Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

हलाल उत्पादों पर यूपी सरकार का प्रतिबंध मुस्लिम समुदाय और इस्लाम के खिलाफ नफरत:प्रो० सलीम इंजीनियर, JIH उपाध्यक्ष

RK News by RK News
November 27, 2023
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) के उपाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने कहा है कि हलाल-सर्टिफाइड उत्पादों के भंडारण और बिक्री पर यूपी सरकार की कार्रवाई “बेहद हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण” है.
18 नवंबर को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए), लखनऊ द्वारा हलाल-सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध आदेश के जारी किए जाने के बाद से ही राज्य सरकार की एजेंसियों ने पूरे राज्य में दुकानों और मॉलों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
यूपी सरकार द्वारा हलाल प्रोडक्ट पर लगाए गए प्रतिबंध के आदेश के तहत हलाल सर्टिफाइड उत्पादों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और खरीद पर पाबन्दी होगी. सरकार द्वारा लगाई गई इस पाबन्दी का विरोधाभास यह है कि यह हलाल उत्पादों के निर्यात पर छूट देता है.
प्रोफेसर सलीम ने कहा कि यह समझ से परे है कि यूपी सरकार हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाकर समाज और देश को क्या संदेश देना चाहती है.
उन्होंने आगे कहा कि, “यूपी सरकार की सत्ता के शीर्ष पर विराजमान नेता को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह यूपी के 24 करोड़ लोगों के मुख्यमंत्री हैं, जिसमें सभी धार्मिक संप्रदायों के मानने वाले लोग शामिल हैं और यह सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री की संवैधानिक ज़िम्मेदारी है कि किसी के साथ भी जाति और संप्रदाय के आधार पर कोई भेदभाव न हो.”
प्रोफेसर सलीम ने बताया कि, “हर धर्म में, कुछ चीज़ें होती हैं जो उस विशेष धर्म के अनुयायियों के लिए निषिद्ध होती हैं, और भारत का संविधान स्पष्ट रूप से उन्हें इस नियम का पालन करने की अनुमति देता है.”
प्रोफेसर सलीम इंजीनियर अखिल भारतीय धार्मिक जन मोर्चा और सद्भावना मंच के संयोजक भी हैं, जिसमें विभिन्न प्रतिनिधि शामिल हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि, “यूपी सरकार की कार्रवाई स्पष्ट रूप से मुस्लिम समुदाय और इस्लाम के खिलाफ नफरत, अतार्किक और सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ है.”
जेआईएच नेता ने आगे टिप्पणी करते हुए कहा कि, “अगर यूपी सरकार के इस गलत फैसले को उचित मान लिया जाए तो रेस्टोरेंट्स के बाहर शुद्ध शाकाहारी लिखना, हर उत्पाद के कवर पर सामग्री का उल्लेख करना, मिठाई और अन्य उत्पादों पर शुगर-फ्री लिखना और मांस की दुकानों पर हलाल और झटका लिखना सभी को अवैध घोषित किया जाए.”
हालांकि, उन्होंने उत्पाद पर सामग्री के विवरण का उल्लेख करने का बचाव करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को मदद मिलती है और उत्पाद में मौजूद सामग्री को लेकर के किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति में उनकी समस्याएं दूर होती हैं.
जेआईएच नेता ने कहा कि इस तरह के आदेश से केवल ग्राहकों में भ्रम बढ़ेगा और व्यापार और निवेश में बाधा आएगी.
उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतिगामी कार्रवाई का नुकसान उन लोगों को अधिक उठाना पड़ेगा जिनके लिए वह “हिंदू हृदय सम्राट” के रूप में उभरना चाहते हैं, न कि उन लोगों को जिनकी नफरत में उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है.
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से “संविधान की भावना के अनुसार सभी नागरिकों की सेवा करने की अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने और सभी लोगों की शांति, न्याय और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज धर्म का पालन करने की अपील की.”

RELATED POSTS

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई द‍िल्‍ली सरकार को फटकार कहा,एड के ल‍िए 500 करोड़ दे सकते हैं..परियोजना के 400 करोड़ नहीं

हलाल प्रोडक्ट का सर्टिफिकेट देने वाली एजेंसियों के पास कोई टेस्टिंग लैब या विशेषज्ञता नहीं :FSDA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

एक और नोटबंदी? ₹2000 के बैंक नोटों को प्रचलन से किया गया बाहर, RBI ने कहा- इस तारीख तक बदल सकेंगे नोट

May 19, 2023

फडणवीस की पत्नी अमृता ने सट्टेबाज की मदद का वादा किया थाः कहती है चार्जशीट

June 6, 2023

भारत ने पहली बार माना- पाकिस्तान से संघर्ष में कुछ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे ,सीडीएस चौहान का बयान सामने आया

May 31, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?
  • 14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi