Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

विजिटर्स वीजा पर विदेश गए उत्तर प्रदेश के 2946 लोग वापस नहीं लौटे

RK News by RK News
November 5, 2024
Reading Time: 1 min read
0

विजिटर्स वीजा पर विदेश जाने के बाद उत्तर प्रदेश के 2946 लोग वापस अपने देश नहीं लौटे। इनमें 106 लोग लखनऊ के हैं। गृह मंत्रालय द्वारा कार्रवाई के आदेश के बाद इसका खुलासा हुआ है। लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया और अमेठी में विदेश भेजने वाले एजेंटों पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। ज्ञात हो कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार में लोगों से जबरन साइबर फ्रॉड कराने के मामले सामने आए हैं।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी लखनऊ के गुडंबा निवासी 24 साल के सागर चौहान नौकरी के लिए म्यांमार गए, लेकिन वहां उनसे जबरन साइबर क्राइम कराया गया। छोड़ने के बदले घर वालों से 8.14 लाख रूपये वसूले गए। किसी तरह दूतावास की मदद से सागर वापस अपने घर पहुंच गए।एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह ने बताया कि यूपी में विदेश भेजने वाले 75 अधिकृत एजेंट हैं, जबकि 431 अनधिकृत हैं। मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान, कमिश्नरों को अधिकृत और अनधिकृत एजेंटों की लिस्ट भेज कर कार्यवाही के लिए लिखा है। 2946 लोगों में 527 महिलाएं और 2419 पुरुष हैं। मुख्यालय हर जिले में इनका सत्यापन करा रहा है, जिसमें से 800 का सत्यापन हो चुका है ।
विदेश जाकर लापता होने वालों में सबसे ज्यादा 740 लोग गोरखपुर के हैं। वहीं देवरिया के 369, नोएडा के 251, लखनऊ के 106, गाजियाबाद के 200, कानपुर के 58, बाराबंकी के 11, वाराणसी के 32, आजमगढ़ के 80 लोग हैं। बीते दिनों 51 लोग वापस भी आ चुके हैं। यूपी से थाईलैंड गए करीब 2 हजार लोग वापस नहीं लौटे हैं। करीब 400 लोग वियतनाम, 230 कंबोडिया, 82 म्यांमार से वापस नहीं आए हैं। हो कि इस साल अगस्त महीने के अंतिम दिनों में विदेशों से ऐसे 3 मामले सामने आए जब भारतीय नागरिकों के साथ नस्लीय भेदभाव किया गया। इस दौरान पोलैंड से ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल हुए वीडियो में एक भारतीय को “पैरासाइट आक्रमणकारी (Parasite Invader)” कहकर उसे बार-बार एक पोलिश शख्स परेशान करता नजर आया। वहीं भारतीय नागरिक पोलिश शख्स से परेशान होकर इधर-उधर जाता रहा और वीडियो नहीं बनाने की गुहार लगाता रहा। जबकि पोलिश शख्स वीडियो बनाता हुआ उसे बार-बार यूरोप छोड़कर भारत लौटने के लिए कहता रहा.वहीं इस घटना से पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी भारतीय मूल के एक शख्स पर नस्लीय हमले का वीडियो वायरल हुआ था। घटना कैलिफोर्निया के टाको बेल रेस्टोरेंट की थी। यहां 21 अगस्त को कृष्णन जयरमन नाम का भारतीय जब रेस्टोरेंट में अपना ऑर्डर लेने के लिए गए तो उस पर नस्लीय हमला किया गया।
ऐसी ही एक अन्य घटना अमेरिका के टेक्सास में भी सामने आई थी। यहां मेक्सिकन-अमेरिकी महिला ने चार इंडो-अमेरिकन भारतीय महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी की थी और उनके साथ मारपीट भी की थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओ के साथ गाली-गलौज करती नजर आ रही थी और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही थी।
साभार : सबरंग

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Tags: abroadmissingUttar Pradeshvisavisitors
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

ईस्ट इंडिया कंपनी भले खत्म हो गई, उसका डर फिर से दिखने लगा!

मुस्लिम वोटो की चिंता, अखिलेश को भुला दिये गएआजम खान की याद आई,चले रामपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Delhi Budget 2025: क्रान्तिकारी बजट में laptop और यमुना की सफाई के लिए ₹500 करोड़,किस को क्या मिला?

March 25, 2025
अल्लाह के रसूल पर टिप्पणी: नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने फिर किया तलब

अल्लाह के रसूल पर टिप्पणी: नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने फिर किया तलब

June 24, 2022
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi