Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

संविधान लिखने में घिस गईं 432 निब, 64 लाख रुपये हुए खर्च

RK News by RK News
November 26, 2022
Reading Time: 1 min read
0
संविधान लिखने में घिस गईं 432 निब, 64 लाख रुपये हुए खर्च

भारतीय संविधान हाथ से लिखा गया है और इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 का दिन का समय लगा. यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसलिए भारतीय संविधान को हाथ से लिखा गया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा संविधान कहा गया।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

भारतीय संविधान को तैयार करने में कई देशों के संविधान को पढ़ा और समझा गया, संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे।

2015 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125 जयंती के मौके पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

64 लाख रुपये खर्च आया

भारतीय संविधान को तैयार होने में 64 लाख रुपय का खर्च आया था. भारतीय संविधान को यूं नहीं तैयार किया गया, इसे लिखने से पहले दुनिया के 60 देशों के संविधान को पढ़ा और समझा गया. उसमें से जो बातें भारत के परिप्रेक्ष्य में बेहतर लगीं, उन्हें शामिल भी किया गया. भारतीय संविधान की मूल प्रतियों को संसद की लाइब्रेरी में रखा गया है. संविधान की प्रतियां लम्बे समय तक सुरक्षित रहें इसके लिए उन्हें हीलियम से भरे केस में रखा गया था.

2 हजार से अधिक संशोधन हुए

संविधान की मूल प्रति हिन्दी और अंग्रेजी में लिखी गई. इसे हाथों से लिखा गया. संविधान का ड्राफ्ट जब पहली बार तैयार हुआ और बहस के लिए रखा गया तो अंतिम रूप देने से पहले इसमें 2000 से अधिक बार संशोधन किए थे. पहली बार भारतीय संविधान का प्रकाशन देहरादून में किया गया था. इसे सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा फोटोलिथोग्राफ विधि से किया गया था.

पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 में हुई।

2 साल, 11 महीने और 18 दिन में तैयार हुए संविधान के लिए पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी. संविधान सभा के पहले और अस्थायी अध्यक्ष थे डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा. संविधान सभा कुल 11 सत्रों में आयोजित की गई थी. 26 नवंबर 1949 को संविधान का अंतिम ड्राफ्ट तैयार हो पाया था.

432 निब घिस गईं

संविधान को लिखने का काम प्रेम बिहारी नारायण रायजादा को सौंपा गया. वह पेशे से एक कैलिग्राफिस्ट थे. प्रेम बिहारे ने यइ कला अपने दादा से सीखी थी. उन्हें संविधान लिखने की जिम्मेदारी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सौंपी थी.इसके लिए जब उनसे इसका मेहनताना पूछा गया तो उन्होंने पैसे लेने से साफ इंकार कर दिया था.संविधान को लिखने में 432 निब घिस गईं थीं. इन्हें इंग्लैंड से मंगाया गया था. निब को होल्डर में लगाकर पेन बनाया गया और स्याही में डुबोकर संविधान लिखा गया.

दुनिया का सबसे लंबा संविधान

भारतीय संविधान दुनियाभर में सबसे लंबा है. इसमें एक प्रस्तावना, 22 भाग, 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं. संविधान भवन में सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को इस पर हस्ताक्षर किए थे. इसे हर पन्ने को सजाने का काम शांति निकेतन के कलाकारों ने किया था. इसे सजाने वाले कलाकारों में राममनोहर सिन्हा और नंदलाल बोस शामिल हैं.

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post
Pak टीम विश्व कप खेलने नहीं जाएगी भारत: रमीज राजा

Pak टीम विश्व कप खेलने नहीं जाएगी भारत: रमीज राजा

सावरकर पर टिप्पणी के लिए राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

राहुल का आरोप: संघ और बीजेपी खामोशी से संविधान को खत्म करना चाहते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बेजान, ठंडा चुनाव!
-हरिशंकर व्यास

April 17, 2024

स्वच्छ भारत: बुरहानी ट्रस्ट सीएसआर जामिया परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग करेगा

August 29, 2023

केजरीवाल सरकार ने डीटीयू में तैयार करवाए 2 वर्ल्ड क्लास 12 मंजिला हॉस्टल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन

July 20, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi