Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

नमाजे जुमा के बाद दिल्ली और यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन, नूपुर की गिरफ्तारी का मुतालबा

RK News by RK News
June 10, 2022
Reading Time: 1 min read
0
नमाजे जुमा के बाद दिल्ली और यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन, नूपुर की गिरफ्तारी का मुतालबा

नई दिल्ली: हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद में जोरदार प्रदर्शन हुआ है, बड़ी संख्या में जुटे मुसलिम समुदाय के लोगों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी की, ऐसा ही जोरदार प्रदर्शन यूपी के सहारनपुर में भी हुआ है।

RELATED POSTS

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

दिल्ली की जामा मस्जिद में जुटे लोगों ने इन दोनों नेताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि मस्जिद की ओर से प्रदर्शन के लिए किसी तरह की कॉल नहीं दी गई थी।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार शाही इमाम ने कहा कि उन्हें इस बात का नहीं पता कि प्रदर्शन करने वाले कौन लोग हैं, उन्होंने कहा कि शायद वे एआईएमआईएम के कार्यकर्ता हैं, उन्होंने कहा कि वे लोग प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन हम उन्हें समर्थन नहीं देंगे, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि लोगों को वहां से हटा दिया गया है और अब हालात नियंत्रण में हैं।

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग जुटे और उन्होंने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे और हालात पर नजर बनाए रहे।

मुसलिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद से लेकर घंटाघर तक जुलूस भी निकाला, इसके अलावा लखनऊ की टीले वाली मस्जिद, कोलकाता, हैदराबाद, देवबंद, कानपुर, फिरोज़ाबाद और मुरादाबाद में बड़ी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया है।

प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया, पुलिस ने इसे शांत कराने की कोशिश की तो पथराव हुआ और इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा, पथराव के दौरान पुलिस विभाग के कई कर्मचारियों के घायल होने की खबर है, काफी देर तक पत्थरबाजी होती रही।

बता दें कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर इस्लामिक मुल्कों ने भी जोरदार विरोध दर्ज कराया है, साथ ही भारत में भी कई राजनीतिक दलों ने नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

अलीगढ़ में भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था, छात्रों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की, उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की जानी चाहिए वरना इसके बाद वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे, नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कानपुर में सांप्रदायिक झड़प हो चुकी है और इस मामले में पुलिस के द्वारा लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
समाचार

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

October 17, 2026
सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
Next Post
उलमा और बुद्धिजीवी टीवी डिबेट्स में न जाए, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का मशवरा

उलमा और बुद्धिजीवी टीवी डिबेट्स में न जाए, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का मशवरा

देवबंद में युवकों का प्रदर्शन, कई नौजवान गिरफ्तार

देवबंद में युवकों का प्रदर्शन, कई नौजवान गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड में बहुविवाह पर प्रतिबंध, लिव इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन के प्रावधान : सूत्र

November 11, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बोले- ‘महंगी सब्जियों के लिए मियां मुसलमान ज़िम्मेदार

July 14, 2023
UAPA का इस्तेमाल लोगों को बिना जमानत के जेल में सड़ाने के लिए किया जा रहा है?

UAPA का इस्तेमाल लोगों को बिना जमानत के जेल में सड़ाने के लिए किया जा रहा है?

July 6, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi