Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home विचार

डॉ. अंबेडकर ने क्यों कहा- हिंदू राष्ट्र देश के लिए विपत्ति होगी

RK News by RK News
December 20, 2022
Reading Time: 1 min read
0
डॉ. अंबेडकर ने क्यों कहा- हिंदू राष्ट्र देश के लिए विपत्ति होगी

अगर हिंदू राष्ट्र सचमुच एक वास्तविकता बन जाता है तो इसमें संदेह नहीं कि यह देश के लिए भयानक विपत्ति होगी, क्योंकि यह स्वाधीनता, समता और बंधुत्व के लिए खतरा है। इस दृष्टि से यह लोकतंत्र से मेल नहीं खाता। हिंदू राज को हर कीमत पर रोका जाना चाहिए। (डा.अंबेडकर, पाकिस्तान ऑर दि पार्टीशन ऑफ इंडिया, 1946, मुंबई, पृष्ठ 358)

RELATED POSTS

आवास को मस्जिद में बदलने का आरोप, हिंदू ब्रिगेड की आपकत्ति के बाद फातिमा मस्जिद पर ताला

समर्थकों के दबाव में बदले हैं भागवत :एक नजरिया

अकेले एक पार्टी (कांग्रेस) ने ही नहीं लड़ी आजादी की लड़ाई: एक नजरिया

आरएसएस  के “हिंदुत्व-गान’’ के बीच डा.अंबेडकर की इस चेतावनी को याद करना जरूरी है। खासतौर पर जब “हिंदुत्व में सबको हज़म करने’’ की ताकत का दावा भी किया जा रहा हो। भागवत को ”भारतीय” शब्द से तकलीफ़ है। वे चाहते हैं कि हिंदुस्तान के सभी निवासियों को हिंदू ही कहा जाए। सवाल ये है कि कि हिंदुत्व शब्द का अर्थ क्या है? न वेद न पुराण, न गीता न उपनिषद और न स्मृतियां- कहीं भी हिंदू धर्म या हिंदुत्व का जिक्र नहीं है। इस शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल किया विनायक दामोदर सावरकर ने। अंग्रेजों से माफी मांगकर जेल से छूटे सावरकर ने 1923 में पहली बार हिंदुत्व के सिद्धांत का प्रतिपादन करते हुए एक किताब लिखी थी। इसके बाद ही यह शब्द चलन में आया।

सावरकर के मुताबिक हिंदुत्व और हिंदू धर्म एक नहीं है। वे लिखते हैं, `हिंदुत्व एक शब्द नहीं, बल्कि इतिहास है। ये इतिहास केवल धार्मिक तथा अध्यात्मिक इतिहास नहीं है। अनेकों बार हिंदुत्व शब्द को उसी के समान किसी अन्य शब्द जैसे कि हिंदूवाद के समतुल्य मानकर बड़ी भूल की जाती है।….हिंदुत्व हमारी हिंदू नस्ल के संपूर्ण अस्तित्व से जुड़े विचार और गतिविधियों के सभी पहलुओं को समेटता है ‘

लेकिन बात आगे बढ़ती है तो वे खुद इस परिभाषा को भूल जाते हैं। वे लिखते हैं- ‘अगर निष्कर्षों की बात करें तो हिंदू वही है जो सिंधु से सागर तक फैली हुई इस भूमि को अपनी पितृभूमि मानता है। जो रक्त संबंध की दृष्टि से उसी महान नस्ल का वंशज है जिसका प्रथम उद्भव वैदिक सप्त सिंधुओं में हुआ। जो उसी नस्ल का है जिसकी संस्कृति संस्कृत भाषा में संचित है। जो सिंधुस्थान (हिंदूस्थान) को पितृभूमि ही नहीं, पुण्यभूमि भी स्वीकार करता है। ‘

इस लिहाज से तो भारत में पैदा हुआ कोई ईसाई या मुसलमान, जो इसे पुण्यभूमि करार देता हो, आराम से हिंदू माना जा सकता है। लेकिन कहां जनाब। सावरकर तुरंत इस खतरे को भांपते हुए स्थिति स्पष्ट करते हैं…’ईसाई और मुसलमान समुदाय, जो ज्यादा संख्या में अभी हाल तक हिंदू थे और अभी भी’ अपनी पहली पीढ़ी में नए धर्म के अनुयायी बने हैं, भले ही हमसे साझा पितृभूमि का दावा करें और लगभग शुद्ध हिंदू खून और मूल का दावा करे लेकिन उन्हें हिंदू के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती। क्योंकि नया पंथ अपनाकर उन्होंने कुल मिलाकर हिंदू संस्कृति का होने का दावा खो दिया है।

साफ है कि ये हिंदुत्व एक राजनीतिक अभियान है जो मुसलमानों, ईसाइयों के खिलाफ व्यापक हिंदू समाज को संगठित करके हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए है। तो चलिए मान लेते हैं कि हिंदुत्ववाद हिंदुओं की व्यापक एकता के लिए है। पर हिंदूओं की एकता की राह में सबसे बड़ी बाधा तो जातिप्रथा है। तो क्या हिंदुत्ववादी इसे खत्म करना चाहते हैं। बिलकुल नहीं। जातिप्रथा को हिंदू राष्ट्र के अभिन्न तत्व के रूप में समर्थन देते हुए सावरकर ने कहा कि ‘जिस देश में वर्णव्यवस्था नहीं है उसे म्लेच्छ देश माना जाए।

यही नहीं, दलितों और स्त्रियों को हर हाल में गुलाम बनाए रखने की समझ देने वाली मनुस्मृति को वेदों के बाद सबसे पवित्र ग्रंथ घोषित करते हुए सावरकर लिखते हैं.. ‘ यही ग्रंथ सदियों से हमारे राष्ट्र की ऐहिक एवं पारलौकिक यात्रा का नियमन करता आया है। आज भी करोड़ों हिंदू जिन नियमों के अनुसार जीवन यापन तथा आचरण व्यवहार कर रहे हैं, वे नियम तत्वत: मनुस्मृति पर आधारित है। आज भी मनुस्मृति ही हिंदू नियम (हिंदू लॉ) है। वही मूल है।’

इस लिहाज से देखा जाए तो हिंदुत्व और कुछ नहीं ब्राह्मणवाद को हर हाल में बनाए रखने का अभियान है। डा.अंबेडकर ने इसे बखूबी पहचानकर लिखा था कि ‘अगर हिंदू राज सचमुच एक वास्तविकता बन जाता है तो इसमें संदेह नहीं कि यह देश के लिए भयानक विपत्ति होगी।

Courtesy:media vijil

(इस आर्टिकल में दिए गए विचारों से ‘रोजनामा खबरें’ का सहमत होना जरूरी नहीं)

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

विचार

आवास को मस्जिद में बदलने का आरोप, हिंदू ब्रिगेड की आपकत्ति के बाद फातिमा मस्जिद पर ताला

January 18, 2023
विचार

समर्थकों के दबाव में बदले हैं भागवत :एक नजरिया

January 14, 2023
अकेले एक पार्टी (कांग्रेस) ने ही नहीं लड़ी आजादी की लड़ाई: एक नजरिया
विचार

अकेले एक पार्टी (कांग्रेस) ने ही नहीं लड़ी आजादी की लड़ाई: एक नजरिया

December 31, 2022
क्या RSS ने 1949 में मनुस्मृति आधारित संविधान मांगा था?
विचार

क्या RSS ने 1949 में मनुस्मृति आधारित संविधान मांगा था?

December 29, 2022
‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतना क्यों डरती है भाजपा
विचार

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतना क्यों डरती है भाजपा

December 29, 2022
भारतीय मीडिया को निगलने वाले बड़े कारपोरेट घराने
विचार

भारतीय मीडिया को निगलने वाले बड़े कारपोरेट घराने

December 27, 2022
Next Post
कर्नाटक में ‘हलाल प्रतिबंध’की तैयारी, चुनाव स्टंट तो नहीं?

कर्नाटक में 'हलाल प्रतिबंध'की तैयारी, चुनाव स्टंट तो नहीं?

शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा: ‘संत’ परमहंस की खुलेआम धमकी

शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा: 'संत' परमहंस की खुलेआम धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ED ने सिसोदिया के पीए को गिरफ्तार किया

November 5, 2022
भारत में 2 हफ्ते बाद सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की

भारत में 2 हफ्ते बाद सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की

August 26, 2022
जातीय गणित साधने यूपी में उतरी कांग्रेस की नई टीम

जातीय गणित साधने यूपी में उतरी कांग्रेस की नई टीम

October 2, 2022

Popular Stories

  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दुआएं कुबूल, हल्द्वानी में नहीं चलेगा बुलडोजर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खबरदार! धंस रहा है नैनीताल, तीन तरफ से पहाड़ियां दरकने की खबर, धरती में समा जाएगा शहर, अगर .…..!

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मदरसों को बम से उड़ा दो, यति नरसिंहानंद का भड़काऊ बयान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • यूपी में एक मदरसा ऐसा भी…. जिसके प्रिंसिपल एक पंडित जी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लाउडस्पीकर पर अजान से नहीं होता किसी के मौलिक अधिकार का उल्लंघनः हाई कोर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मेरा सर काटने की बात करने वाले आतंकवादी नहीं? स्वामी प्रसाद मौर्य का सवाल
  • सनातन धर्म भी राष्ट्रीय धर्म है: योगी आदित्यनाथ
  • अडानी के शेयर औंधे मुंह गिरे, 3.4 लाख करोड़ का घाटा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?