Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

गुजरात चुनाव : पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान जारी

RK News by RK News
December 1, 2022
Reading Time: 1 min read
0
गुजरात चुनाव : पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली: गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया है. पहले घंटे में 4.5 प्रतिशत मतदान हुआ. 11 बजे तक 18.86 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा पहुंचा है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में इस बार मुख्य मुकाबला है. कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में फैले 89 निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला करने के लिए आज 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे.

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा. चुनाव में कुल 39 राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने 788 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इनमें 718 पुरुष उम्मीदवार और 70 महिला उम्मीदवार शामिल हैं.

सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में 27 साल के लंबे शासन को बनाए रखने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि कांग्रेस राज्य में अपना दूसरा स्थान बचाने के लिए बेताब है. वहीं अरविंद केजरीवाल की आप ‘एंटी-इनकंबेंसी’ को भुनाने की कोशिश कर रही है’ और सत्ता में आने के लिए महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठा रही है. हालांकि, कुछ सीटों पर गुजरात ही नहीं देश भर की नजर है।

नीचे पढ़ें गुजरात की महत्वपूर्ण सीटें-

जामनगर उत्तर (जामनगर)

सूची में सबसे पहले जामनगर उत्तर है. यहां लड़ाई भाजपा के रिवाबा जडेजा (क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी) और कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जडेजा और आप के करसन करमूर के बीच है. भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहीर जीवनभाई करूभाई कुंभारवाडिया को हराकर सीट जीतने वाले मौजूदा विधायक धर्मेंद्रसिंह मेरुभा को हटा दिया था. यह सीट तब सुर्खियों में आई, जब एक ही परिवार के दो सदस्य दो पार्टियों में बंट गए हैं. रिवाबा भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं और उनकी भाभी और ससुर कांग्रेस उम्मीदवार का चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

मोरबी

सूची में दूसरे स्थान पर मोरबी है. यह हाल ही में एक दुखद घटना के बाद चर्चा का विषय बन गया. मोरबी पुल गिरने से 130 से अधिक लोगों की जान चली गई. भाजपा ने कांतिलाल अमृतिया को मैदान में उतारा है, जिन्होंने मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री बृजेश मेरजा की जगह ली है, और वह कांग्रेस के जयंतीलाल जेरजभाई पटेल और आप के पंकज रनसरिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. विपक्षी दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान मोरबी घटना में “कुप्रबंधन” का मुद्दा उठाया, इस घटना पर सरकार को घेरने की कोशिश की. हालाँकि, ऐतिहासिक रूप से, भाजपा ने 1995, 1998, 2002, 2007 और 2012 में मोरबी विधानसभा सीट जीती थी.

खंबलिया

यह सीट महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां उनका मुकाबला भाजपा के मुलु अय्यर बेरा और कांग्रेस के विक्रम माडम से है. लड़ाई त्रिकोणीय होने की उम्मीद है, क्योंकि भाजपा और आप के बीच करीबी मुकाबला है. कांग्रेस को मजबूत कहा जाता है, क्योंकि 2017 में पार्टी के उम्मीदवार अहीर विक्रमभाई अर्जनभाई माडम ने सीट जीती थी. 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को बदल दिया है.

राजकोट पश्चिम (राजकोट)

रजकोट पश्चिम वह सीट है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 में उपचुनाव लड़ा था. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव लड़ा था. भाजपा ने दो बार की डिप्टी मेयर दर्शिता शाह को टिकट दिया है, जो आप के दिनेश जोशी और कांग्रेस के मनसुखभाई के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है, जिसे पार्टी 1985 के बाद से नहीं हारी है. रूपाणी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरु को 53,755 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी.

देवभूमि द्वारका

पिछले 32 वर्षों में एक भी चुनाव नहीं हारने वाले भाजपा उम्मीदवार पबुभा माणेक का मुकाबला कांग्रेस के मालूभाई कंडोरिया और आप के नकुम लखमनभाई बोघाभाई से है. मानेक ने निर्दलीय (1990, 95, 98) के रूप में पहले तीन चुनाव जीते थे, फिर कांग्रेस में शामिल हो गए और 2002 में सीट जीती. बाद में, उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव जीते. 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में मानेक ने कांग्रेस के अहीर मेरामन मरखी को 5,739 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी.

तलाला (गिर सोमनाथ)

बजेपी ने इस सीट से भगवान बराड़ को उतारा है, जो आप के देवेंद्र सोलंकी और कांग्रेस के मनसिंह डोडिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. बराड़ ने 2017 के विधानसभा चुनाव में यह सीट जीती थी. उन्होंने तलाला गिर सोमनाथ जिले से कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उसी सीट से टिकट दिया गया था. बराड़ अहीर समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं. उन्होंने 2007 और 2017 में तलाला निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की.

कटारगाम (सूरत)

यह सीट इस बार एक दिलचस्प लड़ाई का गवाह बनने के लिए तैयार है. इसमें आप ने अपने प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा है, जिन्हें एक प्रभावशाली पाटीदार नेता माना जाता है. उन्होंने 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. उनका मुकाबला प्रजापति समुदाय (ओबीसी) से आने वाले कांग्रेस उम्मीदवार कपलेश वारिया और भाजपा उम्मीदवार विनोदभाई अमरीशभाई मोरदिया से होगा.

पोरबंदर

पोरबंदर सीट पर कड़ी टक्कर की उम्मीद है. यहां से बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक और चार बार के विजेता बाबू बोखिरिया को एक बार फिर मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन मोढ़वाडिया और आप के जीवन जंगी से है. बोखिरिया ने 1995, 1998, 2012 और 2017 में सीट जीती. 2002 और 2007 में, बोखिरिया को उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया ने हराया था. दोनों इस बार भी आमने-सामने हैं.

कुटियाना (पोरबंदर)

दिवंगत डॉन संतोकबेन सरमनभाई जडेजा के बेटे कांधलभाई जडेजा समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने एनसीपी के टिकट पर 2017 का विधानसभा चुनाव जीता था. हालांकि, टिकट से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने हाल ही में पार्टी छोड़ दी थी. उन्हें बीजेपी के ढेलीबेन ओडेड्रा, आप के भीमाभाई मकवाना और कांग्रेस के नथाभाई ओडेड्रा के खिलाफ खड़ा किया गया है.

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

एमसीडी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, कौन है आगे?

क्या यह मौलाना बदरुद्दीन अजमल का बयान है? हैरत है!!

क्या यह मौलाना बदरुद्दीन अजमल का बयान है? हैरत है!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Delhi Firing: पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास अंधाधुंध फायरिंग, होटल मालिक को पीटा; गोली लगने से समीर की मौत

May 18, 2023

अगले चुनावों के लिए कर्नाटक से संदेश: एक नजरिया
लेखक:चाणक्य

May 21, 2023

मणिपुर के 10 आदिवासी विधायकों ने की अलग राज्य की मांग

May 13, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi