Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ओमीक्रोन के साइड इफेक्ट्स, शादी और स्कूल पर फिर लगेगी पाबंदी ?

RK News by RK News
December 22, 2021
Reading Time: 1 min read
0
ओमीक्रोन के साइड इफेक्ट्स, शादी और स्कूल पर फिर लगेगी पाबंदी ?

नई दिल्ली (एजेंसी) : अमेरिका और यूरोप में कोविड (covid) के नए वेरिएंट – ओमिक्रॉन (omicron) – ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. भारत भी चिंतिति है क्योंकि यहां भी ओमिक्रॉन (omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक देश के 14 राज्यों में 224 केस सामने आ चुके हैं.

RELATED POSTS

‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

ओमिक्रॉन के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं. मंगलवार, 21 दिसंबर की शाम को भी केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कुछ निर्देश जारी किए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा लिखे गए एक पत्र में केंद्र ने ओमिक्रॉन को डेल्टा से ज्यादा संक्रामक बताते हुए राज्यों को वॉर रूम एक्टिव करने की सलाह दी है. साथ ही कोरोना से जुड़े हर अपडेट पर नजर रखते हुए स्थानीय और जिला स्तर पर कड़े और त्वरित कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं. आइये जानते हैं कि इस पत्र में और क्या-क्या लिखा है…

– केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पत्र में कहा गया है कि वैज्ञानिकों से जो जानकारी अब तक मिली है उसके अनुसार ओमिक्रॉन वेरिएंट डेल्टा से तीन गुना अधिक संक्रामक है. इतना ही नहीं भारत के कई हिस्सों में डेल्टा के भी केस सामने आ रहे हैं. ऐसे में सक्रियता दिखाना बेहद जरूरी है.

– सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश टेस्टिंग और निगरानी बढ़ाने के अलावा रात में कर्फ्यू लगाने, बड़ी सभाओं पर रोक लगाने, शादियों और अंतिम संस्कारों में लोगों की संख्या को सीमित करने जैसे कदम उठाएं.

– केंद्र सचिव ने अपने पत्र में जिला स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाने, कंटेनमेंट जोन की सीमा तय करने, केसों की लगातार समीक्षा करने, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने जैसे जरूरी कदमों को उठाने की सलाह दी है. ऐसा करने से अन्य जगहों पर फैलने से पहले ही संक्रमण को काबू किया जा सकता है.

– राज्य जल्द ही अपने वॉर रूम, इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर्स को एक्टिव करें. केस ट्रेंड्स का एनालिसिस करें. भले ही केस कम हों, जिला और स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्रवाई करते रहें. फील्ड अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा करें.

– कोरोना के नए क्लस्टर कंटेनमेंट जोन, बफर जोन बनाए जाएं. कंटेनमेंट में ही संक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं. सभी क्लस्टर में सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए.

– डोर-टू-डोर केस सर्च किए जाएं. टेस्टिंग के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट्स की संख्या बढ़ाई जाए.

– कोरोना के सभी मरीजों के संपर्कों की ट्रेसिंग जरूरी है. इसके अलावा जिला प्रशासन विदेशों से आए यात्रियों की भी निगरानी करे.

– सभी राज्य अपने यहां बेड और एंबुलेंस की संख्या बढ़ाएं. साथ ही अस्पतालों में जरूरी अन्य मशीनरी, ऑक्सीजन और दवाओं का बफर स्टॉक में इजाफ़ा करें.

– केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में साफ़ तौर पर कहा कि ओमिक्रॉन को देखते हुए नेशनल क्लीनिक मैनेजमेंट प्रोटोकॉल में कोई बदलाव नहीं होगा. होम आइसोलेशन के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए. होम आइसोलेशन के वक्त कॉल सेंटर और होम विजिट के द्वारा उसकी जानकारी ली जाए. इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति से अन्य लोगों में संक्रमण न फैले.

Tags: Corona VirusNew GuidelinesOmicron Variant
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,

September 5, 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
समाचार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

September 5, 2026
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR
समाचार

खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

September 5, 2026
जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद
समाचार

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

September 4, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस कैमरे ने ‘पकड़े’ हत्या-रेप के आरोपी

September 4, 2026
ज़ोहरान ममदानी के RSS कार्यक्रम के विरोध पर विवाद,RSS ने दिया जवाब
समाचार

‘हमें गुमराह किया गया,‘भागवत के आने की जानकारी नहीं थी’; न्यूयॉर्क के धार्मिक नेताओं ने RSS कार्यक्रम में शामिल होने पर जताया अफसोस

September 4, 2026
Next Post
भारत में बैन हुए 20 फर्जी यूट्यूब चैनल !

भारत में बैन हुए 20 फर्जी यूट्यूब चैनल !

मदरसा शिक्षकों को 4 वर्षों से नहीं मिली तनख़्वाहें, दी आमरण अनशन की चेतावनी

मदरसा शिक्षकों को 4 वर्षों से नहीं मिली तनख़्वाहें, दी आमरण अनशन की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

NCERT:नफरत को बढ़ावा देने के लिए इतिहास का इस्तेमाल
:=राम पुनियानी

August 3, 2025

पत्रकार मुन्ने भारती को पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने नेशनल लॉ डे अवार्ड से नवाजा

November 29, 2022
बिहार में 24 ठिकानों पर CBI रेड, RJD के 4 नेता रडार पर

बिहार में 24 ठिकानों पर CBI रेड, RJD के 4 नेता रडार पर

August 24, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
  • खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi