मालेगांव बम धमाके के केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सभी 7 आरोपियों को NIA कोर्ट ने बरी किया है। इस केस के सभी गवाह अपने शुरुआती दावे से पलट गए थे। इसके चलते किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सका। अब इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान आया है और उन्होंने खुद को बरी किए जाने को भगवा की जीत बताया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अदालत का यह फैसला मेरी ही नहीं बल्कि भगवा की जीतउन्होंने कहा कि इस मामले ने मेरी जिंदगी को ही बर्बाद कर दिया था। (तफसील का इन्तजार)