Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

लद्दाख में राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हिंसा,बीजेपी के कार्यालय में आग लगा दी। 4 मरे, वांगचुक ने ख़त्म की भूख हड़ताल

RK News by RK News
September 24, 2025
Reading Time: 1 min read
0

लद्दाख में राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय में आगजनी की, पथराव किया और पुलिस वैन को आग के हवाले कर दिया। 4 लोगों की मौतें हुई हैं।

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

समाचार के मुताबिक लद्दाख में हिंसा भड़क गई है। राज्य के दर्जे की मांग को लेकर लेह जिले में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीजेपी के कार्यालय में आग लगा दी। पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया। बड़े पैमाने पर पथराव हुआ है। चार लोगों की मौत हुई है। यह हिंसा तब भड़की जब राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने डंडे बरसाए। यह लद्दाख में हाल के समय में इस तरह की पहली हिंसक घटना है, जिसने क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है। हिंसा के बाद जाने-माने क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल को ख़त्म करने की घोषणा की है। वह इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व करते रहे हैं।
लद्दाख में लंबे समय से राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा है। लेकिन बुधवार को इसने हिंसक रूप ले लिया। लेह एपेक्स बॉडी यानी एलएबी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी केडीए के नेतृत्व में यह आंदोलन तब और तेज हो गया जब मंगलवार शाम को 10 सितंबर से चल रही भूख हड़ताल में शामिल 15 लोगों में से दो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बेकाबू हो गई, जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी लेह की सड़कों पर उतर आए और बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़े। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीजेपी कार्यालय के बाहर इकट्ठा होने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कुछ युवाओं ने कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस दौरान कई वाहनों, जिनमें एक पुलिस वैन शामिल थी, को आग लगा दी गई।

लद्दाख को अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था, जब अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था। उस समय सोनम वांगचुक सहित लेह के कई निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया था। हालांकि, एक साल के भीतर ही केंद्र के प्रत्यक्ष शासन के तहत राजनीतिक रिक्तता और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी के कारण असंतोष बढ़ने लगा।

राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने हिंसा की इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, ‘लेह में बहुत दुखद घटना हुई। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का मेरा संदेश आज विफल हो गया। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि कृपया यह सब बंद करें। इससे सिर्फ हमारा मकसद खराब होता है।’एलएबी ने साफ़ किया है कि यह आंदोलन गैर-राजनीतिक रहेगा और कांग्रेस पार्टी से जुड़े सदस्यों को इससे अलग होने के लिए कहा गया है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने गुरुवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

Tags: BJP officeset on fire. 4 dead.statehood demandViolence Ladakh
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

दिल्ली के Ashram में 'अश्लील कांड' छात्राओं से छेड़छाड़ के संगीन आरोप,स्वामी चैतन्यानंद फरार

फिलस्तीन पर ज़ुल्मःभारत की खामोशी तटस्थता नहीं है•=सोनिया गांधी का विशेष लेख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अखिलेश के क़रीबी साथियों के घर पर इन्कम टैक्स के छापे, टाइमिंग पर सवाल

अखिलेश के क़रीबी साथियों के घर पर इन्कम टैक्स के छापे, टाइमिंग पर सवाल

December 18, 2021
स्मृति ईरानी पारसी हैं या हिंदू? मिला यह जवाब

स्मृति ईरानी पारसी हैं या हिंदू? मिला यह जवाब

November 25, 2022
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी तलवारें बेच रहा हिंदू सेना का नेता !

सोशल मीडिया पर लाइसेंसी तलवारें बेच रहा हिंदू सेना का नेता !

November 29, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi