Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home विचार

छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक करने से ब्राह्मणों ने क्यों किया था इंकार

RK News by RK News
June 4, 2023
Reading Time: 1 min read
0

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुए 350 वर्ष पूरा होने जा रहा है। 6 जून 1674 को उनका राज्याभिषेक हुआ था। इसको लेकर महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में 350वीं वर्षगांठ समारोह भव्य रूप में मनाया जा रहा। महाराष्ट्र सरकार ने इस अवसर पर 1 से 7 जून तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है
महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आज भले ही भव्य समारोह हो रहे हैं लेकिन कभी जाति के कारण उन्हें भी भेदभाव का सामना करना पड़ा था। 
कुल को लेकर संशय होने पर राजगढ़ व अन्य राज्यों के ब्राह्मणों ने उनका राज्याभिषेक करने से मना कर दिया था। तब बनारस के ब्राह्मणों को बुलाया गया था और उन्होंने शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक किया था।
स्थानीय ब्राह्मणों के इंकार के बाद बनारस के पंडित गंग भट राज्याभिषेक के लिए आगे आए। जाति व्यवस्था की परवाह न करते हुए उन्होंने न केवल राज्याभिषेक किया, बल्कि देश-दुनिया को काशी की पांडित्य परंपरा का दर्शन भी कराया।

RELATED POSTS

ग़ज़ा में लोग चलती-फिरती लाशें बन गए हैं’, पत्रकारों की आपबीती

राहुल क्या हिंदुत्व के समानांतर कांग्रेस की नई विचारधारा खड़ी कर पाएंगे?

महाराष्ट्र भाषा विवादः हिंदुत्ववादी राजनीति का हथियार है हिंदी

1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छात्रपति शिवाजी महाराज जाति से कुर्मी थे। माना जाता है कि इसी कारण स्थानीय ब्राह्मणों ने राज्याभिषेक करने से इंकार कर दिया था।

भवन सिंह राणा की किताब छत्रपति शिवाजी में उनके उनका राज्याभिषेक से जुड़े प्रसंगों की चर्चा की गई है। अपनी किताब में भवन सिंह लिखते हैं कि 1674 से पहले शिवाजी सिर्फ एक स्वतंत्र शासक थे। उनका राज्याभिषेक नहीं हुआ था और आधिकारिक तौर पर वह साम्राज्य के शासक नहीं थे। छत्रपति शिवाजी ने कई लड़ाइयां जीतीं थीं लेकिन तब तक बतौर राजा उन्हें स्वीकार नहीं किया गया था।
बाद के दिनों में उन्हें एहसास हुआ कि अगर शासक बनना है तो जोर-शोर से राज्याभिषेक होना बेहद ज़रूरी है। लेकिन यहां समस्या यह थी कि उस दौर में कई मराठा सामंत ऐसे थे, जो शिवाजी को राजा मानने को तैयार नहीं थे। इन चुनौतियों पर काबू पाने के लिए उन्होंने अपने राज्याभिषेक का फैसला लिया।

शिवाजी ने गद्दी संभालने की तैयारी 1673 से ही शुरू कर दीं थीं लेकिन राज्याभिषेक से पूर्व उनके सामने एक बड़ी  समस्या तब खड़ी हुई जब उस दौर के रूढ़िवादी ब्राह्मणों ने शिवाजी को राजा मानने से ही इंकार कर दिया। उनके मुताबिक क्षत्रिय जाति से ही कोई राजा बन सकता है। उनका कहना था कि शिवाजी क्षत्रिय नहीं हैं इसलिए उनका राज्याभिषेक नहीं हो सकता है।
इतिहासकारों के मुताबिक पंडित गंग भट्ट ने मराठावाड़ के ब्राह्मणों को मनाया और शिवाजी के राज्याभिषेक की तैयारियां शुरू करवाईं।  इस समारोह में कई मशहूर शख्सियतें शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंची। इसके लिए देश के बड़े-बड़े पंडितों को बुलावा दिया गया
मान्यता है कि राज्याभिषेक समारोह में 50 हज़ार से ज़्यादा लोग शामिल हुए थे।  राज्याभिषेक में शामिल हुए लोगों ने 4 महीने, शिवाजी की मेहमान नवाज़ी में गुज़ारे। पंडित गंग भट्ट को लाने के लिए विशेष दूत काशी भेजे गये थे। 
जो स्थानीय ब्राह्मण राज्याभिषेक का विरोध कर रहे थे वे भी पंडित गंग भट्ट के तर्कों से सहमत हुए और इसके बाद धूमधाम से शिवाजी के राज्याभिषेक की तैयारियां शुरू हुईं।
शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाज़ों से हुआ। उन्होंने इसमें शामिल हुए सभी पंडितों और मेहमानों को उपहार भी दिए थे। मंत्रोचारण कर उन्हें राजा की वेशभूषा पहनाई गई। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी के अलावा उनके 8 अन्य मंत्रियों ने भी अपनी उपाधि ग्रहण की थी।हाथियों को सजा कर भव्य मार्च निकाला गया। शिवाजी उनमें से एक हाथी पर बैठकर रायगड़ की सड़कों पर निकले जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।(आभार: सत्यहिंदी)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

विचार

ग़ज़ा में लोग चलती-फिरती लाशें बन गए हैं’, पत्रकारों की आपबीती

July 27, 2025
विचार

राहुल क्या हिंदुत्व के समानांतर कांग्रेस की नई विचारधारा खड़ी कर पाएंगे?

July 25, 2025
Uncategorized

महाराष्ट्र भाषा विवादः हिंदुत्ववादी राजनीति का हथियार है हिंदी

July 14, 2025
विचार

फिलीस्तीन पर अवसरवाद  :-मनोज झा

June 30, 2025
विचार

अहमदाबाद: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर, दो टुकड़ों में टूटा,242 यात्रियों में53 ब्रिटिश,

June 12, 2025
विचार

Waqf पर सुनवाई:केंद्र ने कहा- वक्फ अधिनियम के प्रमुख प्रावधान जारी रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट  अब 20 मई को मामले की सुनवाई करेगा

May 15, 2025
Next Post

मोदी और राहुल का फर्क: एक नज़रिया

खबरदार: चोरी का स्मार्टफोन खरीदने पर 3 साल की सजा और एक लाख का जुर्माना हो सकता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

लॉ कमिशन का बड़ा फ़ैसला,सुझाव लेने की तारीख़ दो हफ़्ते बढ़ायी

July 14, 2023

बांग्लादेश के साथ अडानी पावर डील की जाँच करेगी यूनुस सरकार

September 12, 2024

उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता विधायक पर भड़के जमीयत के प्रमुख अरशद मदनी, कहा संविधान की धार्मिक स्वतंत्रता से टकराता है यह कानून।

February 6, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मालेगांव धमाका केस में सभी आरोपी बरी,साध्वी प्रज्ञा बोलीं,यह भगवा की जीत
  • सीएए विरोधी प्रदर्शनों में जेल में बंद  शरजील इमाम  का बिहार चुनाव लड़ने का फैसला
  • ग़ज़ा में नरसंहार पर पीएम की ‘शर्मनाक चुप्पी, मानवता के खिलाफ अपमान,अत्याचारों के खिलाफ बोलें: सोनिया

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi