Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को पद से हटाने की एसीबी की एलजी से मांग

RK News by RK News
August 10, 2022
Reading Time: 1 min read
0
दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को पद से हटाने की एसीबी की एलजी से मांग

नई दिल्ली: दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, दिल्ली की एसीबी ने एलजी सचिवालय को पत्र लिखकर उनको वक्फ बोर्ड चेयरमैन पद से हटाने की मांग की है।

RELATED POSTS

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

एलजी को लिखे पत्र में एसीबी ने बताया है कि अमानतुल्लाह के आपराधिक स्वभाव को देखते हुए गवाह उनके खिलाफ आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं,

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मामलों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए उनको जांच होने तक पद से हटाया जाना जरूरी है।

अमानतुल्लाह खान के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें एक मामले की सीबीआई जांच कर रही है जबकि कई मामलों की जांच अलग-अलग थानों की लोकल पुलिस और एसीबी के पास है।

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में एसीबी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ वक्फ बोर्ड के खातों में वित्तीय गड़बड़ियों, बोर्ड की संपत्तियों पर नए किराएदार रखने, नए वाहनों की खरीद में घोटाले और वक्फ बोर्ड में 33 भर्तियों में अपने करीबियों की नियुक्तियों की जांच कर रही है, इन मामलों की जांच कर रहे आईओ की रिपोर्ट को आधार बनाकर एलजी को पत्र लिखा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि अमानतुल्लाह बेहद आक्रामक और अनियंत्रित हैं, लोग उनके इस रैवये से डरते हैं, जब तक खान अपने पद पर बने रहते हैं तो तब तक इन मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

अपने पत्र में एसीबी ने लिखा कि वर्तमान मामलों में अमानतुल्लाह खान ने कथित तौर पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ एमए आबिद और शमीम अख्तर तमन्ना के साथ भी बदसलूकी की है, मामले में जिन गवाहों से बातचीत की गई वह बुरी तरह डरे हुए पाए गए हैं।

एक गवाह ने यह भी आरोप लगाया है कि खान ने उनके घर से केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लेकर हटा दिए हैं, पत्र में आईओ के हवाले से लिखा गया है कि मार्च 2019 में दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति के दौरान खान ने अपने क़रीबी रिश्तेदारों को नौकरी पर रखा, इस मामले में निर्धारित प्रक्रियाओं को भी नजरअंदाज किया गया।

जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमानतुल्लाह खान ने जनवरी 2019 में ओखला निवासी फिरोज खान को अपना पीए नियुक्त किया, फिरोज उनकी पार्टी के राजनीतिक दल के सदस्य हैं, ऐसे में इन सब आरोपों के बाद अमानतुल्लाह खान को जांच होने तक पद से हटा देना चाहिए. एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?
समाचार

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026
बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
Next Post
देश के नए CJI होंगे यूयू ललित

देश के नए CJI होंगे यूयू ललित

“गरीबों को मुफ्त राशन के लिए तिरंगा खरीदने पर मजबूर करना शर्मनाक…”: राहुल गांधी

"गरीबों को मुफ्त राशन के लिए तिरंगा खरीदने पर मजबूर करना शर्मनाक...": राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बोले योगेंद्र यादव- ‘बड़े मोदी’ और ‘छोटे मोदी’ का विकल्प देश के लिए ठीक नहीं हो सकता

बोले योगेंद्र यादव- ‘बड़े मोदी’ और ‘छोटे मोदी’ का विकल्प देश के लिए ठीक नहीं हो सकता

August 24, 2022

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार गोडसे को इनाम देने जैसा-कांग्रेस

June 19, 2023
श्रद्धा हत्या कांड के बाद कुंवारे परेशान, नहीं मिल रहे किराए पर मकान

श्रद्धा हत्या कांड के बाद कुंवारे परेशान, नहीं मिल रहे किराए पर मकान

December 17, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
  • अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi