Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

समाजवादी पार्टी में चल क्या रहा है? पिछड़े नेता नाराज़ हैं और मुसलमान भी मगर क्यों

RK News by RK News
February 19, 2024
Reading Time: 1 min read
0

समाजवादी पार्टी यूपी में बहुत बड़े संकट से घिर गई है। सोमवार 19 फरवरी को सोशल मीडिया में खबरें आईं कि स्वामी प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का ऐलान दिल्ली में करेंगे। मौर्य ने हाल ही में सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। अखिलेश यादव ने अपने करीबी और नेता विपक्ष रहे राम गोविन्द चौधरी को मौर्य के घर उन्हें मनाने के लिए भेजा। लेकिन अखिलेश के चारों तरफ एक नेता हो तो वो उसे मनाएं, सपा में असंतुष्टों की बाढ़ आई हुई है। इसी दौरान कुछ विधायकों के भाजपा और कांग्रेस में जाने की खबरें भी अटकल के तौर पर सामने आ रही हैं। लेकिन रविवार को सपा के एक और महासचिव और बदायूं से पांच बार सांसद रहे सलीम शेरवानी ने पार्टी में मुस्लिमों की स्थिति का जो मुद्दा उठाया है, उससे अखिलेश का संकट गहरा हो गया है।
अखिलेश ने बदायूं से अपने रिश्तेदार को टिकट देने का संकेत दिया था। इन सारे हालात ने मौर्य को सपा में विचलित कर दिया है। मौर्य के पास कुछ जिलों में ओमप्रकाश राजभर जैसा जनाधार है। उसी के मद्देनजर वो पार्टी बनाने की पहल कर रहे हैं। हालांकि पार्टी की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
सलीम शेरवानी का इस्तीफा और मुस्लिमों की सपा में स्थितिः पांच बार के पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से अपना इस्तीफा दे दिया, उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्याक) समुदायों को कोई महत्व नहीं देते हैं। शेरवानी ने अपने त्याग पत्र में पूछा कि सपा भाजपा से कैसे अलग है और 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों में कोई मुस्लिम नाम नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप समुदाय “उपेक्षित” महसूस कर रहा है।
पिछले एक सप्ताह में शेरवानी तीसरे नेता हैं जिन्होंने राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा “कमजोर महसूस करने के कारण” अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के खिलाफ खुले तौर पर विद्रोह किया है। सलीम शेरवानी का इस्तीफा अखिलेश के मुस्लिम आधार पर सीधा हमला है। दरअसल, सपा ने राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, अभिनेता से नेता बनी जया बच्चन रामजी लाल सुमन हैं। इसमें आलोक रंजन और जया बच्चन कायस्थ हैं। रामजी लाल सुमन दलित हैं। सलीम शेरवानी इसी बात पर आहत हैं कि पार्टी एक तरफ तो दो कायस्थों को टिकट दे रही है और एक भी मुस्लिम चेहरा उसके पास राज्यसभा में भेजने के लिए नहीं है। पुराने समाजवादियों को एक बात यह अखर रही है कि जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन पीएम मोदी के मुरीद बने हुए हैं। वे खुलेआम मोदी के साथ अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हैं। गुजरात के ब्रैंड एम्बेसडर हैं। जबकि जया बच्चन को सपा में बहुत ज्यादा महत्व पार्टी दे रही है।
सपा का आधार मुख्य रूप से पिछड़े और मुस्लिम मतदाता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में 34 मुस्लिम विधायक सपा में जीतकर आए थे। लेकिन अखिलेश ने प्रदेश में बुलडोजर राजनीति और मुस्लिमों पर हुई सरकारी कार्रवाइयों के खिलाफ कोई आंदोलन नहीं छेड़ा। सपा के मुस्लिम विधायक भी चुप्पी साधे रहे। इससे मुस्लिम मतदाता निराश हो गए। अखिलेश भी राहुल गांधी की तरह सॉफ्ट हिन्दुत्व की बात करने लगे। लेकिन अखिलेश को इसका फायदा पिछड़े वर्ग में नहीं मिल रहा। यादव समुदाय भी बंट चुका है और उसके कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। हाल ही में भाजपा ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का सीएम घोषित कर दिया। मोहन यादव यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
(सोर्स:सत्य हिंदी)

RELATED POSTS

इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में लागू होगी UCC; फडणवीस सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति

क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
समाचार

इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

July 10, 2026
महाराष्ट्र UCC
समाचार

उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में लागू होगी UCC; फडणवीस सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति

July 10, 2026
क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला
समाचार

क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

July 9, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

‘मैं उनकी हिट लिस्ट में हूं…’ ट्रंप के सनसनीखेज दावे के बाद ईरान की खुली धमकी- ‘उंगली ट्रिगर पर है’

July 9, 2026
ममता बनर्जी
समाचार

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! ED ने TMC के ₹440 करोड़ के बैंक खाते फ्रीज किए,

July 8, 2026
झांसी: पूर्व विधायक देवनारायण यादव की डेढ़ अरब की संपत्ति
समाचार

बंगाल: बरुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर;CM बोले-लिंचिंग में मारा युवक बेकसूर

July 8, 2026
Next Post

किसानों की केंद्र सरकार से बातचीत विफल, 21 फरवरी को करेंगे दिल्ली कूच

इंडिया गठबंधन आत्म हत्या पर उतारू’UP में कांग्रेस-SP अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

न तो पीएम चुप्पी तोड़ेंगे, न भाजपा बदलने वाली है! ~ श्रवण गर्ग

न तो पीएम चुप्पी तोड़ेंगे, न भाजपा बदलने वाली है! ~ श्रवण गर्ग

June 15, 2022

जामिया में ‘कोविड वेक्सिनेशन अमृत महोत्सव’ का आयोजन

August 1, 2022

मुस्लिम ‘यादव ने वोट नहीं दिया उनका काम नहीं करेंगे JDU सांसद का बयान

June 18, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • इज़रायल ने ट्रंप को फिर ईरान पर हमले के लिए उकसाया? ‘हत्या की साजिश’ वाली खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में लागू होगी UCC; फडणवीस सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति
  • क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi