Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ट्रंप की जोहरान को गिरफ्तार कराने की चेतावनी,डरने वाला नहीं हूं.ममदानी का जवाब

RK News by RK News
July 2, 2025
Reading Time: 1 min read
0

न्यूयॉर्क सिटी से मेयर पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार भारतीय मूल के ज़ोहरान ममदानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई गिरफ्तारी की धमकी से बौखला गए हैं। ममदानी ने सख्त जवाब देते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की “धमकी स्वीकार नहीं करेंगे”।
ट्रंप ने ममदानी को क्यों धमकी दी?ट्रंप ने एक राउंडटेबल में धमकी देते हुए कहा था कि अगर ममदानी अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) को काम करने से रोकते हैं, तो उनकी सरकार ममदानी को गिरफ्तार करवा देगी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ममदानी पर हमला बोलते हुए उन्हें “कम्युनिस्ट” और “पागल” करार दिया था। ट्रंप का दावा है कि ममदानी की नागरिकता अवैध है और वह कम्यूनिस्ट पागल हैं।

RELATED POSTS

संसद में अकेले मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र;

हॉर्मुज़ से दूर रहें भारतीय नाविक! ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश

“क्या तुम मुस्लिम हो?” पूछकर भारतीय युवक पर 15 बार चाकू से हमला, अमेरिका के मॉल में दिल दहला देने वाली वारदात

ममदानी की नागरिकता पर भी सवाल:राष्ट्रपति ने ममदानी की नागरिकता पर भी सवाल उठाया है। ट्रंप ने दावा करते हुए कि “बहुत से लोग कह रहे हैं कि वह अवैध रूप से यहां हैं”। “अगर वो चुने गए तो हमें उन्हें गिरफ्तार करना ही होगा। हम अपने देश में एक कम्युनिस्ट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा है तो मैं उन पर देश की तरफ से कड़ी नजर रखूंगा।” ट्रंप ने यह भी दावा किया कि न्यूयॉर्क को फ्लोरिडा की तुलना में तीन गुना ज्यादा फेडरल फंड्स मिलते हैं और कहा कि वह ममदानी से “मज़े से निपटेंगे

ममदानी का जवाब:मंगलवार को ट्रंप की धमकी के बाद ज़ोहरान ममदानी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने मुझे गिरफ्तार करने, मेरी नागरिकता छीनने, एक डिटेंशन कैंप में डालने और निर्वासित करने की धमकी दी है। यह इसलिए नहीं कि मैंने कोई कानून तोड़ा है, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं ICE को अपने शहर में आतंक फैलाने से रोकूंगा।” उन्होंने कहा, “यह सिर्फ लोकतंत्र पर हमला नहीं है, बल्कि हर उस न्यूयॉर्कवासी को डराने की कोशिश है जो अपनी आवाज उठाने से नहीं डरता।”
रिपब्लिकन पर लगाया आरोप:ममदानी ने ट्रंप पर न्यूयॉर्क के वर्तमान मेयर एरिक एडम्स की तारीफ करने पर भी हमला बोला, जो 2021 में डेमोक्रेट के तौर पर चुने गए थे लेकिन अब स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, “जब MAGA रिपब्लिकन सामाजिक सुरक्षा तंत्र को खत्म करने और अरबपति दाताओं को फायदा पहुंचाने के लिए न्यूयॉर्क के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवा से वंचित करने की कोशिश कर रहे हैं, तब एरिक एडम्स का ट्रंप की नफरत और विभाजन की राजनीति का समर्थन करना एक घोटाला है। नवंबर में मतदाता इसे खारिज करेंगे।”
ममदानी की नागरिकता पर क्या है विवाद:33 वर्षीय ज़ोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में दक्षिण एशियाई माता-पिता के घर हुआ था। वे 1998 में 7 साल की उम्र में अमेरिका आए और 2018 में अमेरिकी नागरिक बने। कई रिपब्लिकन नेता अब उनकी नागरिकता को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अगर ममदानी चुनाव जीतते हैं तो वे न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर होंगे। आभार इन्डिया टीवी

Tags: electionMamdaniMayorTrumpwarning
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

संसद में अकेले मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र;
समाचार

संसद में अकेले मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र;

July 16, 2026
हॉर्मुज़ से दूर रहें भारतीय नाविक! ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
समाचार

हॉर्मुज़ से दूर रहें भारतीय नाविक! ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश

July 16, 2026
“क्या तुम मुस्लिम हो?” पूछकर भारतीय युवक पर 15 बार चाकू से हमला, अमेरिका के मॉल में दिल दहला देने वाली वारदात
समाचार

“क्या तुम मुस्लिम हो?” पूछकर भारतीय युवक पर 15 बार चाकू से हमला, अमेरिका के मॉल में दिल दहला देने वाली वारदात

July 16, 2026
सोनम वांगचुक के अनशन पर मोदी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, दिल्ली हाईकोर्ट को बताया ‘…के रूप में हस्तक्षेप करेंगे'”
समाचार

सोनम वांगचुक के अनशन पर मोदी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, दिल्ली हाईकोर्ट को बताया ‘…के रूप में हस्तक्षेप करेंगे'”

July 16, 2026
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की तैयारी, 40 में से 38 भवनों को अवैध घोषित
समाचार

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की तैयारी, 40 में से 38 भवनों को अवैध घोषित

July 15, 2026
शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार
समाचार

बागेश्वर धाम में मची हलचल! धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

July 15, 2026
Next Post

कांवड़ यात्रा: जिन बोतल से बाहर,ढाबों को बताना ही होगा मालिक का नाम

यह सच है,बिहार में लॉटरी से चुने गए कॉलेजों के प्रिंसिपल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मोदी जी दोनों हाथों से देश लूट रहे हैं, सबसे भ्रष्ट पीएम: केजरीवाल

March 28, 2023

वो शख्स जिसे KKR की टीम से निकाला गया, वो शख्स जिसका अपना कोई रुतबा नहीं…. रजत शर्मा ने ने क्या गौतम गंभीर पर पलटवार

May 3, 2023
बेटे ने बाप की हत्या के बाद 6 टुकड़े किए, मां ने दिया साथ

बेटे ने बाप की हत्या के बाद 6 टुकड़े किए, मां ने दिया साथ

November 21, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • संसद में अकेले मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र;
  • हॉर्मुज़ से दूर रहें भारतीय नाविक! ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
  • “क्या तुम मुस्लिम हो?” पूछकर भारतीय युवक पर 15 बार चाकू से हमला, अमेरिका के मॉल में दिल दहला देने वाली वारदात

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi