Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

क्या दक्षिण के तीन राज्यों में अकेले लड़ेगी कांग्रेस?

RK News by RK News
November 6, 2022
Reading Time: 1 min read
0
क्या दक्षिण के तीन राज्यों में अकेले लड़ेगी कांग्रेस?

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक बड़ा संकेत यह है कि दक्षिण भारत के तीन राज्यों में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। दक्षिण भारत के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में से तीन जगह पहले से कांग्रेस का तालमेल है। तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में डीएमके और कांग्रेस में तालमेल है और अगले चुनाव में भी दोनों पार्टियां साथ रहेंगी।

RELATED POSTS

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

इसी तरह केरल में दशकों से कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट वामपंथी मोर्चे को चुनौती देता है। इसलिए दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में यथास्थिति रहेगी। लेकिन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस अकेले लड़ेगी।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की यात्रा इस समय तेलंगाना में चल रही है और सोमवार को रंगारेड्डी जिले में राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति, जिसका नाम अब भारत राष्ट्र समिति हो गया है उसके साथ कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है।

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य का गठन कराया और कायदे से उसे इसका फायदा मिलना चाहिए था लेकिन अलग राज्य बनने के बाद हुए दोनों चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। इस बार कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि उसका प्रदर्शन सुधरेगा। कांग्रेस को पता है कि के चंद्रशेखर राव की पार्टी के साथ तालमेल करके कांग्रेस नहीं बच पाएगी, उससे लड़ कर ही कांग्रेस को बचाया जा सकता है।

कर्नाटक में ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस और जेडीएस में तालमेल होगा। लेकिन अब उसकी संभावना भी खत्म हो गई है। कांग्रेस की यात्रा को कर्नाटक में जैसा रिस्पांस मिला उससे कांग्रेस के आला नेताओं की हिम्मत बढ़ी और इस बीच कर्नाटक के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए।

यात्रा की सफलता, डीके शिवकुमार व सिद्धरमैया की लोकप्रयिता व प्रबंधन और खड़गे के अध्यक्ष बनने के तीन कारण हैं, जिनकी वजह से कांग्रेस ने अकेले लड़ने का मन बनाया। कांग्रेस के इस रुख को भांपते हुए जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपनी परिवर्तन यात्रा में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शुरू कर दी।

जहां तक आंध्र प्रदेश की बात है तो वहां कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं है। कांग्रेस अपनी राजनीतिक पूंजी गंवा चुकी है। वहां जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के अलावा भाजपा एक ताकत है। कांग्रेस को न लोकसभा में एक भी सीट मिली है और न विधानसभा में उसका खाता खुला।

लेकिन राहुल की भारत यात्रा को आंध्र में अच्छा रिस्पांस मिला, जिससे कांग्रेस नेताओं का हौसला बढ़ा। दूसरा कारण यह है कि राज्य में कोई भी पार्टी कांग्रेस से तालमेल को तैयार नहीं है। इसलिए अकेले लड़ने की मजबूरी भी है।

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
Next Post
14 राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक दर्जा? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से चौथी बार मोहलत मांगी

लापता लोगों के परिजनों को मुआवजा दें: SC का महाराष्ट्र सरकार को निर्देश

गुजरात में आपके इंट्री से किसे नुकसान बीजेपी या कांग्रेस को? चौंकाता सर्वे।

गुजरात में आपके इंट्री से किसे नुकसान बीजेपी या कांग्रेस को? चौंकाता सर्वे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अंधेरगर्दी पर सर्वोच्च न्यायालय की मुहर

अंधेरगर्दी पर सर्वोच्च न्यायालय की मुहर

August 2, 2022
दिल्ली में शिक्षा घोटाला हुआ, BJP का AAP पर संगीन आरोप

दिल्ली में शिक्षा घोटाला हुआ, BJP का AAP पर संगीन आरोप

August 29, 2022

हिमाचल में कांग्रेस का संकट गहराया, वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्री पद छोड़ा

February 28, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi