Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में

RK News by RK News
July 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंके जाने की घटना के बाद बरखा त्रेहन का नाम सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर खुद को पुरुषों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली कार्यकर्ता बताने वाली बरखा त्रेहन पहले भी कई विवादित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं। वह अक्सर टीवी डिबेट्स और सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चित मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रही हैं।

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

बरखा त्रेहन के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पुरुषों के खिलाफ कथित अन्याय और हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़े कई पोस्ट देखने को मिलते हैं। उन्होंने केतन अग्रवाल, राजा रघुवंशी सहित कई चर्चित मामलों में अपनी राय सार्वजनिक रूप से रखी है। पुरुष अधिकारों से जुड़े आंदोलनों और अभियानों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखी गई है।

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने के पीछे क्या बताया कारण?

स्याही फेंकने की घटना के बाद बरखा त्रेहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली। उन्होंने लिखा कि वह वही महिला हैं जिन्होंने अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी थी। अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के मंच से भगवान श्रीराम का अपमान किया गया था और उस दौरान अभिजीत दीपके हंस रहे थे। उन्होंने स्वयं को कट्टर हिंदू बताते हुए कहा कि उन्होंने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया और उन्हें अपने इस कार्य पर गर्व है।

बरखा त्रेहन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। समर्थकों और विरोधियों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

जंतर-मंतर पर कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ मंच के पास मौजूद थे, तभी वहां मौजूद एक महिला ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। स्याही सीधे उनके चेहरे पर गिरी, जबकि कुछ छींटे आसपास मौजूद लोगों के कपड़ों पर भी पड़े। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में

स्याही फेंकने की घटना के बाद बरखा त्रेहन के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक गतिविधियां भी चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह पिछले वर्ष जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जिसका आयोजन ‘पुरुष आयोग’ नामक एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा किया गया था।इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के समर्थन में अपनी बात रखी थी। कुलदीप सेंगर एक चर्चित आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जा चुके हैं। बरखा त्रेहन का उस प्रदर्शन में शामिल होना और उनके समर्थन में दिए गए बयानों को लेकर उस समय भी विवाद खड़ा हुआ था।

बरखा त्रेहन लंबे समय से पुरुष अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं और कई मामलों में उन्होंने मुख्यधारा की राय से अलग अपना पक्ष रखा है। हालांकि, अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने की घटना के बाद वह एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

Tags: Abhijeet DeepkeBarkha TrehanCockroach Janta PartyInk AttackJantar Mantar ProtestKuldeep SengarMen's Rights Activist
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post
सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, विपक्ष की भावुक अपील; सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

क्या CJP का संसद मार्च रुक जाएगा? दिल्ली पुलिस बोली- मार्च के लिए नहीं मांगी गई कोई अनुमति

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा देश और सेना के साथ पूर्ण एकजुटता की घोषणा

May 7, 2025

आप-बीजेपी के बीच पोस्टर war, विज्ञापनों पर लुटा रहे हैं पैसे

December 31, 2024
क्या हैं बिहार का नया समीकरण, नीतीश टूटे तो BJP को कितना होगा नुकसान?

क्या हैं बिहार का नया समीकरण, नीतीश टूटे तो BJP को कितना होगा नुकसान?

August 8, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi