Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

योगी का दावा: पुलिस एनकाउंटर में 166 अपराधी मारे गए, 4453 घायल हुए

RK News by RK News
October 22, 2022
Reading Time: 1 min read
0
योगी का  दावा: पुलिस एनकाउंटर में 166 अपराधी मारे गए, 4453 घायल हुए

नई दिल्ली: योगी के सीएम बनने के बाद प्रदेश में एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया। इसी का बखान करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस की कार्यवाही में पिछले 5 वर्षों में 166 अपराधी मारे गए हैं, जबकि 4453 से अधिक अपराधी घायल हुए हैं।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

योगी ने कहा कि उनकी सरकार अपराधियों और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन कर रही है।

शुक्रवार को लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बोलते हुए सीएम योगी ने राज्य में कानून का शासन बनाए रखने में बहादुर पुलिसकर्मियों के योगदान की भी सराहना की। योगी ने कहा, “20 मार्च 2017 से 13 अक्टूबर, 2022 तक, आत्मरक्षा में पुलिस कर्मियों द्वारा कुल 166 अपराधी मारे गए, जबकि 4,453 घायल हुए। इस कार्रवाई में 13 पुलिस कर्मी शहीद हो गए और 1,362 घायल हो गए। गैंगस्टर अधिनियम के तहत 58,648 अपराधियों पर कार्रवाई हुई, जबकि 807 पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।”

योगी ने कहा कि अपराधियों की 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त या नष्ट कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसी संपत्तियों पर लड़कियों के लिए स्कूल और गरीबों के लिए घर बनाए जा रहे हैं।

आदित्यनाथ ने कहा, “कानून का शासन हर त्योहार का शांतिपूर्ण उत्सव और महिलाओं, कमजोर वर्गों, व्यापारियों और आम आदमी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर रहा है।” इस दौरान सीएम योगी ने मृत पुलिसकर्मियों के परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार हमेशा की तरह उनके कल्याण और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी आवश्यक कदम उठाएगी। बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने भी शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया है।

सीएम योगी ने पुलिस कर्मियों के लिए 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता और फील्ड ड्यूटी पर रहने वालों के लिए 2,000 रुपये प्रति वर्ष सिम कार्ड भत्ता की भी घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान 45 पुलिसकर्मियों ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “उनके परिवारों को नियमानुसार नौकरी और 22.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।” यूपी सरकार के एक बयान में कहा गया है कि कोविड से मरने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को अब तक 37 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post
हिंदू दक्षिणपंथी मीडिया ने ‘अति जागरूकता’ के खतरे से आगाह किया

हिंदू दक्षिणपंथी मीडिया ने 'अति जागरूकता' के खतरे से आगाह किया

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अखिलेश ने कन्‍नौज से भरा परचा सपा ने दिया संदेश

April 25, 2024
आबादी कंट्रोल बिल: बीजेपी के 100 सांसदों के दो से अधिक बच्चे

आबादी कंट्रोल बिल: बीजेपी के 100 सांसदों के दो से अधिक बच्चे

December 11, 2022
मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत

September 7, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi