Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

UP निकाय चुनाव: मुस्लिम वोट बीजेपी समेत सब पर बरसे,

RK News by RK News
May 15, 2023
Reading Time: 1 min read
0

उत्तर प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव के आंकड़े बता रहे हैं कि मुसलमानों के वोट देने का तरीका बदल गया है। वो किसी एक पार्टी के साथ बंधे हुए नहीं हैं। उन्होंने कई जगह सपा-बसपा के मुस्लिम प्रत्याशियों को नजरन्दाज करके दूसरी पार्टियों को वोट दिया है, जिसमें भाजपा भी शामिल है। 
इंडियन एक्सप्रेस ने आंकड़ों के आधार पर मुस्लिम मतदाताओं के वोट देने के पैटर्न का विश्लेषण किया है। भाजपा के खिलाफ एक ही पार्टी के पीछे एकजुट होने के पिछले रुझानों से हटकर मुस्लिम मतदाताओं ने शहरी निकाय चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवारों के लिए वोट डाले हैं, जिनमें छोटे दलों के उम्मीदवार भी शामिल हैं। कई सीटों पर, मुसलमानों ने बसपा-सपा से अपने समुदाय के उम्मीदवारों को नजरअंदाज कर निर्दलीय, आम आदमी पार्टी (आप), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को वोट दिया।

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

एकतरफा मतदान नहीं: वोटिंग के पैटर्न का एक अन्य पहलू यह है कि मुसलमानों ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक ब्लॉक में यानी एकतरफा मतदान नहीं किया। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए यह राहत हो सकती है। इसकी वजह यह है कि भाजपा ने अल्पसंख्यक समुदाय को खुद से जोड़ने के लिए विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम किए हैं। यूपी एक ऐसा राज्य है, जहां सपा और बसपा के खाते में मुसलमानों का वोट डिफ़ॉल्ट पसंद के रूप में आता जाता है। मुसलमानों का वोट पाने के लिए सपा-बसपा को बिना मेहनत वोट मिलता रहा है।मेयर चुनाव में एआईएमआईएम के अनस को मेरठ में 1.28 लाख वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। शनिवार को हुई मतगणना के दौरान एक समय अनस आगे चल रहे थे, हालांकि बाद में बीजेपी ने उन्हें एक लाख वोटों से हरा दिया। सपा की सीमा प्रधान 1.28 लाख वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बसपा के हशमत 54,076 मतों के साथ चौथे और कांग्रेस के नसीम कुरैशी केवल 15,473 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। बसपा ने मेयर के चुनाव में सबसे अधिक मुस्लिम उम्मीदवारों (11) को मैदान में उतारा था।

मुरादाबाद में बीजेपी के विनोद अग्रवाल ने कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान को करीब 4 हजार वोटों से हराया। एआईएमआईएम के मुस्तजाब अहमद को जीत के अंतर से अधिक 6,215 वोट मिले, मुस्लिम वोट कई विपक्षी उम्मीदवारों में फैले हुए दिखाई दिए यानी बंट गए। बसपा के मोहम्मद यामीन 15,858 मतों के साथ तीसरे और सपा के सैय्यद रियासुद्दीन 13,447 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए समर्थन और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच मुस्लिम वोटों का विभाजन दर्शाता है कि भाजपा के लिए उनकी (मुसलमानों की) नफरत धीरे-धीरे कम हो रही है। पहले, यह माना जाता था कि मुसलमान उस पार्टी को वोट देते हैं जो भाजपा को हराने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में दिखाई देती है। लेकिन अब वे हर राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं।
भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए समर्थन और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच मुस्लिम वोटों का विभाजन दर्शाता है कि भाजपा के लिए उनकी (मुसलमानों की) नफरत धीरे-धीरे कम हो रही है। पहले, यह माना जाता था कि मुसलमान उस पार्टी को वोट देते हैं जो भाजपा को हराने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में दिखाई देती है। लेकिन अब वे हर राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं
मेरठ में सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, हमारे नेतृत्व को कम से कम नींद से जागना चाहिए, नहीं तो हम उत्तर प्रदेश में अगले आम चुनावों तक राजनीतिक पतन के करीब पहुंच जाएं

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

हम से यौन शोषण का ऑडियो-वीडियो मांगा गया:पहलवानों ने जाँच समिति पर सवाल उठाए

मामून'शाह' की 'मलिका' सना को रामपुर की जनता ने सलामी में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी भेंट की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं: शरद पवार

कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं: शरद पवार

December 29, 2022

पीएफआई :शाहीन बाग और निजामुद्दीन में पुलिस की छापेमारी 30 गिरफ्तार, दफा 144 लागू

September 27, 2022
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

July 20, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi