में मातृ और बाल कुपोषण के साथ-साथ एनीमिया स्वास्थ्य और जीवन के नुकसान का प्रमुख कारक रहा है। क्रोनिक कुपोषण और एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के जन्म के समय कम वजन के शिशु को अक्सर वयस्क अवस्था में कार्डियोमेटाबोलिक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। महिला चिकित्सकों और महिला अनुकूल स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की कमी के चलते महिलाओं और किशोरियों को सामान्य रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

इस अंतर को पाटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोर लड़कियों को वुमन फ्रेंडली माहौल में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरू किया गया हैं। 10 पायलट क्लीनिकों के पहले चरण में 4 क्लीनिक आज लॉन्च किए गए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभागों के साथ हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पहले चार क्लीनिकों के लिए स्थान को अंतिम रूप दिया। इसमें बस्ती विकास केंद्र जेजे कैंप मोती लाल नेहरू कैंप, मुनिरका, सेक्टर-4 डीआईजेड एरिया नई दिल्ली, सपेरा बस्ती कोंडली और डीजेबी सीवरेज पंपिंग स्टेशन बाटला हाउस ओखला आदि शामिल है।

दिल्ली सरकार का लक्ष्य महिला मोहल्ला क्लीनिक के जरिए दिल्ली की सभी महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 ऐसे क्लीनिक अलग-अलग चरणों में शुरू किए जाएंगे। इसी के आधार पर पूरी दिल्ली में 100 और महिला मोहल्ला क्लीनिकों को शुरू किए जाएगा। यह महिला क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक सप्ताह के छह दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे और रविवार को बंद रहेंगे।

*महिला मोहल्ला क्लीनिक में विभिन्न महिला केंद्रित सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जो इस प्रकार है-*

1- महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग सेवाएं: एनीमिया प्रोफाइल, सर्वाइकल कैंसर की जांच और महिलाओं की हेल्थ से संबंधित समस्याओं के लिए स्क्रीनिंग व ट्रीटमेंट, जिसमें गर्भाशय फाइब्रॉएड, मेंसुरेशन डिसऑर्डर और अन्य रीप्रोडक्टिव डिसऑर्डर शामिल हैं।
2- गर्भवती महिलाओं के लिए सेवाएं: प्रसवपूर्व जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, डाक के जरिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन सहित मुफ्त परीक्षण, कम्प्लिट ब्लड काउंट, थायराइड, वीडीआरएल, एचआईवी, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट और हाई सेंटर्स के लिए रेफरल आदि।
3- फेमिली प्लानिंग के लिए सेवाएं: पात्र महिलाओं के लिए फेमिली प्लानिंग परामर्श, कंडोम सहित गर्भ निरोधकों बास्केट, इंजेक्शन और कॉपर-टी और पुरुष व महिला नसबंदी के लिए रेफरल आदि। इसके अलावा लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को काउंसलिंग भी की जाएगी।
4- बाल स्वास्थ्य के लिए सेवाएं: टीबी, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस के खिलाफ टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की पहचान और प्रबंधन, जन्म दोषों की पहचान और विकासात्मक अक्षमताएं आदि सेवाएं उपलब्ध होंगी।
5- किशोर स्वास्थ्य के लिए सेवाएं: एनीमिया प्रोफाइल, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और तनाव संबंधी स्वास्थ्य समस्या।

दिल्ली में खुला महिला मोहल्ला क्लीनिक देश में अपनी तरह का पहला प्राथमिक हेल्थकेयर है, जो महिलाओं और बच्चों के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। यह पहल दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने और दिल्ली के हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Tags: Aam Admi PartyAAP MLADelhi Government
ShareTweetSend
Shaukat Ali

Shaukat Ali

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post
निर्भया से बिलकिस बानो तक, गैर-लामबंद पड़ी है सिविल सोसायटी और उसकी जगह लेने के लिए तैयार है RSS

निर्भया से बिलकिस बानो तक, गैर-लामबंद पड़ी है सिविल सोसायटी और उसकी जगह लेने के लिए तैयार है RSS

सत्येंद्र जैन को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

सत्येंद्र जैन को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

1993 ट्रेन सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम टुंडा बरी

February 29, 2024
यूपी: गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ ‘कानून के अनुसार’ कार्रवाई का निर्देश

यूपी: गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ ‘कानून के अनुसार’ कार्रवाई का निर्देश

November 18, 2022
“आजम खान सरकार की नजरों में खटक ने लगे थे” अखिलेश का बीजेपी पर वार

“आजम खान सरकार की नजरों में खटक ने लगे थे” अखिलेश का बीजेपी पर वार

October 30, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi