Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

अखिलेश ने मतगणना में धांधली की आशंका जताई

RK News by RK News
June 3, 2024
Reading Time: 1 min read
0

अखिलेश यादव ने कहा है कि मतगणना के दौरान बीजेपी किसी भी साज़िश-षड्यंत्र में शामिल हो सकती है। उन्होंने मतगणना में धांधली किए जाने की आशंका जताई है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सपा नेता ने कहा कि इसके लिए मतगणना धीमी करवाकर रात में बत्ती गुल करवाई जा सकती है। उन्होंने एग्ज़िट पोल में जुटे लोगों का बीजेपी से संबंध होने और मतगणना से पहले एक माहौल तैयार करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने वोटिंग के बाद काफ़ी ज्यादा बढ़े मतदान प्रतिशत को लेकर भी संदेह जताया।
अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘यह जवाब इलेक्शन कमीशन को देना चाहिए अगर किसी को इस बात का शक है कि वोट आखिरकार क्यों बढ़ रहा है? जो फार्म 17 सी है उसमें पूरी जानकारी है कि कितना वोट पड़ा है। मुझे उम्मीद है इलेक्शन कमीशन तमाम नियमों का पालन करेगा
सपा नेता ने कहा, ‘फार्म 17 सी की कॉपी एजेंटो के पास है, हमारी पार्टी के पास कार्यालय में वे सारे फॉर्म हैं, क्योंकि हमें पता था कि बीजेपी किसी भी षड्यंत्र में शामिल हो सकती है इसलिए डे वन से पूरी जानकारी हम लोगों ने रखी है।’
अखिलेश ने कहा, ‘मौके के एजेंटों को सुरक्षा का इंतज़ाम चुनाव आयोग करेगा। क्योंकि जब भारतीय जनता पार्टी कमजोर दिखेगी, हार की तरफ़ जाएगी तो शासन-प्रशासन उनका है, उनकी कोशिश होगी कि एजेंटों को भी डराया-धमकाया जाए।’
उन्होंने एग्ज़िट पोल कराने वाली एजेंसियों के लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘इतनी तपती गर्मी में लोगों ने इस लोकतंत्र को, संविधान को मजबूत बनाने के लिए मतदान किया, किसी भी जगह पर ऐसा नहीं दिखा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोग आए हो। जो एग्जिट पोल वाली संस्थाएं, एजेंसियाँ हैं, क्या वे भाजपा के लिए कई वर्षों से बूथ मैनेजमेंट का कार्य कर रही हैं या नहीं कर रही हैं।’
इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि भाजपा के ‘झूठे राष्ट्रवाद’ ने देश को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सामाजिक रूप से देश का सौहार्द्र बिगाड़ा, भाईचारा खत्म किया, जाति से जाति और संप्रदाय से संप्रदायों को लड़वाया, संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की, बेरोजगारों से छल किया, पेपर लीक कराए। मणिपुर, हाथरस, महिला पहलवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार और सबसे खराब व्यवहार किए जाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आर्थिक रूप से इलेक्टोरल बॉन्ड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया।

RELATED POSTS

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी

Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी
समाचार

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी

September 2, 2026
Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी
समाचार

Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी

September 2, 2026
7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?
समाचार

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

September 2, 2026
यूपी में BJP-SP का AI वीडियो वॉर: अखिलेश के खिलाफ ‘टीपू भ्रष्ट’ वीडियो के जवाब में योगी का ‘चिलम’ वीडियो
समाचार

यूपी में BJP-SP का AI वीडियो वॉर: अखिलेश के खिलाफ ‘टीपू भ्रष्ट’ वीडियो के जवाब में योगी का ‘चिलम’ वीडियो

September 2, 2026
अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
Next Post

अग्निवीर योजना की समीक्षा होनी चाहिए, JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान

दिल्ली में कांग्रेस-आप गठबंधन टूटा, आप का अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

उमर खालिद और अन्यः इतिहास दर्ज करेगा, यह साजिश थ्योरी कितनी बेतुकी थी

September 7, 2025
7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

September 2, 2026
डॉ. आरएन सिंह चुने गए विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष, करेंगे ये काम

डॉ. आरएन सिंह चुने गए विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष, करेंगे ये काम

July 17, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी
  • Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी
  • 7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi