Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

चौथे चरण में वोटिंग की रफ्तार किसे दे रही टेंशन? क्या है मतदाता का मूड

RK News by RK News
May 13, 2024
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के चौथे चरण में आज उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में 1717 प्रत्याशियों की किस्‍मत दांव पर है, जिनके लिए 17.48 करोड़ वोटर्स मतदान कर सकेंगे. भाजपा नीत राजग के इन 96 लोकसभा सीट में से 40 से अधिक पर वर्तमान में सांसद हैं. लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत और 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ था. कम वोटिंग प्रतिशत को लेकर प्रधानमंत्री कई बार चिंता जता चुके हैं. वह हर बार ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील मतदाताओं से करते हैं. इस बार वोटिंग प्रतिशत काफी कुछ बयां कर रहा है. 
2019 लोकसभा चुनाव से कम रहा है मतदान प्रतिशत 
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग में 65.5 प्रतिशत वोट डाले गए थे. दूसरे फेज में 66.00% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वहीं, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ. अगर 2019 के मुकाबले तीनों चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई है. चौथे दौर में जिन 96 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें 2019 में 69.12% मतदान हुआ था. इसके अलावा 2019 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 69.96 प्रतिशत, दूसरे चरण में 70.09% और तीसरे चरण में 66.89 फीसदी मतदान हुआ था.

लोकसभा चुनाव 2024 : दोपहर 3 बजे तक 52.6 प्रतिशत मतदान
• पश्चिम बंगाल – 66.1%
• मध्य प्रदेश – 59.6%
• झारखंड – 56.4%
• तेलंगाना – 52.3%
• आंध्र प्रदेश – 55.5%
• उत्तर प्रदेश – 48.4% 
• ओडिशा – 52.9%
• बिहार – 45.2%
• महाराष्ट्र – 42.4%
• जम्मू-कश्मीर – 29.9%
मतदाताओं के मूड को समझना आसान नहीं
राजनीति में भविष्‍यवाणी करना वैसे बहुत मुश्किल होता है, क्‍योंकि मतदाताओं के मूड को समझना आसान नहीं होता. लेकिन कम वोटिंग प्रतिशत को आमतौर पर सत्‍ता पक्ष के विरूद्ध देखा जाता है. पिछले 12 में से 5 चुनावों में मतदान प्रतिशत में गिरावट देखने को मिले है. जब-जब मतदान प्रतिशत में कमी आई है, तब  4 बार सरकार बदल गयी है. वहीं एक बार सत्ताधारी दल की वापसी हुई है. 1980 के चुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट हुई थी और जनता पार्टी की सरकार सत्ता से हट गयी. जनता पार्टी की जगह कांग्रेस की सरकार बन गयी थी. वहीं 1989 में एक बार फिर मत प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गयी और कांग्रेस की सरकार चली गयी थी. विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी थी. 1991 में एक बार फिर मतदान में गिरावट हुई और केंद्र में कांग्रेस की वापसी हो गयी.  1999 में मतदान में गिरावट हुई लेकिन सत्ता में परिवर्तन नहीं हुआ. वहीं 2004 में एक बार फिर मतदान में गिरावट का फायदा विपक्षी दलों को मिला था. हालांकि, राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस बार ऐसा देखने को नहीं मिलेगा. (साभार NDTV इंडिया)

RELATED POSTS

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप

दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत
समाचार

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत

September 7, 2026
JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप
समाचार

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप

September 7, 2026
दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही
समाचार

दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

September 7, 2026
ज़ोहरान ममदानी के RSS कार्यक्रम के विरोध पर विवाद,RSS ने दिया जवाब
समाचार

लंदन में भागवत ने दी ‘हिंदू राष्ट्र’ की नई परिभाषा ! बोले- विविधता ही आधार

September 7, 2026
₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़! सुभाष चंद्रा केस के फैसले को HDFC बैंक देगा चुनौती
समाचार

सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के LIC Housing Finance मामले में FIR

September 6, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

राहुल का डर या हमला? ‘दिमागी नक्सल’ से ‘झूठ की गूंज’ तक, राहुल गांधी और कांग्रेस पर मोदी का हमला

September 6, 2026
Next Post

वोटिंग का डेटा:कन्नौज में फंस गए या निकल गए अखिलेश?

गठबंधन की सरकार लोगों को हर महीने 10 किलो अनाज देगीः खरगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मुस्लिम प्रिंसिपल को हटाने के लिए पानी की टंकी में ज़हर मिलाया, श्रीराम सेना का स्थानीय अध्यक्ष समीत 3 गिरफ्तार

August 4, 2025

‘जय बजरंगबली’! जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर पर बजरंग दल का का हमला, तोड़फोड़ की, वीडियो वायरल

May 5, 2023

असम में किसी भी कट्टरपंथी गतिविधि या संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे,cm की वार्निंग, महमूद मदनी पर लगाया बड़ा आरोप

August 20, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलेश यादव के पोस्टर से बवाल, ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ से गरमाई यूपी की सियासत
  • JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 11 छात्राओं की शिकायत से मचा हड़कंप
  • दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi