Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

जंगबंदी: हमास के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक और सामरिक लाभ
~पीटर आर न्यूमैन

RK News by RK News
November 27, 2023
Reading Time: 1 min read
0

इसराइल और हमास के बीच बहुप्रतीक्षित अस्थाई संघर्ष विराम के समझौते के दो दिन बीत चुके हैं. हमास ने शुक्रवार को इसराइल में बंद 39 फ़लस्तीनी कैदियों के बदले 24 बंधकों को रिहा कर दिया, जिनमें 13 इसराइली नागरिक थे.
शनिवार को भी 39 फ़लस्तीनी कैदियों के बदले हमास के कब्ज़े से 13 इसराइली बंधकों को रिहा किया गया. इनके अलावा चार थाईलैंड के नागरिकों को भी छोड़ा गया है.
समझौते के तहत चार दिन के इस संघर्ष विराम में हर दिन राहत सामग्री लिए दो सौ ट्रकों, ईंधन के चार ट्रक और चार अन्य ट्रकों को ग़ज़ा में दाख़िल होना है.
इस दौरान उत्तरी और दक्षिणी ग़ज़ा में दोनों पक्ष कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और इसराइल की ओर से ग़ज़ा पर निगरानी ड्रोनों को भी नहीं उड़ाया जाएगा.
लेकिन हमास ने आरोप लगाया है कि इसराइल ने सहायता सामग्री से लदे 97 ट्रकों को उत्तरी ग़ज़ा जाने से रोक दिया है और दक्षिणी ग़ज़ा के ऊपर ड्रोन उड़ाए हैं. इसराइल ने समझौते के उल्लंघन के आरोपों का खंडन किया है.
यह युद्ध विराम हमास के लिए एक रणनीतिक बढ़त भी है. यह हमास को हफ़्तों तक चले भीषण युद्ध से फिलहाल उबरने में मदद करेगा क्योंकि इस दौरान वो इसराइली हमले के कारण फंसा हुआ था और उसे काफ़ी नुकसान झेलना पड़ा.
इसमें कोई शक नहीं कि हमास इस समय को अपने कमान की शृंखला को फिर से स्थापित करने के लिए इस्तेमाल करेगा और अपने लड़ाकों को ऐसी जगहों पर तैनात करेगा जहां से वे आगे बढ़ती इसराइली सैनिकों को अधिक से अधिक नुक़सान पहुंचा सकें.
ख़ास बात ये है कि युद्ध विराम उन्हें बाकी बचे बंधकों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने का भी मौका देगा जहां इसराइल के लिए उन्हें ढूंढना और मुश्किल होगा.
संक्षेप में कहा जाए कि अगर इससे और कोई घोषित लाभ नहीं है तब भी बंधक रिहाई का समझौता हमास के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक और सामरिक लाभ वाला है.
हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि बंधकों की रिहाई और उनके परिजनों के लिए यह एक अच्छी ख़बर है लेकिन कड़वी सच्चाई ये भी है कि जो बंधक पीछे रह गए हैं उनकी रिहाई और मुश्किल और खर्चीली हो जाएगी.
बंधक रिहाई से हमास को फ़ायदा?
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
इस अस्थाई संघर्ष विराम ने दोनों पक्षों को मौजूदा संघर्ष से राहत दी है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि यह बंधक संकट का अंत या इसके अंत की शुरुआत है.
यह हमास के लिए कई मायनों में लाभ दे सकता है.इन चार दिनों में हमास द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों बुज़ुर्ग, महिलाओं और बच्चों की रिहाई इसराइलियों के लिए बहुत राहत की बात है.
इसका एक मतलब ये भी है कि हमास 150 से अधिक बंधकों को कब्ज़े में रखेगा लेकिन उनके लिए अधिक संख्या में बंधकों को रखने के मुकाबले और अधिक लाभ वाला सौदा साबित हो सकता है.
किसी भी संगठन के लिए लगभग 240 बंधकों को रखना एक बहुत बड़ा भार है. इन बंधकों की लगातार देखरेख करना, उनकी निगरानी करना और ज़रूरत पड़े तो उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की ज़रूरत होती है. अगर इनमें से कुछ बुज़ुर्ग हैं, बीमार हैं या उन्हें किसी विशेष इलाज की ज़रूरत है तो ये स्थितियों को और जटिल कर देते हैं.
जिन लोगों को विशेष देखरेख की ज़रूरत है, उनसे “छुटकारा पाकर” हमास कोई दरियादिली नहीं दिखा रहा है, बल्कि मुख्य रूप से वो अपने उस संसाधन को आज़ाद कर रहा है जिसकी कहीं और ज़रूरत है.
ख़ासकर थाईलैंड और नेपाल के क़रीब दो दर्जन मज़दूरों के संदर्भ में सच है जिनको बंधक बनाए रखने का हमास के लिए कोई रणनीतिक महत्व नहीं है, क्योंकि न तो वे इसराइली हैं और न ही यहूदी.
एक और कारण है कि बाकी बंधकों को कब्ज़े में रखने का उन्हें एक ‘आसान तर्क’ मिल जाएगा, क्योंकि उनमें अधिकांश इसराइली सैनिक हैं या युद्ध लड़ सकने वाली उम्र के हैं.
हमास तर्क देगा कि वे “दुश्मन सैनिक” या युद्ध बंदी हैं.और इससे नेतन्याहू सरकार पर कैदियों की अदला बदली का दबाव और बढ़ जाएगा.
जैसा कि अतीत में हो चुका है, जब इसराइल चंद इसराइली सैनिकों के बदले सैकड़ों फ़लस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर राज़ी हुआ और एक बार तो हज़ारों को रिहा किया.हमास इसराइली जेलों में बंद अपने हज़ारों सदस्यों को रिहा किए जाने की मांग रखेगा. (साभार:BBC हिंदी)

RELATED POSTS

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
Next Post

CAA लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लाने की तैयारी!

हलाल उत्पादों पर यूपी सरकार का प्रतिबंध मुस्लिम समुदाय और इस्लाम के खिलाफ नफरत:प्रो० सलीम इंजीनियर, JIH उपाध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

केरल ब्लास्ट: मार्टिन ने अकेले ही दिया अंजाम

October 31, 2023
कुतुब मीनार की मुगल मस्जिद में मोदी सरकार ने किया नमाज का विरोध

कुतुब मीनार की मुगल मस्जिद में मोदी सरकार ने किया नमाज का विरोध

July 26, 2022

हरियाणा में CM बदलने के आसार, लोकसभा चुनाव लड़ेंगेखट्टर : सूत्र

March 12, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi